अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रेम

Share

प्रेम उम्र नहीं
एहसास देखता है।
प्रेम लगाव नहीं
तड़प देखता है।
प्रेम मुस्कुराहट नहीं
आंखों में बहते
अश़्क देखता है।
प्रेम हमउम्र नहीं
हमराही देखता है।
प्रेम बहस नहीं
झुकाव देखता है।
प्रेम बहता हुआ पानी नहीं
जलती हुई आग देखता है।
प्रेम ह्रदय का रूप नहीं
चेहरे का महकता
स्वरूप देखता है।

राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें