Site icon अग्नि आलोक

*मैं और मेरी परछाईं*

Share

मंजू उपाध्याय

एक दिन मैं,एक कोने में बैठी,
अपने आप से बातें कर रही थी।
तभी मैनें कुछ आहट सुनी,
मैनें पूछा , कौन है ।
उसने पूछा , तुम कौन हो,
मैनें कहा एक ‘ मां ‘ हूं।
फिर वही आवाज आयी,
तुम्हारी अपनी पहचान क्या है ?
तूने कभी सोचा है ।
ये तुम्हारी पहचान सिर्फ एक नाम है,
जो तुम्हें किसी और से मिला है ।
और वो (परछाई) जाने लगी,
मैनें पूछा ,अब बता भी दो,
तुम कौन हो , कहां से आयी हो ?
वह बोली,मैं तुम्हारी परछाईं हूं,
तुम्हारी तुमसे से पहचान कराने आयी हूं।
उठो,और स्वयं अपनी पहचान बनो,
दुनिया को दिखाओ ।
तुम्हारी भी है अपनी पहचान,
तुम भी बदल सकती हो जहान।
तुम किसी के नाम की क्यों रहो मोहताज ?
तुम्हारे सर पर भी सज सकता है ताज ।

Exit mobile version