अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आदमखोर सांप्रदायिकता

Share

मुनेश त्यागी

सांप्रदायिकता आदमखोर होती है ,
दंगे होते नही हैं ,कराये जाते हैं .

दंगों में लोग मरते नही हैं मारे जाते हैं,
घरबार जलते नही, जलाये जाते हैं.

मेरे बहनों भाईयों, होशियार रहना ,
कत्ल होते नही हैं ,कराये जाते हैं .

इनके दावपेचों पर नजर रखना
उन्माद उगते नही हैं ,उगाये जाते हैं,

इनकी कथनी करनी में बडा फर्क है,
लोग लडते नही हैं, लडाये जाते हैं .

लोग तो सुकून से रहना चाहते हैं,
घर जलते नही हैं, जलाये जाते हैं.

इनका मकसद है सांसद मंत्री बनना,
खूनखराबे होते नही हैं कराये जाते हैं .

सादगी ,ईमानदारी से चिड है इनको,
बेईमान होते नही हैं, बनाये जाते हैं .

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें