अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*ईरानी हमलों ने इजरायल का बुरा हाल कर दिया,हर और तबाही का मंजर*

Share

ईरान के खिलाफ इजरायल की लड़ाई में अमेरिका भी शामिल हो गया है। अमेरिका ने ईरानी परमाणु ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की है। हालांकि, ईरान ने अमेरिका की जगह इजरायल पर पलटवार करते हुए कई ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। इन हमलों में इजरायल को भी भारी नुकसान पहुंचा हैं।

  • ईरान के हमलों से तबाह हुआ इजरायलइजरायल और ईरान के युद्ध से मध्य पूर्व में कोहराम मचा हुआ है। दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिनमें सैन्य और मिलिट्री ठिकाने दोनों शामिल हैं। इन हमलों में दोनों ही देशों में व्यापक नुकसान हुआ है। इस बीच इजरायल में ईरानी हमलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
  • ईरान ने 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागींईरान ने 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
  • अमेरिका की एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि ईरान ने रविवार सुबह इजरायल पर 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। इन हमलों में करीब 16 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
  • तेल अवीव हमले में दो बच्चे घायलतेल अवीव हमले में दो बच्चे घायल
  • आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के अनुसार इन मिसाइल हमलों में दो बच्चे भी मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तेल अवीव के इचिलोव मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। इजरायली मीडिया ने सेंट्रल इजरायल में धमाकों की जानकारी दी है।
  • ईरान ने इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाया
  • ईरान ने इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाया
  • इजरायल के कई शहरों में सिविल डिफेंस टीम और आपातकालीन सेवाएं तैनात की गई हैं। कई क्षेत्रों में इमारतों पर हमला किया गया है, लेकिन हताहतों या बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की पूरी जानकारी अभी तक नहीं मिली।
  • तेल अवीव, हाइफा में सबसे ज्यादा तबाहीतेल अवीव, हाइफा में सबसे ज्यादा तबाही
  • ईरान के हमलों में तेल अवीव, हाइफा और यरुशलम सहित कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार तेल अवीव और हाइफा में कई विस्फोट सुने गए। इस दौरान इजरायल डिफेंस सिस्टम ने आने वाले प्रोजेक्टाइल को रोकने की कोशिश की।
  • ईरानी हमलों पर इजरायली सेना ने क्या कहाईरानी हमलों पर इजरायली सेना ने क्या कहा
  • आईडीएफ ने एक बयान में कहा, “इजरायली सेना ने इजरायल की ओर जाने वाली ईरानी मिसाइलों की एक और सीरीज का पता लगाया है।” आईडीएफ ने नागरिकों से सुरक्षा चिंताओं के कारण सोशल मीडिया पर इसकी फुटेज शेयर ना करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही हमले वाले स्थानों का खुलासा करने से भी बचने को कहा है।
  • यरुशलम में भी बजे हवाई हमलों के सायरनयरुशलम में भी बजे हवाई हमलों के सायरन
  • ईरान के साथ संघर्ष के बीच राजधानी यरुशलम समेत देश के बड़े हिस्सों में हवाई हमले के सायरन एक्टिव किए गए हैं। इस बीच, देश के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया है कि जॉर्डन ने भी अपने सभी सरकारी कार्यालयों में एयर रेड सायरन एक्टिवेट कर दिए हैं। भले ही जॉर्डन पर कोई हमला नहीं हुआ है, लेकिन यहां सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।
  • अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किएअमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किए
  • ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के लिए इजराइल के हमलों में उसका साथ देते हुए अमेरिका की सेना ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु केंद्र ‘‘पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं’’। साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि यदि उसने जवाबी कार्रवाई की तो उसके खिलाफ और अधिक हमले किए जा सकते हैं।
  • ट्रंप ने खुद दी ईरान पर अमेरिकी हमलों की जानकारीट्रंप ने खुद दी ईरान पर अमेरिकी हमलों की जानकारी
  • ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ‘‘सटीकता, तीव्रता और कुशलता’’ से ऐसे और अधिक केंद्रों को निशाना बना सकता है। ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ईरान में या तो शांति होगी या फिर त्रासदी होगी, जो पिछले आठ दिनों में देखी गई त्रासदी से कहीं अधिक घातक होगी।’’
  • अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से ईरान में किए हमलेअमेरिका ने बंकर बस्टर बम से ईरान में किए हम
  • लेएक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में पर्वतीय क्षेत्र में बनाए गए फोर्दो परमाणु ऊर्जा संवर्धन संयंत्र पर ‘बंकर-बस्टर’ बमों का से हमला किया। करीब 30,000 पाउंड वजनी ‘बंकर-बस्टिंग’ अमेरिकी बम को ‘जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनिट्रेटर’ के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल जमीन के भीतर लक्ष्य को भेदने और विस्फोट में किया जाता है।
  • टॉमहॉक मिसाइलों ने ईरान में बरपाया कहरटॉमहॉक मिसाइलों ने ईरान में बरपाया कहर
  • एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने भी नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी पनडुब्बियों ने भी ईरान में हमलों में भाग लिया और जमीनी हमला करने में सक्षम लगभग 30 ‘टॉमहॉक’ मिसाइलें दागीं। यह स्पष्ट नहीं है कि उन मिसाइलों का लक्ष्य क्या था। फोर्दो के अलावा इस्फहान और नतांज, दो ईरानी परमाणु केंद्रों पर भी हमला किया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें