अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों के खिलाफ वामपंथी समाजवादी दलों ने बनाई मानव श्रृंखला* 

Share

*म्रृतको के परिजनों को 25 लाख तथा पीडितों को 5 लाख मुआवजा देने, नगर निगम भंग करने की मांग*

इंदौर। गत दिवस भागीरथपुरा में दूषित पेयजल प्रदाय से डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की पीड़ित होने और आठ लोगों की मौत के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए वामपंथी समाजवादी दलों ने आज मालवा मिल पर मानव श्रृंखला बनाई तथा प्रदर्शन किया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,समाजवादी पार्टी, एस यू सी आई, इंटक, एटक, सीटू, एसएमएस, सहित विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सेदारी की। मानव श्रृंखला और प्रदर्शन का नेतृत्वसर्व श्री श्याम सुंदर यादव, रामबाबू अग्रवाल, रामस्वरूप मंत्री, सी एल सर्रावत, प्रमोद नामदेव, रुद्रपाल यादव, अरुण चौहान, राजेन्द्र यादव आदि ने किया।

प्रदर्शन कारियों ने बड़ी देर तक नारेबाजी की । प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि इस घटना के लिए महापौर और नगर निगम पूरी तरह से उत्तरदाई है। अपने कर्तव्य निभाने में नगर निगम का अमला असमर्थ रहा है ।इसलिए नगर निगम को तत्काल भंग किया जाना चाहिए तथा नगर निगम की सेवा में त्रुटि को देखते हुए प्रत्येक मृतक को 25 लाख तथा पीड़ितों को ₹500000 मुआवजा दिया जाना चाहिए । बाद में कार्यकर्ताओं ने मालवा मिल क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। 

आज के इस प्रदर्शन में पूर्व पार्षद सोहनलाल शिंदे, परेश टोकेकर, सोनू शर्मा, मोहम्मद अली सिद्दीकी, छगन चौहान, माता प्रसाद मौर्य, अमन यादव, लालू यादव ,रमेश झाला, मनोज हार्डिया ,भागीरथ कछवाय, जी के यादव, कमल वाधवानी, भारत सिंह चौहान, शेषमणि पांडे, अर्शी खान, दीक्षा यादव, हरनाम सिंह धारीवाल, राहुल निहोरे, श्यामसुंदर यादव, रामबाबू अग्रवाल, रामस्वरूप मंत्री, सीएल सर्रावत, प्रमोद नामदेव, रुद्रपाल यादव, अरुण चौहान, राजेंद्र यादव, बटेश्वर नाथ सिंह, अजय बुंदेल, मुकेश गिरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे ।

* कल वामपंथी समाजवादी दल के कार्यकर्ता भागीरथ पुरा पहुंचेंगे*

कल गुरुवार को दोपहर 3:00बजे वामपंथी समाजवादी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीरथपुरा पहुंचेंगे पीड़ितों से मुलाकात करेंगे तथा घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे भागीरथपुरा जाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता परदेसी पुरा डमरू उस्ताद चौराहे पर इकट्ठा होंगे।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें