Site icon अग्नि आलोक

*जय हिंद*

Share

जय हिंद,जय हिंद के नारे
अब लगाते जाओ।
भारत माता के नाम का डंका
अब बजाते जाओ।

लेकर हाथ में तलवार
दुश्मन का सिर कलम
अब करते जाओ।जय हिंद…….

जो डालते हैं गंदी नजरें
हमारी भारत माता पर
उनकी आंखों को ले शूल
अब फोड़ते जाओ।जय हिंद……..

जो मचाते हैं नित आंतक
बन सिंह उनकी आतड़ियों को
पंजे से फाड़ते जाओ।जय हिंद…..

जो सोचते हैं हिंद के सैनिक
कुछ कर नहीं सकते
तोपों से उनके मुंह
अब बंद करते जाओ।जय हिंद…..

डॉ.राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश (युवा कवि लेखक)
(हिंदी अध्यापक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038

Exit mobile version