अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण….मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार

Share

मामला इंदौर जिले की देपालपुर तहसील की ग्राम पंचायत हरनासा कहां है जहां मनरेगा के तहत भारी भरकम भ्रष्टाचार किया गयासरपंच सचिव रोजगार सहायक मंत्री की मिलीभगत से लाखों रुपए का भ्रष्टाचार कागजों पर किया गया जबकि जमीनी हकीकत इससे उलट है ग्रामीणों को मालूम ही नहीं कि उनका जॉब कार्ड बना हुआ है व खाते में पैसे आ रहे है व पैसे निकल भी रहे हैं साथ ही फर्जी दस्तावेज भी ऑनलाइन दिखाए जा रहे हैं जबकि ग्रामीण व पीड़ित किसानों ने बताया कि हमारे द्वारा कोई जॉब कार्ड या खाता नहीं खुलवाया गया है ना ही उक्त कार्य जमीन पर हुआ है वहीं निवासी बरोदापंथ के ग्रामीण चंदन सिंह बड़वाया ने बताया कि हमारा फर्जी जाब कार्ड बना दिया जबकि मेरे द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया और ऑनलाइन कागजों पर खेत तालाब निर्माण कार्य सेव सिंह अनोप सिंह बरोदा पंथ बताया गया जबकि जमीन पर कोई तालाब नहीं बनाया गया और हमारे द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया ऑनलाइन दस्तावेज में 24107 रुपए बताया जा रहा है जो मेरे खाते में मुझे प्राप्त नहीं हुए हैं और पैसा फर्जी खातों में निकल गया वही बरोदा पंथ के निवासी सालागाम बापू सिंह ने बताया कि उनका भी फर्जी जॉब कार्ड बना दिया गया और उन्हें मालूम ही नहीं उनका कहना है कि मेरे द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया जबकि ऑनलाइन दस्तावेजों में खेत तालाब निर्माण कार्य सेव सिंह अनोप सिंह के यहां बताया गया उनके यहां भी कोई तालाब निर्माण कार्य नहीं हुआ वहीं ऑनलाइन दस्तावेजों में 22617 रु ऑनलाइन खाते में बताए जा रहे हैं जो कि फर्जी खातों से निकल चुके हैहर नासा गांव निवासी तकेसिग भागीरथ कहना है कि मुझे जॉब कार्ड की जानकारी नहीं है ना ही मैंने जॉब कार्ड बनवाया जबकि कागजों में ऑनलाइन जॉब कार्ड फर्जी दर्शाए गए और मनरेगा के तहत फर्जी कार्य दिखाया जा रहा है खेत सड़क निर्माण कार्य शासकीय तालाब से श्री श्यामा दास सीताराम दास के खेत तक हर नासा दिखाया गया जबकि मेरे द्वारा कोई कार्य इस तरह का नहीं किया गया ना ही जमीन पर कोई कार्य हुआ है ऑनलाइन दस्तावेज में 16100 रुपए बताए जा रहे हैं जो कि फर्जी खातों से निकल चुके हैं वही मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है इसकी जांच होना चाहिए दोषी कर्मचारी व अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए बरोदा पंथ ग्रामवासी दरियाव सिंह केसर सिंह का भी फर्जी जॉब कार्ड बना दिया जबकि उन्हें पता ही नहीं व ऑनलाइन दस्तावेजों में 16000 रुपए फर्जी तरीके से दिखाए जा रहे हैं मेरे द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया वहीं कई ग्राम वासियों का कहना है कि इस तरह के कई फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए हैं जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए तो बहुत बड़ा मामला मनरेगा घोटाले का सामने आ सकता है वही दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए

देपालपुर भू रा धाकड़

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें