अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के पब में महिलाओं से मारपीट, बदसलूकी, आरोपी रासुका के तहत गिरफ्तार

Share

इंदौर के एक पब में कुछ महिलाओं से मारपीट और बदसलूकी के दो आरोपियों को मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही, इस पब को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि शहर के एक पब में 30 अप्रैल की देर रात यह घटना हुई थी। इस मामले में रणवीर नेकिया (28) और इरफान अली (35) को जिलाधिकारी मनीष सिंह के आदेश पर रासुका के तहत जेल भेजा गया है।

दोनों के खिलाफ दर्ज हैं मामले
तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि 23 साल की युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक पब में धक्का लगने की बात पर दोनों आरोपियों ने उसके और कुछ अन्य महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों ने महिलाओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। शर्मा ने बताया कि नेकिया के विरुद्ध एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और अन्य आरोपों को लेकर इंदौर के अलग-अलग थानों में पुराने प्रकरण दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अली के खिलाफ भी इंदौर और अशोक नगर के पुलिस थानों में अलग-अलग आपराधिक प्रकरण पहले ही दर्ज हैं।

बार का लाइसेंस सस्पेंड
इस बीच, प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि तुकोगंज क्षेत्र के जिस पब में महिलाओं से मारपीट और बदसलूकी की गई थी, उसे सील कर दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बार का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की जांच में पाया गया कि पब में देर रात तक नियमों के खिलाफ शराब परोसी जा रही थी। 
 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें