अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वेतन के इन्तज़ार में शरीर को छोडा

Share

 देपालपुर   कार्यालय कलेक्टर (जनजातीय कार्य)विभागइन्दौर के अन्तर्गत संचालित अनु. जाति कन्या छात्रावास हातोद में  कार्यरत श्री लक्ष्मण पिता शंकरलाल परमार जो कि दैनिक वेतन भौगी कर्मचारी के पद पर कार्यरत रहते हुए विभाग के अन्तर्गत कार्यरत स्थाई कर्मचारी/दैनिक वेतन भौगी कर्मचारीयो का वेतन विगत 05 माह से आज तक जमा नहीं हुआ  हैं । इन कर्मचारियो का वेतन हेड  ST.494 के माध्यम से जमा होता था किन्तु विगत 05 माह से वेतन जमा नहीं हुआ हैं ।    कर्मचारी अपनी समस्या लेकर जिला कार्यालय इन्दौर जाते हैं तो वेतन शाखा से जवाब मिलता हैं कि आपके वेतन हेड में बजट नहीं आया है, बजट आयेगा तब वेतन जमा होगा ।       इस संबंध में म.प्र.लघुवेतनकर्मचारी संघ,म.प्र.स्थाई कर्मी कल्याण संघ इन्दौर के द्वारा सहायक आयुक्त महोदयजी इन्दौर की और उचित कार्यवाही हेतु आवेदन ज्ञापन देकर निवेदन किया गया है किन्तु इस संबंध में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है और कर्मचारीयो का आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा हैं ।       उपरोक्त आर्थिक  समस्याओं से जुझ रहे श्री  लक्ष्मण परमार (दैनिक वेतन भौगी कर्मचारी) का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से रुपये के अभाव में  उचित ईलाज नहीं मिला है । और इनका असामयिक स्वर्गवास होने पर पर इनके परिवार की हालात बहुत खराब हो रही है । मृतक परिवार को आर्थिक सहायता शिघ्र प्रदान करवाने के संबंध में उचित कार्यवाही करने की कृपा करें । एवं इन गरीबों पर दया करें व बकाया वेतन शीघ्र जमा हो जाय ।    उपरोक्त जानकारी घनश्याम चौहान, स्थाई कर्मचारी देपालपुर द्वारादी गयी है ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें