अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -शमी के शौर्य का सम्मान करेगी यूपी सरकार,  खरगे ने फिर तोड़ी मर्यादा

Share

चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ आज सुबह बांग्लादेश तट को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर मछुआरों को 18 नवंबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तटों के पास समुद्र में न जाने के लिए कहा है। चक्रवाती तूफान से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे शाह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। शनिवार को व्रतियों द्वारा निर्जला उपवास रखकर खरना किया जाएगा। खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटों का निर्जला उपावास शुरू हो जाएगा।

वर्ल्ड कप में शमी के शौर्य का सम्मान करेगी यूपी सरकार, उनके गांव में बनेगा मिनी स्टेडियम और जिम

अमरोहा में शमी के गांव में यूपी सरकार एक मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनवाएगी। अमरोहा के जिला अधिकारी राजेश त्यागी ने शुक्रवार को यह घोषणी की। शमी ने मुम्बई में हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों को पैवेलियन लौटाया था।  क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन का यूपी सरकार सम्मान करेगी। अमरोहा में शमी के गांव में यूपी सरकार एक मिनी स्टेडियम और ओपन जिम बनवाएगी। अमरोहा के जिला अधिकारी राजेश त्यागी ने शुक्रवार को यह घोषणी की। शमी ने मुम्बई में हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों को पैवेलियन लौटाया था। 

जयशंकर ने लंदन में भारत भवन पत्रिका का चौथा संस्करण किया जारी, पढ़ें पूरी खबर

EAM Jaishnakar releases 4th edition of Bharat Bhawan magazine in London

जयशंकर ने 11-15 नवंबर तक ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा की। विदेश मंत्री ने यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की और अपने नए समकक्ष विदेश सचिव डेविड कैमरन के साथ बातचीत की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी हालिया यूके यात्रा के दौरान, त्रैमासिक हिंदी पत्रिका ‘भारत भवन’ के चौथे संस्करण का विमोचन किया। लंदन में भारतीय उच्चायोग के इस अवसर पर लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और लंदन में भारत के उप उच्चायुक्त सुजीत घोष भी उपस्थित थे। भारतीय उच्चायोग, लंदन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘डॉ जयशंकर ने लंदन की अपनी यात्रा के दौरान भारत भवन पत्रिका का चौथा संस्करण जारी किया।’

जयशंकर की यूनाइटेड किंगडम यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों की मजबूती के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा ने न केवल द्विपक्षीय सहयोग को नई गति प्रदान की बल्कि भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और महत्वाकांक्षी रोडमैप 2030 में महत्वपूर्ण प्रगति की पृष्ठभूमि में भी सामने आई।

विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को कायम रखा और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और रोडमैप 2030 पर प्रगति की पृष्ठभूमि में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को नई गति प्रदान की। 

पीएम सुनक को दी दिवाली की शुभकामनाएं
जयशंकर ने 11-15 नवंबर तक ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा की। विदेश मंत्री ने यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की और अपने नए समकक्ष विदेश सचिव डेविड कैमरन के साथ बातचीत की। इसके साथ ही वह गृह राज्य सचिव जेम्स क्लेवरली, रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिम बैरो से भी मिले।

पीएम सुनक के साथ अपनी मुलाकात में विदेश मंत्री ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री सुनक और विदेश मंत्री ने समकालीन चुनौतियों से निपटने में एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ाने में सकारात्मक गति पर संतोष व्यक्त किया।

भारत-ब्रिटेन समझौते पर हुई बात
विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने रोडमैप 2030 के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत पर चर्चा की। मंत्री ने अपने कार्यालय के पहले दिन विदेश सचिव कैमरून से मुलाकात की और उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी।

NGT ने दिल्ली समेत 10 राज्यों से पूछा- प्रदूषण मुक्ति के लिए क्या किया, 23 को दाखिल करना है जवाब

Pollution : NGT asked 10 states including Delhi - what steps should be taken

एनजीटी ने पूछा है कि प्रदूषण से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं, इसका ब्योरा अगली सुनवाई पर दिया जाए।  दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली, पंजाब समेत 10 राज्यों और वायु गुणवत्ता की बेहतरी के लिए काम करने वाली एजेंसियों से जवाब तलब किया है। एनजीटी ने पूछा है कि प्रदूषण से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं, इसका ब्योरा अगली सुनवाई पर दिया जाए। 

ग्रैप चार के तहत सख्त पाबंदियों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर की हवा सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में तो वायु गुणवत्ता फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को दिल्ली में एक्यूआई 405 रहा, हालांकि, सुबह सात बजे यह 437 पर पहुंच गया था, जो अति गंभीर के आंकड़े 450 के करीब है। एनसीआर के शहरों में सबसे ज्यादा एक्यूआई फरीदाबाद का 390 रहा। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 358, ग्रेटर नोएडा में 348, गाजियाबाद में 335 और नोएडा में 334 दर्ज किया गया। 

23 को दाखिल करना है जवाब
एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी में प्रदूषण की स्थिति में खास सुधार न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को अपने दृष्टिकोण की समीक्षा, वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पर्याप्त उपाय करने और कार्रवाई का ब्योरा 23 नवंबर को पेश करने को भी कहा है। 

तीन क्षेत्रों में एक्यूआई 450 पार
राजधानी के पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली, वाहनों का धुआं व स्थानीय प्रदूषण के कारक फिजा की सेहत बिगाड़ रहे हैं। प्रदूषक कणों की हवा की गति कम होने से दिल्ली में सांसों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में स्मॉग की चादर छाई नजर आई। दोपहर को सूरज निकला, लेकिन धूप अच्छी तरह नहीं खिल सकी। इस दौरान हल्की ठंड बनी रही। रात में यह स्थिति और बिगड़ गई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी है। तीन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 के पार दर्ज किया गया। इनमें नेहरू नगर का सबसे अधिक वायु सूचकांक 463 दर्ज किया गया। वहीं, 23 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, नेहरू नगर में 463, मुंडका में 459, पंजाबी बाग में 450, आरके पुरम में 444, बवाना में 436, जबकि ओखला फेज- 2 समेत 23 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 400, आया नगर में 387, डीटीयू में 383, नरेला में 382, अशोक विहार में 372 व अलीपुर में 371 समेत 12 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

एयर इंडिया के ए350-900 विमान ने सिंगापुर से फ्रांस के लिए भरी पहली उड़ान, अब भारत लाने की तैयारी

Air India A350-900 Takes First Ferry Flight From Singapore To Toulouse in France

एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विमान को सिंगापुर में पेंट किया गया। इसे दिसंबर में भारत लाने से पहले कुछ जरूरी प्रक्रियाओं के लिए टूलूज भेजा गया है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसके पहले ए350-900 विमान ने सिंगापुर से फ्रांस के लिए पहली उड़ान भरी है। एयरलाइन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विमान की पहली तस्वीर साझा की। एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विमान को सिंगापुर में पेंट किया गया। इसे दिसंबर में भारत लाने से पहले कुछ जरूरी प्रक्रियाओं के लिए टूलूज भेजा गया है।

टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने विस्तार योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें आगामी वर्षों में 40 एयरबस ए350 विमानों का ऑर्डर दिया गया है। पहला ए350-900 दिसंबर 2023 में भारत आना है। इसके बाद 5 विमान मार्च, 2024 तक बेड़े में शामिल हो जाएंगे। एयर इंडिया ने अभी विमान का रूट तय नहीं किया है। एक अधिकारी के मुताबिक विमान को शुरू में घरेलू मार्गों पर तैनात किया जाएगा।

एयर इंडिया ने करीब 700 करोड़ डॉलर के 250 एयरबस और 220 बोइंग विमानों का ऑर्डर भी पक्का कर लिया है। टाटा के स्वामित्व में आते ही एयर इंडिया ने तेजी से विस्तार का लक्ष्य रक्षा है। इसके लिए इस साल जून में पेरिस एयर शो के दौरान एयरबस और बोइंग के साथ इन विमानों के लिए खरीद पर समझौता किया गया था। एयरबस ए350-900 किफायती, ज्यादा जगह और जरूरत के मुताबिक बदलावों की सुविधा देता है। इसके अलावा यह छोटी और लंबी दोनों तरह की उड़ानों के लिए उपयुक्त है।

कार्वी समूह के पूर्व अधिकारियों के बैंक-डीमैट खाते होंगे कुर्क, पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Bank and demat accounts of former Karvy Group officials will be Seal Business News in hindi

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अब तक यूपी (3.87 लाख हेक्टेयर), पंजाब (2.28 लाख हेक्टेयर), हरियाणा (2.14 लाख हेक्टेयर) और गुजरात (0.71 लाख हेक्टेयर) में गेहूं की बुवाई का रकबा कम है। अधिक रकबे वाले राज्यों में मध्य प्रदेश (3.44 लाख हेक्टेयर) व राजस्थान (0.68 लाख हेक्टेयर) शामिल हैं। 

टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने विस्तार योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें आगामी वर्षों में 40 एयरबस ए350 विमानों का ऑर्डर दिया गया है। पहला ए350-900 दिसंबर 2023 में भारत आना है। इसके बाद 5 विमान मार्च, 2024 तक बेड़े में शामिल हो जाएंगे। एयर इंडिया ने अभी विमान का रूट तय नहीं किया है। एक अधिकारी के मुताबिक विमान को शुरू में घरेलू मार्गों पर तैनात किया जाएगा।

एयर इंडिया ने करीब 700 करोड़ डॉलर के 250 एयरबस और 220 बोइंग विमानों का ऑर्डर भी पक्का कर लिया है। टाटा के स्वामित्व में आते ही एयर इंडिया ने तेजी से विस्तार का लक्ष्य रक्षा है। इसके लिए इस साल जून में पेरिस एयर शो के दौरान एयरबस और बोइंग के साथ इन विमानों के लिए खरीद पर समझौता किया गया था। एयरबस ए350-900 किफायती, ज्यादा जगह और जरूरत के मुताबिक बदलावों की सुविधा देता है। इसके अलावा यह छोटी और लंबी दोनों तरह की उड़ानों के लिए उपयुक्त है।

नियामक ने सभी बैंकों, जमाकर्ताओं व म्यूचुअल फंड से तीनों पूर्व अधिकारियों के खातों से किसी भी तरह की निकासी की अनुमति नहीं देने को कहा है। साथ ही, इनके लॉकरों को जब्त करने का निर्देश दिया है।

सिंगापुर-अमेरिका में जल्द शुरू होगी एसबीआई योनो एप
एसबीआई सिंगापुर व अमेरिका में जल्द बैंकिंग मोबाइल एप ‘योनो ग्लोबल’ पेश करेगा। बैंक के उपप्रबंध निदेशक विद्या कृष्णन ने कहा, हम सर्वोत्तम सेवाएं देने के लिए योनो ग्लोबल में निवेश जारी रख रहे हैं। उन्होंने कहा, एसबीआई सिंगापुर में अपने योनो ग्लोबल एप को पे-नाउ के साथ मिलकर पेश करेगा। एसबीआई वर्तमान में नौ देशों में अपने योनो ग्लोबल एप की सेवाएं प्रदान करता है। इसकी शुरुआत सितंबर, 2019 में ब्रिटेन से की गई थी। 

गेहूं की बुवाई का रकबा पांच फीसदी घटकर 86.02 लाख हेक्टेयर
चालू रबी मौसम (सर्दियों की बुवाई) में अब तक गेहूं की बुवाई का रकबा 5.01 फीसदी घटकर 86.02 लाख हेक्टेयर रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 91.02 लाख हेक्टेयर रहा था। इस दौरान धान और दालों की बुवाई का रकबा भी घटा है।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अब तक यूपी (3.87 लाख हेक्टेयर), पंजाब (2.28 लाख हेक्टेयर), हरियाणा (2.14 लाख हेक्टेयर) और गुजरात (0.71 लाख हेक्टेयर) में गेहूं की बुवाई का रकबा कम है। अधिक रकबे वाले राज्यों में मध्य प्रदेश (3.44 लाख हेक्टेयर) व राजस्थान (0.68 लाख हेक्टेयर) शामिल हैं। चालू रबी सत्र में 17 नवंबर तक धान का रकबा 8.05 लाख हेक्टेयर की तुलना में घटकर 7.65 लाख हेक्टेयर रह गया। दालों की बुवाई का रकबा 69.37 लाख हेक्टेयर से घटकर 65.16 लाख हेक्टेयर रहा।

17 नवंबर तक मोटे अनाज का रकबा 13.75% बढ़कर 18.03 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में रकबा 15.85 लाख हेक्टेयर रहा था। तिलहन खेती का रकबा 73.17 लाख हेक्टेयर से घटकर 71.74 लाख हेक्टेयर रह गया। सरसों/रैपसीड का रकबा 69.31 लाख हेक्टेयर की तुलना में घटकर 68.55 लाख हेक्टेयर रह गया।

गोल्ड बॉन्ड: समय पूर्व निकासी मूल्य 6,076 रुपये तय
आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि 20 नवंबर को देय सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को समयपूर्व भुनाने का मूल्य 6,076 रुपये प्रति यूनिट होगा। मूल्य 15, 16 व 17 नवंबर के तीन कारोबारी दिवस के सोने के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। केंद्रीय बैंक ने कहा, भारत सरकार की 6 अक्तूबर, 2017 की अधिसूचना के अनुसार, गोल्ड बॉन्ड जारी होने की तारीख (जिस तारीख से ब्याज देय है) से पांच वर्ष के बाद उसके समय पूर्व निकासी की अनुमति दी जा सकती है। 

सोना 540 रुपये महंगा, 1,200 रुपये उछलकर चांदी 76,000 पार
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 540 रुपये महंगा होकर 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 1,200 रुपये की बड़ी उछाल के साथ 76,000 के पार पहुंच गई और 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों में श्रम बाजार की बढ़ती कमजोरी के संकेतों से सोना एक नई साप्ताहिक ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर नियंत्रण रखने की उम्मीदें बढ़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,984 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

46.2 करोड़ डॉलर घट गया विदेशी मुद्रा भंडार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 46.2 करोड़ डॉलर घटकर 590.32 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति 10.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 522 अरब डॉलर पहुंच गई। स्वर्ण भंडार 60.8 करोड़ डॉलर घट गया। 

सात फीसदी तक बढ़ेगी बिजली की घरेलू मांग
फिच रेटिंग्स ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से चालू वित्त वर्ष में बिजली की घरेलू मांग 7 फीसदी बढ़ेगी। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में मांग 7.1 फीसदी बढ़ी थी, जबकि 2022-23 के दौरान देश में बिजली की घरेलू मांग में 9.5 फीसदी इजाफा हुआ था। 

फेडरल बैंक ने पेश किया यूपीआई लाइट
फेडरल बैंक ने छोटे मूल्य के लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई लाइट पेश किया है। बैंक की कार्यकारी निदेशक शालिनी वॉरियर ने कहा, उपभोक्ता अपने फोन में पहले से डाउनलोड यूपीआई एप में ही इस फीचर को सक्रिय कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें लॉग इन करना होगा।

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अटका में बैठने का शुल्क घटाया, अब 5100 में चार लोग हो पाएंगे आरती में शामिल

Jammu: Shrine Board reduced the fee for sitting in Atka Aarti for Rs 5100.

अब दो बड़े और दो बच्चे (10 वर्ष तक) 5100 रुपये में मां की आरती में शामिल हो पाएंगे। इससे पहले प्रति व्यक्ति 2000 रुपये शुल्क था। कम किए गए शुल्क का फायदा ग्रुप को और ऑनलाइन बुकिंग पर ही मिलेगा।  नवंबर से लेकर फरवरी तक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अटका आरती में शामिल होने का शुल्क कम कर दिया है। अब दो बड़े और दो बच्चे (10 वर्ष तक) 5100 रुपये में मां की आरती में शामिल हो पाएंगे। इससे पहले प्रति व्यक्ति 2000 रुपये शुल्क था। कम किए गए शुल्क का फायदा ग्रुप को और ऑनलाइन बुकिंग पर ही मिलेगा। 

भारत ने दिए रिकॉर्ड 41010 पेटेंट, भारतीयों ने 2022 में किए थे 32% ज्यादा आवेदन, जो 11 साल में सर्वाधिक

India granted record 41010 patents Indians had applied 32 more in 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह नवाचार संचालित ज्ञान अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा में मील का एक पत्थर है। भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि हमारे युवाओं के बढ़ते नवोन्वेषी उत्साह को दर्शाती है। 

भारत ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 40,010 पेटेंट दिए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया मंच (एक्स) पर लिखा, भारतीय पेटेंट कार्यालय ने चालू वित्त वर्ष में 15 नवंबर तक रिकॉर्ड 41,010 पेटेंट प्रदान किया है। 2013-14 में सिर्फ 4,227 पेटेंट प्रदान किए गए थे। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिकेटर्स (डब्ल्यूआईपीआई) रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों ने 2022 में पेटेंट के लिए 31.6 फीसदी ज्यादा आवेदन किए। पेटेंट आवेदनों के लिहाज से यह शीर्ष-10 देशों की तुलना में पिछले 11 वर्षों में सर्वाधिक वृद्धि है। 

भारत की यात्रा में मील का पत्थर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह नवाचार संचालित ज्ञान अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा में मील का एक पत्थर है। भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि हमारे युवाओं के बढ़ते नवोन्वेषी उत्साह को दर्शाती है। यह आने वाले समय के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है। पेटेंट की रिकॉर्ड संख्या अनुसंधान, विकास व तकनीकी नवाचार पर देश के बढ़ते जोर को दर्शाती है। सरकार इस क्षेत्र में योगदान को प्रोत्साहन दे रही है।

पिछले साल घट गई थी रफ्तार
डब्ल्यूआईपीआई रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में चीन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और जर्मनी सबसे अधिक पेटेंट दाखिल करने वाले देश थे। चीन के नवोन्मेषकों की सभी वैश्विक पेटेंट आवेदनों में करीब आधा हिस्सेदारी है। हालांकि, आवेदन के लिहाज से भारत की वृद्धि दर 2021 के 6.8 फीसदी से घटकर 2022 में 3.1 फीसदी रह गई थी।

आरबीआई की सख्ती से व्यक्तिगत ऋण 0.50 फीसदी तक होगा महंगा, एनबीएफसी पर पड़ेगा सर्वाधिक असर

Due to strictness of RBI personal loan will become costlier by 0.50 percent

रेटिंग एजेंसी नोमुरा ने कहा, आरबीआई की सख्ती स्पष्ट संकेत है कि वह असुरक्षित कर्ज वृद्धि पर अंकुश चाहता है। आईडीबीआई बैंक के उपप्रबंध निदेशक सुरेश खटनहर ने कहा, बैंक असुरक्षित कर्ज क्षेत्र में जोखिम घटाने पर विचार कर सकते हैं। 

आरबीआई के बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए असुरक्षित कर्ज से जुड़े नियमों को सख्त करने से पर्सनल लोन 0.50 फीसदी तक महंगा हो जाएगा। केंद्रीय बैंक ने असुरक्षित कर्ज के लिए जोखिम भार 25 फीसदी बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर एनबीएफसी पर होगा क्योंकि बैंकों से पूंजी लेने की वजह से उनका कर्ज महंगा हो जाएगा।

इस फैसले से बैंकों और एनबीएफसी को अब ज्यादा पूंजी अपने पास रखनी होगी। इससे वे कर्ज देने की रफ्तार घटाने के साथ ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। मैक्वायरी कैपिटल ने कहा, इस सख्ती से बैंकों की कर्ज वृद्धि में दो फीसदी तक गिरावट आ सकती है। निजी बैंकों के लिए बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं है, लेकिन सरकारी बैंकों के लिए यह बड़ा मुद्दा हो सकता है। रेटिंग एजेंसी नोमुरा ने कहा, आरबीआई की सख्ती स्पष्ट संकेत है कि वह असुरक्षित कर्ज वृद्धि पर अंकुश चाहता है। आईडीबीआई बैंक के उपप्रबंध निदेशक सुरेश खटनहर ने कहा, बैंक असुरक्षित कर्ज क्षेत्र में जोखिम घटाने पर विचार कर सकते हैं।  

84,000 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी बैंकिंग प्रणाली को
एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने एक रिपोर्ट में कहा, कर्ज सख्ती से बैंकों को 84,000 करोड़ रुपये की पूंजी की जरूरत होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रेपो दर उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में आरबीआई वृद्धि और महंगाई के तय लक्ष्य पाने के लिए नकदी प्रबंधन व सूझबूझ वाले वृहद आर्थिक उपायों का सहारा ले रहा है। केंद्रीय बैंक ने मजबूत संदेश दिया है कि वह किसी भी शुरुआती वित्तीय स्थिरता से जुड़े जोखिम से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।

वित्तीय क्षेत्र की साख पर असर नहीं: एसएंडपी
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा, आरबीआई के फैसले से बैंकों की पूंजी पर्याप्तता में 0.6 फीसदी कमी आ सकती है। एजेंसी की क्रेडिट विश्लेषक गीता चुघ ने कहा, धीमी कर्ज वृद्धि व जोखिम प्रबंधन पर बढ़ा जोर भारतीय बैंकिंग प्रणाली में परिसंपत्ति गुणवत्ता को बेहतर करेगा। इन बदलावों का भारत के वित्तीय क्षेत्र की साख पर कोई तत्काल प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। 

क्रेडिट स्कोर और कमाई अच्छी तो पहले की तरह आसानी से मिलता रहेगा उधार
बैंक बाजार के सीईओ आदिल शेट्टी ने बताया, जिन ग्राहकों की कमाई व क्रेडिट स्कोर अच्छा है और जिन्होंने समय पर किस्त चुकाया है, उन पर इस फैसले का असर नहीं होगा। बैंक ऐसे ग्राहकों को पहले की तरह कर्ज देते रहेंगे। कर्ज भुगतान में डिफॉल्ट करने वाले पर पहले भी असर होता था। अब भी होगा। जो बैंक और वित्तीय संस्थान आक्रामक तरीके से क्रेडिट कार्ड व पर्सनल लोन बांट रहे थे, उन पर अंकुश। पूरा फैसला छोटे कर्ज को लेकर है, इसलिए इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

सख्ती से हमारे बैंक पर पड़ेगा न्यूनतम प्रभाव
दिनेश कुमार खारा, चेयरमैन, एसबीआई का कहना है कि असुरक्षित कर्ज पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई के जोखिम भार में बढ़ोतरी का असर हमारे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड पर 0.50 से 0.60 फीसदी तक पड़ सकता है। पर्सनल लोन के लिए सख्त नियमों से पूंजी अनुपात पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। 

6 फीसदी तक टूटे वित्तीय संस्थानों के शेयर
बैंकों और एनबीएफसी के शेयर शुक्रवार को करीब 6 फीसदी तक टूट गए। एसबीआई कार्ड का शेयर 5.19 फीसदी, बजाज फाइनेंस का दो फीसदी और आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 5.71 फीसदी गिरकर बंद हुआ। एसबीआई का शेयर 3.64 फीसदी, एक्सिस बैंक का 3.03 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 1.45 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक का दो फीसदी और केनरा बैंक का शेयर दो फीसदी गिरावट में बंद हुआ।

ज्ञानवापी सर्वे: ASI ने मांगे 15 और दिन

ज्ञानवापी परिसर में तीन माह तक चले वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट ASI ने शुक्रवार को अदालत में दाखिल नहीं की। केंद्र सरकार के स्‍पेशल काउंसिल अमित श्रीवास्‍तव ने अदालत में अर्जी देकर रिपोर्ट के लिए और 15 दिन का समय देने का अनुरोध किया है। अर्जी में कहा गया है कि ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की जांच रिपोर्ट हैदराबाद से अभी नहीं आ सकी है।

भारतपे के अशनीर को न्यू यॉर्क जाने से रोका

भारतपे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को गुरुवार रात दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से न्यू यॉर्क के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया। दरअसल एक मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नुकसान पहुंचाने और गबन के आरोप में दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया हुआ है।

चंद्रयान-3 के बाद अब LUPEX की बारी, ISRO के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में जानें सबकुछ

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 लैंडर की सफल सॉफ्ट-लैंडिंग के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब दो अन्य चंद्र अन्वेषण मिशनों पर काम कर रहा है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी/इसरो), अहमदाबाद के निदेशक, नीलेश देसाई ने कहा दो महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन – लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन (LUPEX) और चंद्रयान -4 का लक्ष्य क्रमशः सटीक लैंडिंग तकनीक और नमूना वापसी मिशन के साथ चंद्रमा के 90 डिग्री (अंधेरे पक्ष) पर 350 किलोग्राम के विशाल लैंडर को उतारना है।

रूसी कलाकार एलेक्जेंड्रा को यूक्रेन युद्ध के खिलाफ जाना पड़ा महंगा, अब सात साल की काटेंगी सजा

Russian artist jailed for seven years over protest against Ukraine war

अदालत की प्रेस सेवा ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि स्कोचिलेंको द्वारा आरोप में दोषी न होने की दलील देने के बावजूद और बचाव पक्ष बरी करने की मांग कर रहा है। इसके बावजूद, अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक या सूचना और दूरसंचार नेटवर्क के उपयोग से संबंधित गतिविधियों पर तीन साल के प्रतिबंध के साथ सात साल की सजा सुनाई।  रूसी कलाकार एलेक्जेंड्रा स्कोचिलेंको को यूक्रेन युद्ध के विरोध में कथित तौर पर युद्ध रोकने की मांग को लेकर सुपरमार्केट मूल्य टैग को बदलकर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत की प्रेस सेवा के अनुसार, स्कोचिलेंको को गुरुवार को रूसी संघ के सशस्त्र बलों के उपयोग के बारे में जानबूझकर गलत जानकारी के सार्वजनिक प्रसार का दोषी पाया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को, अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि पिछले साल मार्च में, स्कोचिलेंको ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक चेन सुपरमार्केट में ‘मूल्य टैग को कागज के टुकड़ों से बदलकर विरोध प्रकट किया था’। महिला को सेना के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में दोषी पाया गया है। 

अदालत की प्रेस सेवा ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि स्कोचिलेंको द्वारा आरोप में दोषी न होने की दलील देने के बावजूद और बचाव पक्ष बरी करने की मांग कर रहा है। इसके बावजूद, अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक या सूचना और दूरसंचार नेटवर्क के उपयोग से संबंधित गतिविधियों पर तीन साल के प्रतिबंध के साथ सात साल की सजा सुनाई। 

2022 से प्री-ट्रायल हिरासत में हैं स्कोचिलेंको
स्थानीय मीडिया से पता लगा कि स्कोचिलेंको को अप्रैल 2022 से प्री-ट्रायल हिरासत में रखा गया है, इस अवधि में उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। स्कोचिलेंको ने फैसले से पहले अदालत में अपने आखिरी बयान में कहा, ‘हमारे अभियोजक को अपने देश और समाज पर कितना कम विश्वास है, अगर वो ऐसा मानते हैं कि कागज के कुछ टुकड़ों से हमारा देश और सार्वजनिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है?’

खुद को शांतिवादी बताते हुए स्कोचिलेंको ने कहा कि वह यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के उद्देश्य को नहीं समझती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘आज, दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर मानव जीवन प्रत्याशा बढ़ाने और घातक बीमारियों का इलाज खोजने के लिए लड़ रहे हैं। इसलिए, मुझे समझ में नहीं आता: यह युद्ध किस लिए है? युद्ध से तो उम्र घटती है, युद्ध मृत्यु है।’  

सजा की हो रही कड़ी निंदा
इस बीच, एमनेस्टी इंटरनेशनल की पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया निदेशक मैरी स्ट्रूथर्स ने सजा की कड़ी निंदा की है। एक बयान में, स्ट्रूथर्स ने स्पष्ट रूप से अन्यायपूर्ण फैसले की निंदा की, जिसमें कहा गया कि स्कोचिलेंको को मनमाने ढंग से उसकी स्वतंत्रता से वंचित किया गया और 19 महीने तक यातनापूर्ण परिस्थितियों में रखा गया।

स्ट्रूथर्स ने कहा, ‘स्कोचिलेंको बस यूक्रेन के लोगों के खिलाफ रूसी आक्रामकता को उजागर करने की कोशिश कर रही थीं।’ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका उत्पीड़न अपने देश के आपराधिक युद्ध का खुले तौर पर विरोध करने वाले रूसियों द्वारा सामना किए जाने वाले बेतुके क्रूर उत्पीड़न का पर्याय बन गया है।

ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने दिया इस्तीफा, बोर्ड सदस्य से अनबन रही वजह, ट्वीट कर कही मन की बात

CEO of ChatGPT maker OpenAI Sam Altman resigns with Immediate effect

ऑल्टमैन ने ट्वीट कर कहा कि मैंने ओपन एआई में जितना समय बिताया, मुझे वह बहुत पसंद आया। मुझे सबसे ज्यादा मजा कंपनी के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करके आया है।चैट जीपीटी की निर्माता ओपन एआई से एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ सैम ऑल्टमैन ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग में खुलासा किया कि ओपन एआई के बोर्ड को अब ऑल्टमैन पर भरोसा नहीं रह गया था। बोर्ड को उनके नेतृत्व क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया था। इसकी मुख्य वजह संचार की कमी बताई जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती ही फिलहाल अंतरिम सीईओ के रूप में कार्यभाल संभालेंगी। पूर्व सीईओ ऑल्टमैन ने ट्वीट कर कहा कि मैंने ओपन एआई में जितना समय बिताया, मुझे वह बहुत पसंद आया। मुझे सबसे ज्यादा मजा कंपनी के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करके आया है। इस्तीफा देना परिवर्तनकारी निर्णय था। अब क्या करूंगा, क्या होगा बाद में बताऊंगा।

 ट्वीट कर की मन की बात

 

  खरगे ने फिर तोड़ी मर्यादा PM मोदी-KCR पर की विवादित टिप्पणी!

खरगे ने फिर तोड़ी मर्यादा PM मोदी-KCR पर की विवादित टिप्पणी!पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर फिर विवादित बयान दिया था. इसके साथ ही दावा किया है कि तेलंगाना में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी.

देश के पांच राज्यों में हो रहे विधासनभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है. विभिन्न पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है. इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. इससे वह फिर से विवाद में घिर गए हैं. इस बार उन्होंने न केवल पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है, बल्कि पीएम के पिता के बारे में टिप्पणी की है. इसके साथ ही दावा किया है कि तेलंगाना में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी.

इसके पहले खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि पीएम ने गाली देने और झूठ बोलने का कारखाना खोल रखा है. पीएम मोदी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है. पीएम नरेंद्र मोदी झूठों के सरदार हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे थे. उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी कर छह गारंटी का वादा किया है और वादा किया कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी. इसके साथ ही पीएम मोदी और केसीआर पर जमकर हमला बोला है.

साहित्य के अनथक यात्री की मौत ही बनी मंजिल, नहीं रहे सेवा राम

Seva Ram yatri is no more

से.रा. (सेवा राम) यात्री का अलीगढ़ से गहरा नाता था। अलीगढ़ में वर्ष 1976 में शिलापंख पत्रिका में उन पर विशेषांक निकाला गया था। पत्रिका के संपादक डॉ. राजेंद्र गढ़वालिया थे। वेद प्रकाश सरिता और मैं उप संपादक थे। संपादन विषय को लेकर उनसे उनके आवास पर मिले थे। मेरी किताब शऊर की दहलीज सहित दो पुस्तकों की समीक्षा की थी। वह बहुत शरीफ, शालीन, विद्वान लेखक थे। 

कथाकार, व्यंग्यकार और उपन्यासकार से.रा. (सेवा राम) यात्री (91) का निधन हो गया। उन्होंने 18 कथा संग्रह, 33 उपन्यास, 2 व्यंग्य संग्रह, 1 संस्मरण, एक संपादित कथा संग्रह का सृजन किया। उनके निधन से जिले के साहित्यकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अवसान को हिंदी साहित्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। साहित्यकारों ने कहा कि सेवाराम हिंदी साहित्य की सेवा एक यात्री बनकर जीवनभर करते रहे।

राजी-खुशी पूछी और मिला आशीर्वाद
से.रा. (सेवा राम) यात्री का अलीगढ़ से गहरा नाता था। अलीगढ़ में वर्ष 1976 में शिलापंख पत्रिका में उन पर विशेषांक निकाला गया था। पत्रिका के संपादक डॉ. राजेंद्र गढ़वालिया थे। वेद प्रकाश सरिता और मैं उप संपादक थे। संपादन विषय को लेकर उनसे उनके आवास पर मिले थे। मेरी किताब शऊर की दहलीज सहित दो पुस्तकों की समीक्षा की थी। वह बहुत शरीफ, शालीन, विद्वान लेखक थे। से.रा. यात्री से फोन पर की बातों का सिलसिला पहले की तरह लगातार जारी नहीं रहा। यदा-कदा मैं ही फोन करके राजी-खुशी पूछ लिया करता था। अक्तूबर की एक शाम अचानक बैठे- बैठे उनका ध्यान आया। वह भी इस शिद्दत से कि उनका फोन नंबर ढूंढने- मिलाने में जुट गया। लैंडलाइन वाले नंबर पर कोशिश की, वह शायद अब चालू नहीं था, मोबाइल उठा नहीं। दूसरे दिन भी जब नहीं उठा तो उनके पत्रकार पुत्र का नंबर मिलाया। उन्होंने घर पर पहुंच कर बातें कराने का आश्वासन दिया लेकिन यात्री जी से सीधे- सीधे बात तीन -चार दिन तक नहीं हुई। उस शाम, हां, 10 अक्तूबर 2023 की शाम जब उनके पुत्र का नंबर मिलाया तो उधर से नारी स्वर सुनाई दिया। यात्री जी से बात करने की इच्छा जताई। उनके स्वास्थ्य के ठीक न होने की बात कह कर करीब-करीब ना ही होने वाली थी कि मैंने जानना चाहा कि आप कौन बोल रही हैं। मालूम हुआ कि वे उनकी पौत्री थीं। मैंने खुद के बारे में बताते हुए इस बार थोड़ा स्नेह और आग्रह के साथ कहा तो सुनाई दिया- ठीक है एक मिनट, मैं फोन उन्हें देती हूं पर वो साफ बोल नहीं पाएंगे। 

मैंने कहा- मेरे दो तीन वाक्य आप उन तक पहुंचा देना। उन्होंने मेरा नाम बताते हुए फोन यात्री जी को थमाया, लेकिन उनकी आवाज उनके कहे को मेरे पास तक नहीं पहुंचा पाई। मैंने उनकी पौत्री से फिर आग्रह किया- बेटे फोन का स्पीकर ऑन करके उनके कान के बिल्कुल करीब ले आओ बस मैं उन्हें प्रणाम कर लेना चाहता हूं। उधर से कहा गया हां -हां बोलिए! मैंने नाम और अलीगढ़ की याद दिला कर प्रणाम निवेदित किया, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, इस बार उधर की आवाज मंद- मंद ही सही, सुनाई भी दी, समझ भी आई – बहुत बहुत धन्यवाद प्रेम कुमार! पौत्री ने उनका कहा दोहराया- उन्हें अच्छा लगा है अंकल, सुन कर होंठ थोड़ा मुस्कुराए हैं, खुश हो कर धन्यवाद कह रहे हैं और हां, लेटे हाथ के पंजे को उठाने की कोशिश कर रहे हैं शायद आशीर्वाद देने के लिए। पौत्री को कई बार धन्यवाद दिया, इतना यह सब कहने और सुनने के बाद देह भर में अजीब सी एक खुशी भर गई थी। देर तक बैठे -बैठे दिल की बढ़ चली उस धड़कन को सुनने के साथ मन के सिहरने के एहसास को चुपचाप जीता- पीता रहा था। -प्रेमकुमार, वरिष्ठ साहित्यकार

हिंदी साहित्य की अपूरणीय क्षति

वर्तमान साहित्य के संपादक के रूप में से.रा. यात्री ने कई वर्षों तक कार्य किया, जहां उन्होंने हिंदी के नए-पुराने अनेक रचनाकारों को मंच दिया। अपनी रचनाओं में वे ठेठ ग्रामीण अंदाज के साथ अपने सहज-सरल लेखन के लिए जाने जाते हैं। उनकी बातचीत के हाव-भाव में भी उनका वह गंवई अंदाज दिखाई देता रहा है। ऐसे रचनाकार का अवसान हिंदी साहित्य की अपूरणीय क्षति है।-प्रो. शंभुनाथ तिवारी, साहित्यकार

सेवाराम यात्री हिंदी के बड़े कहानीकार थे। साहित्यिक आंदोलन से उनका गहरा जुड़ाव था। हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित वर्तमान साहित्य पत्रिका के संपादक थे। कृष्ण प्रताप स्मृति कहानी पुरस्कार प्रतियोगिता में मेरी कहानी “दावत” को पुरस्कृत किया गया था। से.रा. यात्री उस समय महत्वपूर्ण पत्रिका के संपादक थे। वह बड़े दिल के इन्सान थे। उनका जाना दुखदायी है।-प्रो. आशिक अली बलौत, अध्यक्ष, हिंदी विभाग, एएमयू

इतिहास में पहली बार ज्ञानोदय एक्सप्रेस में 700 से अधिक छात्र करेंगे ज्ञान की यात्रा

इतिहास में पहली बार ज्ञानोदय एक्सप्रेस में 700 से अधिक छात्र करेंगे ज्ञान की यात्रा 

वन विभाग ने बी2वी5 में ‘पॉलिथीन मुक्त वन’ अभियान का किया आगाज

वन विभाग ने बी2वी5 में ‘पॉलिथीन मुक्त वन’ अभियान का किया आगाज 

शादियों में बुकिंग कराकर BMW किराये पर चलाता था नीरज, सर्जरी करने वाली पूजा 10वीं पास

Delhi: Neeraj used to drive BMW on rent by booking weddings

वह अपनी बीएमडब्ल्यू व अन्य कारों की शादियों में बुकिंग कराकर चलाता था। वह खुद ड्राइवर बनकर दूल्हा-दूल्हन के लिए किराये पर कार लेकर जाता था।ग्रेटर कैलाश-एक में अग्रवाल मेडिकल सेंटर चलाकर लोगों को मौत के मुंह में पहुंचाने वाला डॉ. नीरज अग्रवाल छोटे से लेकर बड़ा सभी काम करता था। वह अपनी बीएमडब्ल्यू व अन्य कारों की शादियों में बुकिंग कराकर चलाता था। वह खुद ड्राइवर बनकर दूल्हा-दूल्हन के लिए किराये पर कार लेकर जाता था। जांच में पता लगा कि सर्जन व ऑपरेशन करने वाली पूजा 10वीं व महेंद्र 12वीं पास है। दोनों ही मरीजों को इंजेक्शन लगाते थे।

ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों डाॅ. नीरज अग्रवाल (एमबीबीएस), उसकी पत्नी पूजा अग्रवाल (पहले घरेलू सहायिका), महेंद्र (लैब तकनीशियन) और डॉ. जसप्रीत एमबीबीएस (एमएस, सर्जन) को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक फोटो की वजह से डाॅ. अग्रवाल का पूरा साम्राज्य खत्म होने के कगार पर है। सेंटर में सबसे आखिर में मरीज असगर की मौत हुई थी। 

संगम विहार निवासी असगर का अग्रवाल मेडिकल सेंटर में गॉल ब्लेडर की पथरी का ऑपरेशन किया गया था। पथरी को निकालने के बाद पूजा ने असगर के बेटे को गॉल ब्लेडर व पथरी दिखाई थी। ये दोनों चीज दिखाते समय बेटे ने फोटो खींच ली थी। यही फोटो थी जिससे डाॅ. अग्रवाल के सारे राज खुल गए।

हालात खराब होने पर असगर को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अग्रवाल मेडिकल सेंटर से असगर की जो समरी सफदरजंग अस्पताल भेजी थी, उसमें समय कुछ और था और बेटे द्वारा खींची गई फोटो का समय कुछ और था। इस समय के अंतर में डाॅ. नीरज अग्रवाल फंस गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की करतूतों से पर्दा उठा दिया।

अस्पताल के अंदर अपने एजेंट बिठा रखे थे
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी डाॅ. अग्रवाल ने सफदरजंग अस्पताल के जच्चा-बच्चा विभाग व ओपीडी और एम्स आदि की ओपीडी में अपने एजेंट बिठा रखे थे। जो भी मरीज यहां इलाज कराने आता, आरोपी के एजेंट कम पैसे में इलाज व सर्जरी करने का लालच देकर अग्रवाल मेडिकल सेंटर ले आते थे। सफदरजंग अस्पताल के जच्चा-बच्चा विभाग से कई मरीजों के सेंटर में लाने के पुलिस को सबूत मिले हैं।

दिल्ली मेडिकल काउंसिल से कुछ और शिकायतें मिलीं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष अजीत सिंह को दिल्ली मेडिकल काउंसिल से कुछ और शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतें पर कानूनी सलाह ले ली गई है। बताया जा रहा है कानूनी सलाह में एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। शनिवार तक रिपोर्ट मिलने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद और मामले दर्ज किए जाएंगे।

 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें