अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मेघा पाटकर व एहतेशाम हाशमी की टीम को प्रशासन द्वारा रोका

Share
IMG 20220416 WA0183

 रामनवमी की जुलूस के दौरान हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद समाजसेवी मेधा पाटकर और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एहतेशाम हाशमी और उनकी टीम सेंधवा दौरे पा रहे थे इस दौरान प्रशासन द्वारा उन्हें आरटीओ बेरियार पर रोक लिया गया जहां से यह लोग वापस लौट गए मेधा पाटकर ने कहा कि खरगोन और सेंधवा में जो हो रहा है वह बहुत दुखद है।

हम शांति का आव्हान करने जा रहे थे लेकिन हमें रोक लिया गया उन्होंने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कोई आरोप नहीं पंचनामा नहीं कोई नुकसान भरपाई की बात नहीं जो जेल में रहे युवाओं पर झूठे आरोप लगाए गए जबकि वह मोटरसाइकिल पर हमला कहां करते वह जेल में थे उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी को मानने वाले लोग हैं हमारा हरदम शांति का पथ रहेगा वही एडवोकेट एहतेशाम हाशमी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की लॉयर को और एक समाज सेविका को भी जाने नहीं दिया जाएगा तो अब आप क्या समाज में मैसेज देना चाहेंगे उन्होंने इस मामले पर एसआईटी के गठन की मांग करते हुए कहा कि इंडिपेंडेंट एजेंसी से जांच कराने की मांग हम हाई कोर्ट में करेंगे खुद को रोके जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ तो गलत हुआ है जिसके चलते लायर और समाजसेवियों को अंदर जाने से रोका जा रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें