अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ममता 25 जुलाई से दिल्ली दौरे पर; सोनिया, पवार समेत विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी

Share

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली का दौरा करने वाली हैं। उन्होंने गुरुवार को इसका ऐलान किया। ममता ने कहा कि अगर समय दिया गया, तो वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता का दौरा 25 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान वे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, NCP चीफ शरद पवार समेत विपक्षी दलों के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अब जब कोरोना के हालात लगातार सुधर रहे हैं, तो मैं संसद सत्र के दौरान दिल्ली जाऊंगी और वहां अपने दोस्तों से मिलूंगी।

मुलाकातों का एजेंडा लोकसभा चुनाव
सूत्रों के मुताबिक, इन मुलाकातों का एजेंडा 2024 में होने वाले आम चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद ममता का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस जीत के बाद से ममता को तीसरे मोर्चे के नेता के रूप में भी देखा जाने लगा है।

केजरीवाल से भी मिल सकती हैं ममता
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली दौरे पर ममता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुछ अन्य नेताओं से भी मिल सकती हैं। ममता ऐसे वक्त में दिल्ली आ रही हैं, जब संसद का मानसून सेशन भी चल रहा होगा। इस दौरान विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी बना रहा है। इस दौरान तमाम विपक्षी नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ममता दिल्ली में 4 दिन रुक कर अलग-अलग नेताओं से चर्चा कर सकती हैं। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा।

TMC को 214 सीटें; ममता हारीं
2 मई को बंगाल के चुनावी नतीजे घोषित किए गए थे। इसमें TMC ने बंपर जीत दर्ज की थी। ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं। हालांकि वे खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गईं। उन्हें भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने हराया। इसके बावजूद तृणमूल को बंगाल में 214, भाजपा को 76 सीटें मिली हैं। जबकि एक सीट निर्दलीय, एक सीट RSMP के नाम गई।

दोबारा बंगाल जीतने के बाद कद बढ़ा
विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद बिहार से RJD, उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी, महाराष्ट्र से शिवसेना, NCP समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टियों ने ममता की हौसला अफजाई की थी। इसे भी उनके राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभरने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें