इंदौर
इंदौर नगर निगम के लिए महापौर परिषद का गठन कर दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय के विदेश से आते ही एमआईसी की सूची जारी कर दी गई है। इसमें विजयवर्गीय गुट का दबदबा है। इसके साथ ही विधायकों के समर्थकों को भी जगह दी गई है। एमआईसी के संभावित सदस्यों में ये सदस्य हैं – 1. निरंजन सिंह चौहान 2. अश्विनी शुक्ला 3. राजेन्द्र राठौर 4. जीतू यादव 5. मनीष मामा 6. राकेश जैन 7. प्रिया डांगी 8. नंदकिशोर पहाड़िया 9. राजेश उदावत 10. बबलू शर्मा

एमआईसी की सूची।
एक्शन में सरकार, अब रोज होगा डैम का रिव्यू
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम में जलविभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के बांधों में जलभराव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। मंत्री सिलावट ने अधिकारियों से कहा बारिश में सभी बांधों में जल भराव की स्थिति की रोज समीक्षा की जाए।
धार जिले के कारम डैम के क्षतिग्रस्त होने के कारण बांध का पूरा पानी बह गया था। प्रदेश के अन्य बांधों में ऐसी परेशानी न आए इसके चलते सिलावट ने अफसरों के साथ बैठक की। सिलावट ने कहा बांध से पानी छोड़ते समय ध्यान रखें कि किसी तरह की जनहानि, किसानों के मवेशियों और फसलों का नुकसान न हो। अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने बाढ़-आपदा प्रबंधन, प्रदेश के विभिन्न बाघों के जलस्तर, बांध की सुरक्षा व वर्तमान स्थिति के संबध में जानकारी दी और बताया कि सभी डैम और बड़े जलाशय पर लगातार निगाह रखी जा रही है। कहा, मौसम विभाग से भी बारिश की रोजाना की जानकारी जुटाई जाएगी।

मंत्री सिलावट ने प्रदेश के सभी बांध की स्थिति पर रोजाना नजर रखने के निर्देश दिए।





