अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ज्ञापन:सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने वालों पर कार्रवाई करें

Share

झाबुआ

जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के साल 2021 के कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही एसपी कार्यालय पहुंचकर एसडीओपी इडला मौर्य को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें विश्व संवाद केंद्र मालवा नामक संस्था द्वारा सोशल मीडिया व वेबसाइटों के माध्यम से संविधान की अवहेलना कर राष्ट्र की एकता व अखंडता को नष्ट करने का प्रयास करने, दंगा कराने के उद्देश्य से समुदायों में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया।

ज्ञापन में कहा गया, संगठन द्वारा सोशल मीडिया पर जयस संरक्षक व मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा की छवि खराब करने, जनता को गुमराह करने, सामाजिक संगठन जयस को बदनाम करने, आदिवासी-जनजातीय समुदाय को वनवासी बताकर उनकी संवैधानिक पहचान नष्ट करने के उद्देश्य से तथ्यहीन बातें फैलाई जा रही हैं। इसलिए इसके कर्ताधर्ता पर आइटी एक्ट और एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किया जाए। जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर ने बताया ज्ञापन देते समय पुरुष व महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें