अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी, लोकसभा में मंत्री का वायदा

Share

स पी मित्तल, अजमेर

अजमेर जिले के किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एस्केलेटर मशीन नहीं होने का मामला सांसद भागीरथ चौधरी ने 23 मार्च को लोकसभा में उठाया। चौधरी का कहना रहा कि किशनगढ़ देश की प्रमुख मार्बल मंडी है। ऐसे में देशभर से लोग किशनगढ़ आते हैं। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एस्केलेटर नहीं होने की वजह से यात्रियों को परेशानी होती है। इस पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि नियमों के मुताबिक जिन रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन 25 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, वहीं पर एस्केलेटर मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। लेकिन सांसद भागीरथ चौधरी के विशेष आग्रह पर किशनगढ़ के रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। चौधरी ने इसके लिए सदन में खड़े होकर रेल मंत्री का आभार प्रकट किया।

बकाया भुगतान के लिए पत्र:
अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने राज्य के मुख्य सचिव उषा शर्मा को एक पत्र लिखकर नागौर के निजी वाहन मालिकों का बकाया 40 लाख रुपए का भुगतान जल्द करवाने का आग्रह किया है। पत्र में बताया गया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान नागौर प्रशासन ने निजी वाहनों का अधिग्रहण किया था। ताकि संक्रमित व्यक्तियों को जल्द से जल्द अस्पताल लाया जा सके और इन्हीं निजी वाहनों में प्रशासन के अन्य कार्य भी संपन्न करवाए गए। लेकिन ऐसे वाहन मालिकों को अभी तक भी 40 लाख रुपए का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। सांसद चौधरी ने वाहन मालिको की परेशानियों को देखते हुए जल्द से जल्द भुगतान करने का आग्रह किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें