भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई दिल्ली में आयोजित हुए नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेटर्स और वर्ल्ड कप चैंपियंस टीमों का सम्मान किया. शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला. इनके अलावा राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को भारतीय क्रिकेट में उत्कृष योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च को अपने सालाना ‘नमन अवॉर्ड्स’ में भारतीय क्रिकेटर्स और वर्ल्ड कप चैंपियन टीमों का सम्मान किया. नई दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC महिला वर्ल्ड कप 2025, ICC U19 महिला वर्ल्ड कप 2025 और ICC U19 पुरुष वर्ल्ड कप 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इसके अलावा राहुल द्रविड़, मिताली राज और BCCI के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी जैसी महान हस्तियों को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला. वहीं, स्मृति मंधाना को सीजन का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर अवॉर्ड मिला. मंधाना ने पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीता है. चलिए जानते हैं, किस क्रिकेटर को कौन सा अवॉर्ड मिला.
मिताली राज को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

राहुल द्रविड़ का भी हुआ सम्मान
राहुल द्रविड़ को एक क्रिकेटर से लेकर कोच बनने के रूप में भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए col ck nayudu lifetime achievement award से सम्मानित किया गया.
रोजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का सम्मान
भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर दूसरी बार यह खिताब जीता था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचा. इस चैंपियन टीम को सम्मानित किया गया.
भारतीय पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का सम्मान
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को सम्मानित किया गया. टीम के सभी खिलाड़ियों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया.
भारतीय महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का सम्मान
किसे मिला कौन सा सम्मान?
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
इरा जाधव (मुंबई): 2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू)
शैफाली वर्मा (हरियाणा): 2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू, सीनियर महिला वनडे)
विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16)
यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश): 2024-25 में में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप)
किशन सरकार (त्रिपुरा): 2024-25 में (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप)
शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश): 2024-25 में (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप)
प्रीतम राज (बिहार): 2024-25 में (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी)
हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु): 2024-25 में (U19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप)
अर्काजित रॉय (त्रिपुरा): 2024-25 में (U19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप)
नित्या जे पांड्या (बड़ौदा): 2024-25 में (U19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप)
राघवन राममूर्ति (पुडुचेरी): 2024-25 में (U19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी)
विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र): 2024-25 में (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप)
दीपज्योति सैकिया (असम): (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप)
मैकनील एच एन (कर्नाटक): (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप)
आर. जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी): (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
हर्ष दुबे (विदर्भ): रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप)
सुचित जे. (नागालैंड): रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप)
वाई. वी. राठौड़ (विदर्भ): रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (एलीट ग्रुप)
स्नेहल कौथंकर (गोवा): रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (प्लेट ग्रुप)
लाला अमरनाथ अवॉर्ड
आयुष म्हात्रे (मुंबई): घरेलू लिमिटेड-ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2024-25
हर्ष दुबे (विदर्भ): रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2024-25
BCCI घरेलू टूर्नामेंट 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर, 2024-25: उल्हास गांधे (विदर्भ)
अन्य अवॉर्ड्स
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट (2024-25) – महिला: दीप्ति शर्मा
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी (2024-25) – महिला: स्मृति मंधाना.
2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): एन श्री चरणी
2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): हर्षित राणा
2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना.
पॉली उमरीगर अवॉर्ड: 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर – शुभमन गिल (पुरुष)
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़, मिताली राज.
शेफाली वर्मा-इरा जाधव को जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
शेफाली वर्मा और इरा जाधव को जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. इरा को 2024-25 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) और शेफाली को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) चुना गया. दोनों खिलाड़ियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये भी मिले.
कार्यक्रम की हुई शुरुआत
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 कार्य्रकम की शुरुआत हो चुकी है. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास संबोधित कर रहे हैं. सभी क्रिकेटर्स अपने स्थान ग्रहण कर चुके हैं. कुछ ही देर में विजेताओं को अवॉर्ड्स दिए जाएंगे.
नमन अवॉर्ड्स के लिए पहुंचे गिल
शुभमन गिल BCCI नमन अवॉर्ड्स के लिए दिल्ली पहुंचे. उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल पुरुष क्रिकेटर’ का अवॉर्ड मिलेगा.
गिल को दूसरी बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड
भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को 2024–25 सीजन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष)’ का पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिलेगा. दूसरी बार उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, महिलाओं में स्मृति मंधाना को अपने करियर में 5वीं बार ‘सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर’ का अवॉर्ड मिलेगा.
घरेलू खिलाड़ियों में मुंबई की इरा जाधव को बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू)’ के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी मिलेगी. हरियाणा की शेफाली वर्मा को 2024–25 सीजन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वनडे)’ के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा.
मुंबई के आयुष म्हात्रे को 2024–25 सीजन के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में ‘सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर’ चुना गया. उन्हें लाला अमरनाथ अवार्ड मिलेगा. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में ही भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता. विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024–25 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी में ‘सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर’ का लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर BCCI घरेलू टूर्नामेंट्स में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ का अवॉर्ड मिलेगा. मुंबई ने इस सीजन में चार ट्रॉफियां जीतीं और दो में रनरअप रहे.
कहां देखें लाइव?
भारत में फैंस इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण Star Sports 1 पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी. इसका प्रसारण शाम 6:45 बजे से शुरू होगा.






Add comment