अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया बनीं

Share

मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 का ताज नंदिनी गुप्ता ने जीत लिया है। वे 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। शनिवार देर रात मणिपुर के इम्फाल में हुए इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं।

नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वे सेकेंड ईयर में हैं।

नंदिनी ने इस इवेंट में कहा- पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब करियर या जीवन के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ें। असफलता मिलती है तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं।

मिस इंडिया के फाइनल इवेंट में एक्टर कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए। उनके बाईं ओर नंदनी ब्लैक ड्रेस में।

बचपन से थी मॉडल बनना चाहती थी- नंदिनी के पिता
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने बताया- ‘नंदिनी की बचपन से ही मॉडलिंग करने की इच्छा थी। टीवी में कभी शो देखती थी तो वैसे ही मॉडल्स की तरह बिहेव करती थी। घर पर कैटवॉक करना, मेकअप करना तो उसने चार साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था। इसके बाद जब 9वीं क्लास में थी तो मॉडलिंग में जाने को लेकर इच्छा जताई। मॉडलिंग को लेकर अलग से उसकी कोई ट्रेनिंग नहीं करवाई। उसकी इच्छा थी तो कभी उसे रोका भी नहीं। घर पर ही वह प्रैक्टिस किया करती थी।’

नंदिनी मुंबई में अपने मॉडलिंग करियर को लेकर लगातार एक्टिव रही हैं। इस इवेंट की तैयारी वे लंबे समय से कर रही थीं।

पिता खेती करते हैं
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं। वे कोटा के सांगोद के पास भांडाहेडा में खेती करते हैं। परिवार कोटा के पुरानी सब्जी मंडी इलाके में रहता है। नंदिनी की मां गृहिणी हैं और छोटी बहन अभी नौवीं क्लास की स्टूडेंट है। पिता सुमित के अनुसार आगे क्या होता है, क्या उसे सूट करेगा उसके हिसाब से तय होगा। अभी तो परिवार में खुशी का माहौल है।

मिस यूनिवर्स बनीं USA की गैब्रिएल:भारत की हरनाज ने पहनाया ताज, दिविता टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं

71वां मिस यूनिवर्स खिताब USA की आर’बॉनी गैब्रिएल ने अपने नाम किया है। भारत की हरनाज संधू ने उन्हें ताज पहनाया। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमेंडा दूदामेल और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज रहीं। ​यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड में बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।

टॉप 3 में वेनेजुएला, USA और डोमिनिकन रिपब्लिक की कैंडिडेट्स ने जगह बनाई।

टॉप 16 तक पहुंची दिविता
दिविता टॉप 16 तक पहुंच गई थीं। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने ‘सोन चिरैया’ बन सभी का ध्यान खींचा था। दरअसल, एक समय भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी इमेज को दिखाने का प्रयास किया।

दिविता की यह गोल्डन ड्रेस पवित्रता और शांति का प्रतीक थी।

मिस डीवा यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं दिविता
कर्नाटक की रहने वाली 25 साल की दिविता राय पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था।

दिविता अपनी कॉन्फिडेंट वॉक और स्टाइल के कारण काफी चर्चित रहीं।

स्विमसूट राउंड में दिविता ने पिंक बिकिनी के साथ स्टाइलिश श्रग कैरी किया। इसे चंडीगढ़ के एक LGBTQ समुदाय के डिजाइनर ने डिजाइन किया था।

दिविता को मिस दीवा यूनिवर्स का ताज मिस यूनिवर्स 2021 की विनर हरनाज संधू ने पहनाया था।

भारत को अब तक मिली हैं तीन मिस यूनिवर्स
हरनाज संधू ने 12 दिसंबर 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 1994 में सुष्मिता सेन के बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं।

मिस थाईलैंड ने गार्बेज से बनीं ड्रेस पहनी
मिस थाईलैंड एना सुएंगमइयाम ने कॉस्ट्यूम राउंड में कोल्ड ड्रिंक कैन के एल्यूमिनियम ढक्कन से बनी ड्रेस पहनी थी। सिल्वर कलर की ड्रेस की लॉन्ग लेंथ और फ्रंट स्लिट इसे ग्लैमरस बना रही थी। एना ने ये ड्रेस अपने पिता को ट्रिब्यूट देने के लिए पहनी थी।

एना सुएंगमइयाम का ये गाउन कूड़े और रिसाइकल्ड मटेरियल्स से बना है।

एना ने सोशल मीडिया पर इस ड्रेस को चुनने की वजह बताई। उन्होंने लिखा- ये गाउन मेरे बचपन के माहौल से परिचित है। गार्बेज बीनने वाले माता-पिता के साथ बड़े होते हुए मेरा जीवन कचरे के ढेर और रिसाइकलिंग के बीच बीता है। इस ड्रेस को खासतौर पर रिसाइकिल्ड और खराब सामान से बनाया गया है।

मिस यूनिवर्स 2022 पहनेगी 49 करोड़ रुपए का ताज
इस बार मिस यूनिवर्स को नया ताज पहनाया गया। इस ताज का नाम ‘फोर्स फॉर गुड’ है। इसे मौवाड कंपनी ने बनाया है। ये ताज दर्शाता है कि महिलाओं ने जो भविष्य बनाया है वह संभावनाओं की सीमाओं से आगे है। इसकी कीमत 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 49 करोड़ रुपए है।

फोर्स फॉर गुड क्राउन में 48 कैरेट के व्हाइट डायमंड, 110 कैरेट के ब्लू सैफायर (एक तरह का नग) और सेंटर में 45.14 कैरेट का रॉयल ब्लू सैफायर लगा हुआ है।

मिस यूनिवर्स 2012 ने होस्ट किया ब्यूटी पेजेंट
इस पेजेंट को जेनी माई और मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो ने होस्ट किया। कल्पो ने मिस यूनिवर्स 2020 भी होस्ट किया था। वहीं, मिस यूनिवर्स पेजेंट 2014 में उन्होंने बैकस्टेज होस्ट के रूप में काम किया था।

मिस यूनिवर्स संस्था ऑर्गेनाइज करती है यह ब्यूटी पेजेंट
यह ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स संस्था ऑर्गनाइज करती है। 2015 में डोनाल्ड ट्रंप ने इस शो को बेच दिया था। अब थाइलैंड मीडिया कंपनी JKN ग्लोबल की सीईओ एनी जाकापॉन्ग इसकी मालिक हैं। यह पहली बार है जब मिस यूनिवर्स का मालिकाना हक गैर अमेरिकी के पास है। वे ट्रांसजेंडर भी हैं। अब वे मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट से रियलिटी शो शुरू करने की योजना बना रही हैं। उनका कहना है- यो रियलिटी शो अमेरिकी शो रनवे और अमेरिकन आइडल का मिलाजुला रूप होगा।

13 एपिसोड के इस शो में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की प्रतिभागियों की जिंदगी फिल्माई जाएगी। यह भी फिल्माया जाएगा कि मिस यूनिवर्स बनने के बाद वे किस तरह की जिंदगी जीती हैं। एनी जाकापॉन्ग कहती हैं- इस प्रतियोगिता में LGBTQ समुदाय से भी लोग आने चाहिए।

5 सालों से इस शो की रेटिंग गिर रही
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 5 सालों से इस शो की रेटिंग गिर रही है। सेक्स स्कैंडल, बॉडी शेमिंग, भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोपों से मिस यूनिवर्स संगठन विवादों में रहा है। पिछली बार इजरायल में आयोजित मिस यूनिवर्स के टीवी दर्शक सिमट कर 26 लाख से भी कम रह गए थे, जबकि 5 साल पहले तक 60 लाख से ज्यादा लोग इसे देखा करते थे।

2021 के मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में अल्बानिया का प्रतिनिधित्व करने वाली इना दाज्सी कहती हैं- मिस यूनिवर्स को बैन कर देना चाहिए। यह एक फ्रॉड है। अलग-अलग इवेंट में सिर्फ शरीर पर फोकस किया जाता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें