अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -ओटीटी पर इस हफ्ते धमाल मचाएंगी ये फिल्में,शिवसेना विधायकों के मामले में अंतिम सुनवाई आज से,मध्य प्रदेश की नव-निर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र आज से

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। आज वह बरकी ग्राम सभा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं से पीएम मोदी काशी और पूर्वांचल को 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं का तोहफा देंगे। वह काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में भी जा सकते हैं और पूजा-अर्चना कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की नव-निर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी आज से शुरू हो रहा है।

‘PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं नीतीश’

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘अगर INDI गठबंधन में किसी में हिम्मत है तो एक व्यक्ति वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े… यह सब बहाना है… अगर हिम्मत है तो मैं चुनौती देता हूं कि नीतीश कुमार PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ें।’

सुरक्षा में चूक पर संसद में चर्चा क्‍यों नहीं: कांग्रेस

संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि ये गंभीर मसला है लेकिन वे संसद में इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं हैं। हमारी एक ही मांग है- हमें सरकार से स्पष्टीकरण चाहिए लेकिन सरकार कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रही है। तो फिर इस मुद्दे का राजनीतिकरण कौन कर रहा है?’

योगी कॉरपोरेशन: सचिवालय कर्मी समेत कई और भी जांच के दायरे में, सीएम से मिलवाने के नाम पर भी करते थे वसूली

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भाजपा नेत्री से जालसाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना नाम बदल कर आगे योगी लगा लिया था। दोनों ने फर्जी तरीके से गोरखनाथ के पते पर योगी कारपोरेशन नाम की संस्था का पंजीकरण करा लिया था।

योगी कॉरपोरेशन बनाकर जालसाजी करने के आरोपी केदारनाथ और हर्ष के संपर्क में सचिवालय का एक कर्मचारी और लखनऊ का कथित पत्रकार भी शामिल है। आरोपियों से पूछताछ में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस दोनों आरोपियों की सीडीआर की जांच कर रही है, जिसके आधार पर किससे-किससे बात की गई और उनका उद्देश्य क्या था, इसकी भी जांच की जाएगी। साथ ही आरोपी बनाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों जालसाजों ने पुलिस को पूछताछ को बताया है कि वह स्थानांतरण और दूसरे कामों को इन्हीं दोनों की मदद से कराया करते थे। इनकी मदद से कई काम करवा चुके हैं। इसके अलावा कई और लोग भी इनके संपर्क में हैं, जो अपने काम के लिए मिलते थे। खबर है कि प्रार्थनापत्र भी इनके माध्यम से मिल जाते थे, जिसे गोरखपुर के जनता दर्शन में पेश कराया जाता था।

आरोपियों ने बताया कि वह पीड़ितों को जनता दर्शन में मिलवाने के नाम पर भी वसूली करते थे। अब जाहिर है कि जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले सभी की समस्या सुनते हैं और उसका समाधान हो जाता है। इस वजह से इनके भेजे गए पीड़ित का भी काम हो जाता था, जिसके नाम पर ये दोनों मिलकर वसूली कर लेते थे। दोनों के पास से पुलिस ने कई पीड़ितों के प्रार्थनापत्र बरामद कर लिए हैं।

छत्तीसगढ़ में कौन-कौन बनेगा मंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की है, कुछ चर्चाएं हुई हैं बहुत जल्द मंत्रिमंडल का गठन होगा। नए और पुराने दोनों चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।’

बलि प्रथा में झटका है: गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘मैं मुसलमानों का सम्मान करता हूं कि वे अपने धर्म के प्रति प्रतिबद्ध हैं। यह हिंदुओं को भी समझना पड़ेगा। ‘सनातन धर्म’ में ‘बलि प्रथा’ (पशु बलि) है और ‘बलि प्रथा’ में झटका है… मैं यहां झटका मांस की दुकान खुलवाऊंगा।’

डेलावेयर: एक कार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले में शामिल वाहन से टकरा गई। बाइडन को तेजी से उनकी गाड़ी में बिठाया गया। (वीडियो: रॉयटर्स)

गठबंधन बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं। इस दौरे में उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अपनी पार्टी के सांसदों से मिलने और I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है। दिल्ली रवाना होने से पहले बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि वह पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय निधि जारी करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। बनर्जी सोमवार को पार्टी सांसदों के साथ बैठक करेंगी और मंगलवार को गठबंधन की बैठक में भाग लेंगी। वह अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल की बकाया राशि जारी करने के लिए दबाव डालेंगी। ममता बनर्जी ने संसद भवन में सुरक्षा चूक मामले पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यह काफी गंभीर मामला है।

शिवसेना विधायकों के मामले में अंतिम सुनवाई आज से

शिवसेना विधायकों की अपात्रता के मामले की सुनवाई अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सुनवाई का अंतिम चरण सोमवार से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष अगले तीन दिन तक यह सुनवाई चलेगी। शिवसेना उद्धव गुट और शिवसेना शिंदे गुट के वकील डेढ़-डेढ़ दिन तक सुनवाई करेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले में अंतिम फैसला देने के लिए 10 जनवरी तक समय दिया है। पहले यह समय सीमा 31 दिसंबर तक थी, लेकिन विधानसभा की ओर से समय बढ़ाकर मांगा गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लॉन्च किया अभियान, बोले- अमीरों से चंदा लिया तो उनकी माननी पड़ेगी

Donate For Desh Congress president mallikarjun kharge

खरगे ने कहा कि अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपकों उनकी नीति माननी पड़ेगी। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश (देश के लिए दान) अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अभियान पर कहा कि पहली बार कांग्रेस देश के लिए दान करने को कह रही है।

खरगे ने कहा, ‘अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपकों उनकी नीति माननी पड़ेगी। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।’ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के जरिये 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में दे सकते हैं।

काशी में जनसभा से चुनावी शंखनाद: पीएम आज करेंगे फोरलेन का लोकार्पण, लाभार्थियों से चारपाई पर बैठकर करेंगे बात

PM will sound election conch shell at public meeting in Varanasi today Will talk to the beneficiaries of Vikas

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो कार्यक्रमों में में हिस्सा लेंगे। सोमवार की यात्रा प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से करेंगे। बरेका से सुबह पहले उमरहा स्थित विहंगम योग के सबसे बड़े केंद्र स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करने जाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को काशी की धरा से प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ रुपये की 37 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सेवापुरी की बरकी गांव में आयोजित जनसभा से चुनावी शंखनाद भी करेंगे। इससे पहले ग्रामीण परिवेश में तैयार किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसमें चारपाई पर बैठे लाभार्थियाें से बातचीत के लिए प्रधानमंत्री उनके पास पहुंचेंगे।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो कार्यक्रमों में में हिस्सा लेंगे। सोमवार की यात्रा प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से करेंगे। बरेका से सुबह पहले उमरहा स्थित विहंगम योग के सबसे बड़े केंद्र स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करने जाएंगे। इससे पहले मंदिर के यज्ञ में शामिल होंगे। यहां से सीधे जनसभा, लोकार्पण और शियान्यास स्थल बरकी पहुंचेंगे। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण में लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभव जानेंगे।आसान होगी ट्रेन यात्रा, फुलवरिया फोरलेन का लोकार्पण

नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत, गाजीपुर मऊ मेमो ट्रेन और मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शहर में सुगम यातायात के लिए फुलवरिया फोरलेन सहित 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बरकी में कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

एक कनेक्शन पर बिजली चोरी में बाप-बेटे के खिलाफ अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज, बिना जांच भेजा जुर्माना

Exclusive: Two separate cases registered against father and son for electricity theft at one connection

उत्तर प्रदेश बिजली निगम के कर्मचारी बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने में जुटे हैं। बड़ौत में बिजली चोरी में पिता और बेटे के खिलाफ दो अलग अलग मुकदमे दर्ज करा दिए गए। पढ़ें ये रिपोर्ट।

भले ही प्रदेश की योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं के हित में काम कर रही हो, लेकिन इसके बावजूद भी निगम के कर्मचारी लगातार उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने में जुटे हैं। हाल ही में ऊर्जा निगम का एक कारनामा उजागर हुआ है, जिसमें एक मकान व एक कनेक्शन नंबर होने के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने बिना जांच किए बिजली चोरी में पिता व उसके बेटे के खिलाफ अलग-अलग बिजली चोरी में मुकदमे दर्ज करा दिए हैं।

मामला विद्युत वितरण खंड बड़ौत द्वितीय से जुड़े गांवड़ी का है, जहां पर अवैध उगाही के चक्कर में बिजली कर्मचारियों ने बिना जांच पड़ताल किए गांव के बिजेन्द्र पुत्र वेदपाल व उसके बेटे गौरव पुत्र बिजेन्द्र के खिलाफ अलग-अलग बिजली चोरी में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर दिया।

रिलीज से पहले ही शाहरुख ने फिल्म की कहानी से उठाया पर्दा, दुबई में किया डंकी का मेगा प्रमोशन

Shah Rukh Khan promoting Dunki in Dubai he shared plot details of the film see netizens reaction

‘पठान’ और ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी से इस साल हैट्रिक लगाने को तैयार हैं। ‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी, जिसकी वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 

‘पठान’ और ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी से इस साल हैट्रिक लगाने को तैयार हैं। ‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी, जिसकी वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले किंग खान ने दुबई में एक स्पेशल फैन इवेंट किया। इस दौरान शाहरुख पूरी तरह से मस्ती के मूड में नजर आए और उन्होंने जमकर डांस भी किया। इस दौरान शाहरुख ने फिल्म की कहानी पर से भी पर्दा उठाया है। तो आइए जानते हैं कि किंग खान ने आखिर ऐसा क्यों किया है।

Shah Rukh Khan promoting Dunki in Dubai he shared plot details of the film see netizens reaction

फिल्म की कहानी के बारे में किया खुलासा
कार्गो जींस और जैकेट पहने शाहरुख ने फिल्म के गाने ‘ओ माही’ पर जबरदस्त परफार्मेंस दी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म पठान के सुपरहिट सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ पर भी डांस किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद फैंस से बातचीत भी की। शाहरुख ने ‘डंकी’ की कहानी और फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी फैंस से साझा किए। फिल्म की कहानी के बारे में खुलासा करते हुए किंग खान ने बताया कि फिल्म डंकी ‘जहां घर है वहीं दिल है’ के इर्द-गिर्द घूमती है।

Shah Rukh Khan promoting Dunki in Dubai he shared plot details of the film see netizens reaction

जहां घर है वहीं दिल है
फैंस से बातचीत करते हुए शाहरुख ने कहा, ‘मैं जानता हूं आप में  से बहुत से लोग अपना घर छोड़कर यहां दुबई में अपना दूसरा घर बना लिया है। यहां बहुत से लोग भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और विश्व के अलग-अलग हिस्सों से आकर बसे हैं। आप सब लोग अपने घर से दूर हैं और आपको अपने घर से गहरा लगाव है। आप सबका घर वापस जाने का भी बहुत मन करता होगा। ऐसे ही यह पूरी फिल्म अपने घर के बारे में बात करती हैं, जहां आपका दिल है।’

Shah Rukh Khan promoting Dunki in Dubai he shared plot details of the film see netizens reaction

डंकी फ्लाइट्स’ पर आधारित है फिल्म
बता दें कि, घर वापसी के अलावा इस फिल्म में दोस्ती की कहानी भी बयां की गई है। डंकी अवैध रूप से अपने पसंदीदा देश में घुसने की प्रक्रिया यानी ‘डंकी फ्लाइट्स’ पर आधारित है। इसके बारे में विस्तार से बताते हुए शाहरुख ने कहा, ‘यह फिल्म देश से बाहर जाने और अपने भविष्य की तलाश करने से जुड़ी है। लेकिन, इनके किरदारों को अपने घर से गहरा प्रेम रहता है, जिसके बाद फिल्म की कहानी घर वापस लौटने की कहानी से जुड़ी हुई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह मायने नहीं रखता कि आप दुनिया में कहां रहते हैं। दिल में हमेशा घर वापस आने की चाहत रहती है।’ 

अनोखा मंदिर: 180 फीट ऊंचे सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर की दीवारों पर लिखे हैं चार हजार दोहे, ये हैं विशेषताएं

Swarveda Mahamandir Special Story of four thousand couplets written on walls

स्वर्वेद महामंदिर में लगातार छह सौ कारीगर और दो सौ मजदूर और 15 इंजीनियर ने 19 साल काम किया। आज इस भव्य महामंदिर का पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों उद्घाटन होना है।100 करोड़ की लागत से तैयार मंदिर आज से आम साधकों व श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। सात मंजिला और 180 फीट ऊंचे स्वर्वेद महामंदिर की संगमरमरी दीवारों पर स्वर्वेद के चार हजार दोहे लिखे हैं। 19 साल तक लगातार छह सौ कारीगर, दो सौ मजदूर और 15 इंजीनियर की मेहनत आज महामंदिर के पूर्ण स्वरूप में साकार हो चुकी है। हालांकि मंदिर का प्रथम तल ही आम लोगों के लिए खुलेगा और इसे पूरी तरह शुरू होने में दो साल का समय और लगेगा। इसे सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी आम जनता को समर्पित करेंगे।

स्वर्वेद महामंदिर देश ही नहीं दुनिया का अनोखा मंदिर है। यहां देवी और देवता की प्रतिमा नहीं है। मंदिर में पूजा की जगह ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए योग साधना की जाएगी। गुरु परंपरा को समर्पित इस महामंदिर को योग साधकों की साधना के लिए तैयार किया गया है। 100 करोड़ की लागत से तैयार मंदिर सोमवार से आम साधकों व श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।

संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के अनुसार, शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर उमरहा में स्थित स्वर्वेद महामंदिर का निर्माण दिसंबर 2004 में शुरू हुआ था। ग्राउंड फ्लोर पर सद्गुरु सदाफल महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनी व गुफा, सत्संग हॉल बनाया गया है। प्रथम तल पर स्वर्वेद प्रथम मंडल के दोहे एवं बाहरी दीवारों पर 28 प्रसंग जो वेद , उपनिषद ,गीता , महाभारत, रामायण की थीम लेकर बनाए गए हैं। 

प्रथम तल से पांचवें तल तक आंतरिक दीवारों पर स्वर्वेद के दोहे एवं बाहरी दीवारों पर उपनिषद, गीता, रामायण के प्रेरक प्रसंग दर्शाए गए हैं। सातवें तल पर आधुनिक तकनीक से युक्त दो अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हैं। इसमें साधक विहंगम योग के सैद्धांतिक व क्रियात्मक बोध का ज्ञान प्राप्त करेंगे। मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा परिपथ है और फौव्वारे लगाए गए हैं। बाहर वन्य जीवों हाथी, हिरन की प्रतिकृतियां गुलाबी सैंड स्टोन से बनाए गए हैं।

महर्षि सदाफलदेव की अमूल्य कृति है स्वर्वेद
योगी सदगुरु महर्षि सदाफलदेव की अमूल्य कृति है स्वर्वेद। स्वरर्वेद का मतलब है आत्मा से ज्ञान की प्राप्ति। महर्षि सदाफल देव महाराज ने 17 सालों की साधना के बाद स्वर्वेद के ज्ञान को आम जनमानस को उपलब्ध कराया। हिमालय की कंदराओं में उन्होंने ग्रंथ स्वर्वेद को लिपिबद्ध किया। स्वर्वेद चेतन योग समाधि की अवस्था में प्राप्त प्रत्यक्ष आध्यात्मिक अनुभवों का संकलन है। इस ग्रंथ में अनुभूति एवं अभिव्यक्ति का अद्भुत सामंजस्य है। परमाणु से परमात्मा तक के समस्त ब्रह्म तत्व ज्ञान एवं अभ्यंतर भेद साधन को सरल हिंदी भाषा में दोहों के रूप में संजोकर स्वर्वेद ग्रंथ बनाया गया। स्वर्वेद ग्रंथ के पांच मंडल हैं। 

स्वर्वेद से मिली स्वर्वेद महामंदिर की प्रेरणा
स्वर्वेद ग्रंथ से स्वर्वेद महामंदिर निर्माण की प्ररेणा मिली। आचार्य स्वतंत्र देव महाराज व उनके बेटे प्रवर संत विज्ञान देव महाराज ने इसकी स्थापना की और आज यह बनकर तैयार हो चुका है। मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर सदगुरू महर्षि सदाफलदेव महाराज की प्रतिमा का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को मंदिर लोकार्पण के अवसर पर करेंगे।

मंदिर की विशेषताएं

  • 64 हजार स्क्वायर फीट में सात मंजिला मंदिर
  • तीन लाख स्क्वायर फीट में गुलाबी सैंड स्टोन
  • तीन लाख वर्गफीट में श्वेत मकराना संगमरमर
  • मंदिर का कुल क्षेत्रफल है ढाई लाख वर्गफीट
  • 80 हजार वर्गफीट पर हुआ है मंदिर का निर्माण
  • 20 हजार साधक एक साथ कर सकेंगे साधना
  • चार हजार स्वर्वेद के दोहों को दीवार पर किया गया है अंकित
  • 180 फीट है सात मंजिला मंदिर की ऊंचाई
  • 135 फीट ऊंची सदगुरुदेव ककी सैंडस्टोन की प्रतिमा होगी स्थापित
  • सदाफल देव ने बनाया था प्रथम उत्तराधिकारी, चली आ रही है परंपरा


सदगुरू सदाफलदेव महाराज ने अपने जीवन काल में ही अपने प्रथम परंपरा उत्तराधिकारी सद्गुरु अनंत आचार्य धर्मचंद्रदेव को स्वर्वेद का भाष्य करने का निर्देश दिया था। उन्होंने इसका प्रचार प्रसार किया। उनके पदचिन्हों पर सदगुरू आचार्य स्वतंत्र देव महाराज व संत प्रवर ने 2015 से अब तक स्वर्वेद का प्रचार प्रसार देश ही नहीं विदेश के 35 देशों तक किया। इसमें अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी जैसे देश शामिल हैं।

पहले महिला फिर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश तेज

First woman then her daughter Molested on pretext of marriage

आरोप है कि अगस्त में फेसबुक आईडी पर पुलिस की वर्दी में फोटो लगा है। पीड़िता के इंस्टाग्राम से फोटो निकालकर फेसबुक पर आरोपी फोटो भेज रहा है। जिससे युवती की सहेलियों व मां को बदनाम किया जा रहा है। आरोप है कि सुधीर कुमार मैसेंजर पर गाली गलौज व एफआईआर वापस लेने की धमकी दे रहा है। गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ने बेटी को भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब शादी करने का दबाव बनाने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी से पहले से युवती के घर से जमीन का विवाद चल रहा है।

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सांसद रवि किशन, भस्मारती में शामिल होकर कहा- ‘मैं बाबा महाकाल का सेवक’

MP Ravi Kishan arrived to see Baba Mahakal

गोरखपुर से सांसद रवि किशन आज सोमवार अलसुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए और ओम नमः शिवाय के साथ ही जय श्री महाकाल-जय जय महाकाल का उद्घोष करते दिखाई दिए। 

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र के सांसद रवि किशन आज बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और पूजन अर्चन भी किया।

बाबा महाकाल का सेवक हूं
बाबा महाकाल की पूजा अर्चना के बाद सांसद रवि किशन ने अमर उजाला को बताया कि मैं बाबा महाकाल का सेवक हूं और उन्हीं के चरणों का दास हूं। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और यहां सेवा कार्यों में लगे लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं, बाबा महाकाल के दर्शन करने का मेरा अनुभव अच्छा रहा है। अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की और कहां की मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।

महाकाल ने मेरी बात सुनी
वहीं, मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में कई कार्य किए गए हैं। आज बाबा महाकाल ने अपने विधायक को यहां का राजा बना दिया है। विश्व के राजा बाबा महाकाल ने मध्यप्रदेश का राजा डॉ. मोहन यादव को बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में प्रचार के दौरान में यहाँ आया था, तब मैंने बाबा महाकाल से कामना की थी कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बने। मेरे महाकाल ने मेरी बात सुनी और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी। हर हर महादेव, महाकाल महाराज की जय।

ओटीटी पर इस हफ्ते धमाल मचाएंगी ये फिल्में और सीरीज, मर्डर मिस्ट्री के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का

कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए दिसंबर का तीसरा हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।

Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2

मिशन स्टार्ट अब
अमेजन प्राइम वीडियो का शो मिशन स्टार्ट अब 19 दिसंबर को रिलीज होगा। इस सीरीज में मसाबा गुप्ता और साइरस साहुकार होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे। इस शो में भारत में तीन बड़े आंत्रप्रेन्योर कुणाल बहल, अनीशा सिंह और मनीष चौधरी जज के साथ-साथ इन्वेस्टर की भूमिका भी निभाएंगे।

Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2

पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस
पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस 20 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस सीरीज की कहानी 12 वर्षीय समकालीन देवता, पर्सी जैक्सन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में वॉकर स्कोबेल, लिआ सावा जेफ्रीज, आर्यन सिम्हाद्र, वर्जीनिया कुल्ल, ग्लिन टरमैन, जेसन अहम भूमिकाओं में हैं।

Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2

करी और साइनाइड
करी और साइनाइड मर्डर मिस्ट्री डॉक्यूमेंट्री है, जो 22 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह डॉक्यूमेंट्री साइनाइड, कुंदाताई साइनाइड मामले पर आधारित है। दो साल की बच्ची समेत अपने परिवार के छह सदस्यों की हत्या करने वाली प्रोफेसर की काली कहानी को दृश्य रूप में जारी किया जाएगा। उसने अपने करी में साइनाइड जहर देकर अपने परिवार के सदस्यों को मार डाला था। इस कहानी की मुख्य किरदार जॉली जोसेफ है, जो 2002 से 2016 के बीच एक योजनाबद्ध तरीके से हत्याएं करती है।विज्ञापन

Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2

ड्राई डे
‘ड्राई डे’ कॉमेडी ड्रामा एक शराबी के बारे में है, जो खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है। वह अपने शहर में शराब को लेकर सामाजिक रूप से जागरूक याचिका दायर करता है। फिल्म में जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2

व्हाट इफ सीजन 2
‘व्हाट इफ…?’ डिज्नी प्लस के लिए एसी ब्रैडली द्वारा बनाई गई एक अमेरिकी एनिमेटेड एंथोलॉजी सीरीज है, जो इसी नाम की मार्वल कॉमिक्स सीरीज पर आधारित है। जेफरी राइट ने वॉचर की भूमिका निभाई है, जो सीरीज का वर्णन करता है। साथ ही कई एमसीयू फिल्म अभिनेता अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं। वहीं अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है। ‘व्हाइट इफ सीजन 2’ सीरीज 22 दिसंबर, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें