अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:चांद की सतह पर प्लाज्मा मिला,राहुल बोले- देश का पैसा बाहर जा रहा; चीन बोला- अरुणाचल, अक्साई चिन कानूनन हमारा

Share

आज का प्रमुख इवेंट

  1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ जाएंगे। वे कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। 70 दिनों में ये शाह का चौथा दौरा है।
  2. भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मुंबई में नया वॉरशिप महेंद्रगिरि लॉन्च किया जाएगा। ये प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनने वाला सातवां और आखिरी स्टील्थ फ्रिगेट है।

. अडाणी मामले पर राहुल बोले- देश का 1 अरब डॉलर बाहर भेजा गया, इसकी जांच हो

'द गार्जियन' और 'फाइनेंशियल टाइम्स' में अडाणी को लेकर छपी खबर दिखाते हुए राहुल।

‘द गार्जियन’ और ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ में अडाणी को लेकर छपी खबर दिखाते हुए राहुल।

अडाणी ग्रुप को लेकर आई OCCRP की रिपोर्ट पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि देश का एक अरब डॉलर बाहर भेजा गया। जो पैसा बाहर भेजा जा रहा है, वो PM के करीबी व्यक्ति का है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। दरअसल, विदेशी फर्म OCCRP ने दावा किया है कि अडाणी ग्रुप के निवेशकों ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयरों को खरीदकर बाजार में लाखों डॉलर का निवेश किया। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडाणी के 9 शेयरों में गिरावट आई है।

 अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद राहुल लगातार अडाणी का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने 7 फरवरी को संसद में पूछा था कि अडाणी पहले दुनिया के अमीरों में 609वें नंबर पर थे, लेकिन कौन सा जादू हुआ कि नौ साल में वे नंबर दो पर पहुंच गए। राहुल बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर गौतम अडाणी का PM मोदी से क्या रिश्ता है?

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

भारत का पैसा बाहर गया और देश में लौटा
अभी जी-20 का माहौल है। भारत के लिए जरूरी है कि यहां के आर्थिक परिवेश और कारोबारी क्षेत्र में सभी के लिए बराबर अवसर और पारदर्शिता रहे। आज के अखबारों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल पूछा गया है।
दुनिया के अखबारों द गार्जियन और फाइनेंशियल टाइम्स में गौतम अडाणी के बारे में खबर है कि अडाणी परिवार से जुड़े व्यक्ति ने विदेशी फंड के जरिए अपने ही स्टॉक में निवेश किया।

अडाणी जी की कंपनियों के नेटवर्क के जरिए एक अरब डॉलर भारत से बाहर गया और अलग-अलग देशों से घूमकर वापस आया। इससे अडाणी समूह के शेयरों की कीमत बढ़ी। इन पैसों का बंदरगाहों और एयरपोर्ट्स जैसी भारतीय संपत्तियों को हासिल करने के लिए इस्तेमाल हुआ।

बाहर गया पैसा किसका?
सबसे पहले यह सवाल उठता है कि यह पैसा किसका है? यह अडाणी जी का या किसी और का है? अगर किसी और का है तो किसका है? दूसरा सवाल यह है कि इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन है? क्या विनोद अडाणी हैं? दो विदेशी नागरिक नासिर अली, चीन के चेंग चुंग लिंग भी इसमें शामिल हैं। ये विदेशी नागरिक कैसे भारत के शेयर बाजार को चला रहे हैं? चीन के नागरिक की क्या भूमिका है?

तीसरा सवाल है कि जिन्होंने इस मामले की जांच की और क्लीन चिट दी, उन सेबी चेयरमैन को बाद में अडाणी जी की कंपनी (NDTV) में डायरेक्टर कैसे बनाया गया? भारत की इमेज दांव पर है। इस बारे में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन और गहन जांच की जरूरत है। जी-20 के मेहमान यहां आ रहे हैं और यहां आकर वे पूछ सकते हैं कि ये विशेष कंपनी कौन सी है, जिसे प्रधानमंत्री के करीबी व्यक्ति चलाते हैं। उन्हें इतनी खुली छूट कैसे दी जा रही है?

जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आई थी। इसमें गौतम अडाणी पर शेयर मैनिपुलिशेन के आरोप लगे थे। राहुल गांधी अडाणी मुद्दे पर कई बार सरकार पर निशाना साध चुके हैं।

जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आई थी। इसमें गौतम अडाणी पर शेयर मैनिपुलिशेन के आरोप लगे थे। राहुल गांधी अडाणी मुद्दे पर कई बार सरकार पर निशाना साध चुके हैं।

OCCRP ने रिपोर्ट में 2 करीबियों का जिक्र भी किया
कई टैक्स हेवन देशों की फाइलों और अडाणी ग्रुप के आंतरिक ई-मेल का हवाला देते हुए OCCRP ने कहा कि उसकी जांच में कम से कम 2 ऐसे मामले सामने आए, जहां ‘रहस्यमयी’ निवेशकों ने इस तरह के ऑफशोर स्ट्रक्चर (गुमनाम फंड्स) के जरिए अडाणी के शेयर खरीदे और बेचे।

OCCRP ने दावा किया कि अडाणी परिवार के साथ निवेशक नासिर अली शबान अहली और चेंग चुंग-लिंग के लंबे समय से व्यापारिक रिश्ते हैं। गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी के ग्रुप की कंपनियों और फर्मों में ये डायरेक्टर और शेयर होल्डर के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि उनके निवेश का काम संभालने वाली कंपनी ने विनोद अडाणी की कंपनी को उनके निवेश में सलाह देने के लिए भुगतान किया था।

OCCRP क्या है?
ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की स्थापना 2006 में हुई, जो खुद को इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म बताती है। ओपन सोसाइटी फाउंडेशन ऑफ जॉर्ज सोरोस इसके फाउंडर है। OCCRP की वेबसाइट के अनुसार, वह कंपनियों के बारे में रिसर्च करती है और उसकी रिपोर्ट मीडिया संस्थानों की मदद से सीरीज में पब्लिश करती है। यह यूरोप, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया में काम करती है।

हिंडनबर्ग ने 8 महीने पहले शेयर मैनिपुलेशन सहित कई आरोप लगाए थे
8 महीने पहले इसी साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट में ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई।

चीन ने कहा- अरुणाचल, अक्साई चिन कानूनन हमारा हिस्सा, बोला- भारत शांत रहे

अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपने नक्शे में दिखाने वाला चीन अब अपनी हरकत को जायज ठहरा रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह मैप चीन की संप्रुभता और अखंडता को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। यह हिस्सा कानूनन हमारा है। इसके साथ ही चीन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत इस मुद्दे पर शांत रहेगा और इस पर ज्यादा बात करने से बचेगा।

चीन ने 28 अगस्त को अपना ऑफिशियल मैप जारी किया। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन को अपने क्षेत्र में दिखाया। इस पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ये चीन की पुरानी आदत है। उनके दावों से कुछ नहीं होता।

चांद पर घूमते हुए रोवर का नया VIDEO आया, चांद की सतह पर प्लाज्मा मिला

चांद की सतह पर रोवर विक्रम के रोटेशन का वीडियो लैंडर विक्रम के कैमरे से खींचा गया है।

चांद की सतह पर रोवर विक्रम के रोटेशन का वीडियो लैंडर विक्रम के कैमरे से खींचा गया है।

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के आठ दिन पूरे हो चुके हैं। लैंडर विक्रम ने चांद के साउथ पोल पर प्लाज्मा खोजा है, हालांकि ये कम घना है। वहीं, इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुरक्षित रूप से सतह पर अठखेलियां करता दिखाई दे रहा है। इसरो ने लिखा कि लैंडर विक्रम प्रज्ञान रोवर को ऐसे देख रहा है, जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है।

 चंद्रयान-3 के जरिए ISRO चांद पर खनिज पदार्थों की खोज कर रहा है। अभी तक चांद के साउथ पोल पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का पता चला है। ISRO के मुताबिक, चंद्रमा की सरफेस पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी मौजूद हैं, जबकि हाइड्रोजन की खोज जारी है।

इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह सुरक्षित तरीके से चल रहा है और अच्छे से रोटेशन (घूमना) भी कर रहा है। रोटेशन की ये फोटो लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे ने ली है।

इसरो ने लिखा- प्रज्ञान रोवर चंदा मामा पर अठखेलियां कर रहा है। लैंडर विक्रम उसे (प्रज्ञान को) ऐसे देख रहा है, जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है। आपको ऐसा नहीं लगता? इसी बीच, प्रज्ञान ने चांद पर दूसरी बार सल्फर की पुष्टि की है।

प्रज्ञान ने एक बार फिर सल्फर की पुष्टि की

रोवर प्रज्ञान ने 31 अगस्त को एक बार फिर चांद की सतह पर सल्फर की पुष्टि की। इसरो ने बताया कि इस बार प्रज्ञान पर लगे अल्फा प्रैक्टिस एक्सरे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) ने सल्फर की मौजूदगी को कन्फर्म किया है। इसरो ने ये भी कहा, हम अब इस बात की खोज कर रहे हैं कि चांद पर सल्फर कहां से आया- आंतरिक (intrinsic), ज्वालामुखीय घटना (volcanic) से या फिर किसी उल्कापिंड (meteoritic) से?

पहली बार चांद पर सल्फर कन्फर्म, ऑक्सीजन समेत कई खनिज मिले
चंद्रयान-3 ने चांद पर पहुंचने के पांचवें दिन (28 अगस्त) दूसरा ऑब्जर्वेशन भेजा। इसके मुताबिक चांद के साउथ पोल पर सल्फर की मौजूदगी है। इसके अलावा चांद की सतह पर एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता चला है।

ISRO के मुताबिक, चंद्रमा की सरफेस पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी मौजूद हैं, जबकि हाइड्रोजन की खोज जारी है। प्रज्ञान रोवर पर लगे लिब्स (LIBS- लेजर इन्ड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप) पेलोड ने ये खोज की।

चांद की सतह पर अलग-अलग टेम्परेचर

इससे पहले 28 अगस्त को ही चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था। ChaSTE के मुताबिक, चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है।

चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, 80mm की गहराई में माइनस 10°C टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया है। चास्टे में 10 टेम्परेचर सेंसर लगे हैं, जो 10cm यानी 100mm की गहराई तक पहुंच सकते हैं।

ChaSTE पेलोड को स्पेस फिजिक्स लैबोरेटरी, VSSC ने अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के साथ मिलकर बनाया है।

साउथ पोल का तापमान पता चलने का फायदा क्या?
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया था कि उन्होंने चंद्रमा के साउथ पोल को इसलिए चुना, क्योंकि यहां भविष्य में इंसानों को बसाने की क्षमता हो सकती है। साउथ पोल पर सूर्य का प्रकाश कम समय के लिए रहता है। अब जब चंद्रयान-3 वहां के तापमान समेत अन्य चीजों की स्पष्ट जानकारी भेज रहा है, तो वैज्ञानिक अब यह समझने की कोशिश करेंगे कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी वास्तव में कितनी क्षमता रखती है।

चंद्रयान-3 के साथ कुल 7 पेलोड भेजे गए हैं
चंद्रयान-3 मिशन के तीन हिस्से हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर। इन पर कुल 7 पेलोड लगे हैं। एक पेलोड, जिसका नाम शेप है, वह चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल पर लगा है। ये चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाकर धरती से आने वाले रेडिएशन की जांच कर रहा है।

वहीं, लैंडर पर तीन पेलोड लगे हैं। रंभा, चास्टे और इल्सा। प्रज्ञान पर दो पेलोड हैं। एक इंस्ट्रूमेंट अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का भी है, जिसका नाम है लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर अरे। ये चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगा हुआ है। ये चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी मापने के काम आता है।

जया वर्मा रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं, आज पदभार संभालेंगी

जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। अनिल कुमार लाहोटी की जगह आज वे अपना पदभार ग्रहण करेंगी। ये जिम्मेदारी संभालने वाली वे पहली महिला होंगी। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा। फिलहाल वे रेलवे बोर्ड में ऑपरेशन और बिजनेस डेवलपमेंट की मेंबर हैं।

ओडिशा के कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के समय जया वर्मा ने ही सरकार को घटना की पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने प्राइम मिनिस्टर ऑफिस ( PMO ) में इस घटना का पावर प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस हादसे के दौरान जया के काम की बहुत तारीफ की गई थी।

ओडिशा के कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के समय जया ने सरकार को घटना की पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने पीएमओ में इस घटना का पावर प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस हादसे के दौरान जया वर्मा के काम की बहुत तारीफ की गई थी।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं जया वर्मा सिन्हा

बालासोर हादसे में जया ने जिस तरह काम संभाला था उसकी तब बहुत सराहना की गई थी।

बालासोर हादसे में जया ने जिस तरह काम संभाला था उसकी तब बहुत सराहना की गई थी।

जया वर्मा ने अपनी पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने 1988 में इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) में जॉइनिंग की। जया फिलहाल रेलवे बोर्ड में मेंबर, ऑपरेशंस और बिजनेस डेवलपमेंट के पद पर काम कर रही थीं। इसके अलावा जया दक्षिण-पूर्व रेलवे में चीफ कॉमर्शियल मैनेजर, पूर्व रेलवे में डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) और उत्तर रेलवे में भी काम कर चुकी हैं।

जया ढाका के इंडियन हाई कमीशन में चार साल तक सलाहकार के तौर पर काम कर चुकी हैं। कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस की शुरुआत जया के कार्यकाल में ही हुई थी।

2023-24 में रेलवे को 2.74 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट
जया ऐसे समय में इस पद को संभालेगी जब केंद्र सरकार ने इंडियन रेलवे को रिकॉर्ड बजट दिया है। केंद्र सरकार ने इंडियन रेलवे को 2023-24 में 2.74 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट दिया है। यह अब तक का रेलवे को दिया गया सबसे ज्यादा बजट है।

भारत की GDP ग्रोथ 7.8% पहुंची, 4 तिमाहियों में सबसे ज्यादा

देश की GDP ग्रोथ अप्रैल-जून 2023 में 7.8 फीसदी रही है। यह पिछली 4 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। हालांकि, RBI ने अप्रैल-जून, 2023 की तिमाही में GDP ग्रोथ 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। इससे पहले मार्च तिमाही में GDP ग्रोथ 6.1 फीसदी रही थी, जबकि पिछले साल जून तिमाही में ये 13.1 फीसदी दर्ज की गई थी।

 अप्रैल-जून तिमाही में चीन की GDP ग्रोथ 6.3% थी। ऐसे में दुनिया के कई देशों में भारत अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी बना हुआ है। सबसे ज्यादा ग्रोथ सर्विस सेक्टर में हुई है।

. केंद्र ने 18-22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया, 5 बैठकें होंगी

केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें कुल 5 बैठकें होंगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी देते हुए कहा की संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार है। वहीं, शिवसेना उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा की गणेश उत्सव के दौरान सत्र बुलाना हिंदू भावनाओं के खिलाफ है। इससे पहले संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विशेष सत्र में सरकार ‘एक देश, एक चुनाव’ का बिल ला सकती है। इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और महिला आरक्षण बिल भी पेश किया जा सकता है। उधर, विपक्ष एक बार फिर से चीन के मैप, मणिपुर हिंसा और अडाणी मामले की JPC से जांच कराने जैसे मुद्दों पर केंद्र को घेरेगा।

संसद के विशेष सत्र और सत्र के एजेंडे की अटकलों पर AIMIM सांसद असदुद्दीन औवेसी ने कहा, “…हम शुरू से ही विशेष सत्र की मांग कर रहे थे क्योंकि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किमी जमीन पर कब्जा कर लिया है। चीन डेपसांग और डेमचोक को छोड़ नहीं रहा है…जब वे एक विशेष सत्र बुला रहे हैं, तो हमें उम्मीद है कि पीएम चीन पर चर्चा की अनुमति देंगे। दूसरा, रोहिणी आयोग ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसलिए हमारी मांग है कि मोदी सरकार विशेष सत्र में एक विधेयक लाए ताकि 50% आरक्षण की सीमा को तोड़ा जा सके। तीसरा, हम मांग करते हैं कि इसरो वैज्ञानिकों और नीरज चोपड़ा को संसद में आमंत्रित किया जाए और सम्मानित किया जाए। चौथा, जो अटकलें हैं कि क्या वन नेशन, वन इलेक्शन होगा- ऐसा नहीं हो सकता। यह भारत के संविधान के खिलाफ होगा क्योंकि संघवाद भारत की मूल संरचना का एक हिस्सा है। राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। साथ ही विपक्ष शासित कई राज्य भी इसे स्वीकार नहीं करेंगे…हमारी मांग है कि मोदी सरकार अभी से ही देश को बता दे कि शीतकालीन सत्र कब होगा…”

एजेंडा एक ही है- देश को एकजुट करना है। जिस तरह से देश में लोकतंत्र खतरे में है, महंगाई और जनता से जुड़े मामले हैं, उसमें यह सरकार विफल हो गई है। विभिन्न मुद्दों को लेकर बने इस मोर्चे की आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कैसे एक साथ आए और क्या करना चाहिए- इन सब पर कल चर्चा होगी: INDIA गठबंधन की कल होने वाली बैठक पर शिवसेना (UBT) नेता सचिन अहिर, मुंब

मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन के बैठक हॉल के बाहर भारत के संविधान की एक प्रति, राष्ट्रीय चिह्न और भारत माता की तस्वीर प्रदर्शित की गई।

BJP को हराने का प्‍लान, लोगो की लॉन्चिंग की तैयारी, ‘इंडिया’ के घटक दलों की मुंबई में महाबैठक

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस. (I.N.D.I.A.) के घटक दलों के नेताओं की अनौपचारिक बैठक गुरुवार को यहां रात्रिभोज से पहले शुरू हो गई। विपक्षी गठबंधन की यह तीसरी बैठक है और शुक्रवार को औपचारिक चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की इस दो दिवसीय बैठक में अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुकाबला करने की रणनीति, नए सहयोगियों को शामिल करने, गठबंधन के सांगठनिक स्वरूप और आगे के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें