अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोरोनाकाल में नगर सुरक्षा समिति को दी नई ऊंचाई

Share

देपालपुर। गत वर्ष कोरोनाकाल में गर्मी की चिलचिलाती धूप में नगर सुरक्षा समिति के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रधानमंत्री द्वारा 500- 500 रुपए व किसानों को दो – दो हजार खाते में डालने के बाद बैंकों में पैसे निकालने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने व नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ कुशल नेतृत्व प्रदान करने के साथ-साथ पुलिस विभाग व प्रशासन का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान किया। वैसे ही इस वर्ष भी कोरोना के दूसरी लहर में थाना प्रभारी सुश्री मीणा कर्णावत, तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में नगर की गली गली मैं पैदल घूम कर अपने जज्बे के साथ पूरे समय साथ देकर जनता कर्फ्यू का पालन करवाने में प्रयास करने में पीछे नहीं हटते अपने परिवार को समय ना देते हुए भी पूरा समय जनता की सेवा में ही व्यतीत करते हैं इस कोरोना काल में उनकी सेवाओं को तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह भी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी चौकीदार आदि के प्रिय बने रहते हैं। पूर्व एसडीएम प्रतुल सिन्हा, पूर्व एसडीओपी संजय चतुर्वेदी ने नगर सुरक्षा समिति के थाना संयोजक रमेशचन्द्र राठौर की कार्यशैली की प्रशंसा करने में पीछे नहीं हटते वह कार्यों को करने में उत्साह वर्धन करते रहते थे।


Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें