अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कड़े सवाल पूछने पर लाइव छोड़कर भागे कैलाश विजयवर्गीय*

Share

 इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों और बीमारियों को लेकर सरकार पहले से ही सवालों के घेरे में है. इसी बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नया बयान सामने आया है, जिसने एक बार फिर बहस को तेज कर दिया है. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि थोड़ी-सी प्रॉब्लम ज़रूर है, लेकिन एक बहुत बड़ा सबक सबको मिला है. आप तो टीवी चेंबर में बैठे हैं, फील्ड पर तो हम हैं. मंत्री ने जवाब दिया कि ये अस्सी साल पुरानी बस्ती है यहां सिर्फ कुएं से पानी आता था. हम लोगों ने पाइपलाइन डालकर पानी का काम शुरू किया है. आप तो टीवी के चेम्बर में है हम फील्ड में हैं. इसके बाद मंत्री इंटरव्यू छोड़कर निकल गए.

इंदौर में दूषित पानी पीने से हड़कंप मच गया है. अब तक 11 लोगों की मौत और 212 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ मौतें नेचुरल हैं, जबकि सरकार ने 4 मौतों की ही पुष्टि की है. गंदे पानी का स्रोत ठीक किया जा रहा है और नर्मदा का पानी टैंकरों से सप्लाई हो 

मंत्री का बयान और राहत की घोषणा

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह मौतों की संख्या पर टिप्पणी नहीं कर सकते. उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे और सभी मरीजों का मुफ्त इलाज होगा. उन्होंने बताया कि पांच एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और अरविंद हॉस्पिटल व एमवाई हॉस्पिटल में 100-100 बेड का इंतजाम किया गया है. बच्चों को चाचा नेहरू हॉस्पिटल भेजा गया है.

गंदे पानी का स्रोत मिला, स्थिति सामान्य करने की कोशिश

मंत्री ने कहा कि गंदे पानी का स्रोत पता चल गया है और उसे ठीक किया जा रहा है. उन्होंने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी. सरकार ने 50 टैंकर लगाए हैं और नर्मदा का पानी सप्लाई किया जा रहा है. हर घर में क्लोरीन भी बांटी गई है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें