अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संक्रमण को न्यौता:शटर गिराकर लालच की ग्राहकी कर रहे व्यापारी

Share

देपालपुर। कोरोना संक्रमण की चेन को तोडने के लिए शासन प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है । नगर में लागु जनता कर्फ्यू की सख्ती के बावजूद ऐसे अनेक व्यापारी है , जो समाज के दुश्मन बनकर अपने व्यवसाय का मोह नही छोड पा रहे है । खुद तो अपनी जान जोखिम में डाले हुए ही है । साथ ही अपने स्वजन के साथ मिलने वालों की जान को भी खतरे में डालने से हिचकिचा रहे है । इतना ही नहीं नगर में ऐसे भी व्यापारी है और दुकान के पीछे के गेट से व्यापार करने बाज नहीं आ रहे हैं । कोरोना संक्रमित के चेन तोड़ने को लेकर जहां शासन प्रशासन लगातार और जिले के मुखिया सहित प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही , जहां नगर के व्यापारी दुकान की शटर गिराकर अदंर दुकानदारी कर रहे । जबकी जिला प्रशासन इंदौर ने लाँकडाउन और बढ़ा दिया है । नगर की जनरल स्टोर , किराना , कपडा , आदि दुकाने सहित आधा अधुरी दुकाने खुली है जहां बाजार पूरी तरह पूरे जिले में बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र देपालपुर में आधा अधुरा खुला होने से यहां इंदौर जिले की सीमा होने के कारण आसपास गांव से लोग आ रहे खरीद करने ग्राहकों की भीड़ भाड़ से संक्रमित के चेन रुकने की जगह कहीं बढ़ नहीं जाए । जिससे नगर में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है । पुलिस का दबदबा नहीं होने के कारण व्यापारियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे थे । कुछ ग्राहकों के नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि व्यापारी समान महगें दामों में बेच रहे है । मंगलवार को पुलिस ने की दो दुकानें पर धारा 151 के अंतर्गत गिरफ्तार किया है और सैकड़ों.लोगों बिना कारण के बाहर घुमने पर सेंट्रल जेल इंदौर में भेजा जा रहा है तथा तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह एवं सहयोगी अमले द्वारा यातायात बाधित करने वाले दोपहिया वाहनों के पलक व हवा निकालने की भी कार्यवाही की गई। 10 से अधिक लोगों पर नगर परिषद द्वारा चलानी कार्रवाई की गई । इसके बाद भी समाज के दुश्मन नही मान रहे है । नगरवासियों ने और पुलिस प्रशासन से मांग है कि और सख्ती से कार्रवाई हो। 

पुलिस जवान ने खींचे फोटो
देपालपुर थाने के आरक्षक देवेंद्र गुर्जर ने 30 से अधिक नगर के जनरल स्टोर , किराना , कपडा आदि अन्य दुकाने सहित आधा अधुरी दुकाने खुली थी जिसके फोटो मोबाइल में खींचे थें। जिसमें कई प्रतिष्ठित व्यापारियों की दुकानों के फोटो भी थे उन्हें आरक्षक देवेंद्र गुर्जर द्वारा अंतिम बार हिदायत देकर छोड़ दिया। आरक्षक द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों बिना विश्वास में लिए बिना जानकारी दिए इंदौर अपर कलेक्टर राजेश राठौर, एसडीएम रविकुमार सिंह, तहसीलदार बजरंग बहादुरसिंह, थाना प्रभारी देपालपुर सुश्री मीणा कर्णावत को अवगत नहीं कराया गया।
 कोरोनाकाल में ड्यूटी पर तैनात नसुस सदस्यों को सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा माक्स बांटे
देपालपुर। कोरोना महामारी के बीच जनता को बचाने के लिए अपनी जिदगी दाव पर लगाकर सेवा करने वाले नगर सुरक्षा समिति के थाना संयोजक रमेशचंद्र राठौर एवं अन्य सदस्यों को सामाजिक कार्यकर्ता बबलू नागर द्वारा निस्वार्थ भाव से मार्क्स उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि उन्हें ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता बबलू नागर इसी प्रकार जरूरतमंद, असहाय लोगों की सदैव ही मदद करते आए हैं। सामाजिक किसी भी गतिविधियों में भी कार्य करने के लिए अग्रणी रहते हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें