अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नायाब तहसीलदार आशीष बना मुहम्मद यूसुफ….

Share

मीरपुर यूपी के हमीरपुर में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। 32 वर्षीय आशीष पर चोरी-छिपे धर्म परिवर्तन कर पहली पत्नी के होते हुए मुस्लिम लड़की से दूसरी शादी करने का आरोप है। आशीष की पहली पत्नी आरती गुप्ता के मुताबिक, दो बच्चों के होते हुए भी पति ने दूसरी शादी रचकर मुहम्मद यूसुफ बनकर रहने लगा।
आरती के मुताबिक, आशीष की कथित नई पत्नी और उसके घरवालों ने बहला-फुसलाकर उसके पति का धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उसकी शादी करवा दी। मामले ने तूल तब पकड़ा जब आशीष की मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए फोटो वायरल हुई। इसमें वह सिर पर जालीदार टोपी लगाकर नमाज पढ़ते नजर आ रहा है। जिसके बाद विभाग में भी खलबली मच गई। अब पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों पर एक्शन लिया है। नायब तहसीलदार ने सरकारी नौकरी पर रहकर नियमावली के आचरण नियम का उल्लंघन किया है। उस मौदहा तहसील से हटाकर कलक्ट्रेट से संबद्ध किया गया है।
बता दें कि कानपुर निवासी नायब तहसीलदार आशीष हमीरपुर के मौदहा इलाके में तैनात है। बीते दिनों आशीष की पत्नी आरती गुप्ता को उसकी दूसरी शादी और धर्म परिवर्तन कर मस्जिद में नमाज पढ़ने की बात पता चली। तब वहां सीधे कोतवाली पहुंच गई। आरती ने थाना कोतवाली में पति आशीष और उसकी कथित नई पत्नी रुखसार (25), रुखसार के पिता, मौसा मुन्ना और मस्जिद के दो मौलाना सहित पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ आशीष को बरगला कर धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
मामले में हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीक्षा शर्मा ने बताया कि मामले में लड़की के पिता, चाचा और मौलवी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल जांच जारी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें