अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

MY पहुंचे मनीष सिंह को मिला 10 नंबर का टोकन, टीका लगाने के बाद नर्स बोली- सर, हरारत लग सकती है

Share

इंदौर

शहर में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड फेज में शनिवार को संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में टीका लगवाया। एमवाय पहुंचे कलेक्टर ने पहले काउंटर पर पहुंचकर नाम और पता नोट करवाया। इसके बाद वहां से मिले 10 नंबर टोकन काे लेकर वह वैक्सीनेशन रूम में पहुंचे। टीका लगवाने के बाद नर्स ने उन्हें बताया कि सर, थोड़ी सी हरारत लग सकती है। इसके बाद कमिश्नर भी टीका लगवाने पहुंचे। टीका लगवाने के बाद कमिश्नर और कलेक्टर दोनों को ही प्रमाण पत्र दिया गया।

संभाग आयुक्त डाॅ. पवन शर्मा ने भी टीका लगवाया।

संभाग आयुक्त डाॅ. पवन शर्मा ने भी टीका लगवाया।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अब लोगों को कोरोना का डर भी कम हो रहा है। टीका लगवाने के बाद भी हमें सावधानी बरतने की जरूरत हैै, क्योंकि कोरोना अभी गया नहीं है। जिन लोगों ने पहला डोज लगवाया है, वे दूसरा डोज जरूर लगवाएं। कलेक्टर के अलावा एडीएम अजय देव शर्मा, एसपी इंटेलिजेंस राजेश सहाय, एसपी आशुतोष बागड़ी समेत अन्य अधिकारियों ने भी टीका लगवाया। वहीं, आईजी हरिनारायण चारी मिश्र और डीआईजी मनीष कपूरिया भी टीका लगवा चुके हैं।

एमवाय पहुंचे कलेक्टर ने सबसे पहले काउंटर से टोकन लिया।

एमवाय पहुंचे कलेक्टर ने सबसे पहले काउंटर से टोकन लिया।

फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण 17 फरवरी तक होगा

कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर को टीका लग चुका है। दूसरे चरण के तहत अन्य विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जा रहा है। उनका टीकाकरण 17 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद इनका मॉपअप राउंड होगा। 20 फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को पहला डोज व मॉपअप राउंड होगा। इसके बाद 22 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को बूस्टर डोज लगना शुरू होंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें