अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मधेपुरा में पहली बार जेडीयू उतारेगी गैर यादव उम्मीदवार*

Share

पटना: बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ गयी है. दरअसल पार्टी ने इस बार अनुभव और युवाओं के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं. इस बार जेडीयू कुछ नए नामों को टिकट देकर पार्टी ने नए समीकरणों का संकेत दिया है. इस बीच खबर यह भी आ रही है कि मधेपुरा में पहली बार जेडीयू ग़ैर यादव उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. निखिल मंडल का टिकट काटकर उनकी जगह वैश्य समाज से आने वाली कविता कुमारी साहा को टिकट देने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो आजादी से लेकर जब भी चुनाव हुआ है पहली बार किसी ग़ैर यादव को कोई बड़ी पार्टी मधेपुरा से उम्मीदवार बनाने जा रही है.

पार्टी की पहली लिस्ट के मुताबिक, बरौली सीट से मंजीत सिंह, बेलदौर से पन्ना सिंह पटेल, मसौढ़ी से अरुण मांझी और फुलवारी शरीफ से श्याम रजक को टिकट दिया गया है. वहीं, गायघाट से कोमल सिंह मैदान में उतरेंगे. जेडीयू ने विभूतिपुर सीट से रामबालक सिंह की पत्नी को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है. बरबीघा से सुदर्शन का टिकट कट गया है. बरबीघा से पुष्पंजय को जेडीयू उम्मीदवार बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, यह कदम पार्टी की “सामाजिक संतुलन” नीति को ध्यान में रखकर उठाया गया है, ताकि पिछड़े, दलित और महिला वोट बैंक को साधा जा सके.

जेडीयू की पहली लिस्ट में ये हैं उम्मीदवार
बरौली- मंजीत सिंह
बरबीघा- पुष्पंजय
बेलदौर- पन्ना सिंह पटेल
मसौढ़ी- अरुण मांझी
फुलवारी शरीफ- श्याम रजक
गायघाट- कोमल सिंह
विभूतिपुर- रामबालक सिंह की पत्नी
कुचायकोट- अमरेंद्र पांडे
मांझी- रणधीर सिंह
हथुआ- रामसेवक सिंह
आलम नगर- नरेंद्र नारायण यादव
खगड़िया- बबलू मंडल
अलौली- रामचंद्र सदा
सकरा- आदित्य कुमार

जानकारी के अनुसार जेडीयू अगले एक से 2 दिनों के अंदर अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी. उस बार जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस बार कई पुराने चेहरों को रिपीट किया जाएगा. वहीं कई नए चेहरों को चुनाव में मौका मिलने जा रहा है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें