अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पुलिस के लिए मुखबिरी करने वाले बदमाश की हत्या

Share

इंदौर

इंदौर में मंगलवार सुबह एक बदमाश की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। रहवासियों ने शव सड़क पर पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। हत्याकांड के पीछे की वजह पुलिस की मुखबिरी बताई जा रही है। मृतक पर कई थानों में अपराध दर्ज हैं। वह पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता था। पुलिस हत्याकांड की दो अलग-अलग कहानियों को लेकर जांच कर रही है।

चंदन नगर थाना क्षेत्र में टोनी उर्फ इमरान (30) पुत्र अब्दुल हमीद निवासी लोहार पट्टी की उसके ही साथियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक टोनी अपने साथी इरफान के साथ जा रहा था। इस दौरान पानी फेंकने की बात पर उसकी कहासुनी हो गई।

जिसमें आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वही पुलिस के पास इस हत्याकांड से जुड़ी एक और कहानी सामने आ रही है। बताया जा रहा है किस टोनी इलाके के ही कुछ लोगो के साथ जुआं खेलते हुए पकड़ाया था। उसे इलाके के बीट वाले पुलिसकर्मी थाने गए थे।

यहां से उसे बिना कार्रवाई के छोड़ा गया था। बाद में पकड़ाए आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया। जिसमें आरोपियों को जानकारी लगी थी कि पुलिसकर्मियों को टोनी ने ही मुखबिरी की है। इसके बाद रात में जुआरियों ने ही उसे बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।

रहवासियों ने कहा यहां चलता था जुआं
सुबह जब पुलिस टोनी के शव के पास घटनास्थल पर पहुंची तो यहां रहवासियों ने बताया कि रात में जुए को लेकर आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद टोनी पर हमला कर कुछ युवक भाग गए। रहवासियों ने बताया कि आरोपी आए दिन यहां बैठकर जुआं खेलते थे।

फिलहाल पुलिस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। इमरान के खिलाफ चंदन नगर, छत्रीपुरा, पंढरीनाथ और मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज है। हत्याकांड में एक और युवक इरफान के भी घायल होने की बात सामने आ रही है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें