अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस का कुछ नही हो सकता

Share

अपूर्व भारद्वाज

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस ज्वाइन करने से मना कर दिया है इसकी सही वजह देर सबेर सबको पता चल ही जाएगी पर मुझे लगता है कि कॉंग्रेस के कुछ मट्ठा मठाधीश परिवर्तन से डरते है वो समझते है कि अगर PK आ गया तो बरसो पुरानी उनकी दुकानों पर ताला लग जाएगा और इस वजह से जिन ठेकों में बीजेपी की सरकारों में भी हिस्सेदारी मिल रही है वो बंद हो जायेगी उनकी सारी सेटिंग गड़बड़ा जायेगी 🙏🙏
यह बहुत बड़ी गलतफहमी है की यह नेता गाँधी परिवार के वफादार है उनसे प्रेम करते है इसलिए वो गैर गाँधी के अध्यक्ष बनने का विरोध करते है असलियत है कि यह लोग एक नंबर के सेल्फिश और सेल्फ सेंटर्ड लोग है जो सिर्फ अपने बारे में सोचते है राहुल गाँधी तो कब से अध्यक्ष का पद छोड़ चुके है पर पद और धन के लालची नेता आज भी अपने पद पर क़ायम है और अपनी अगली पीढ़ियों तक का भविष्य सुधारने की जुगाड़ में लगे हुए है इन्हें कांग्रेस और उनकी विचारधारा से कभी कोई मतलब था और न आगे रहेगा 🙏🙏
आपको एक छोटा सा उदाहरण बताता हूँ अपने आपको राहुल गांधी का खासमखास कहने वाले सुरजेवाला साहब ने अपना वोट खराब करके सुभाष चंद्रा को राज्यसभा पहुँचा दिया था यह वो ही सुभाष चंद्रा है जिनका छि न्यूज दिन रात राहुल गाँधी को पप्पू और गालियां बोलता रहता है सुरजेवाला तो उपचुनाव में भी अपनी जमानत नही बचा पाए है यह देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गाँधी इन हवाई नेताओ की सलाह मानते है 
प्रशांत किशोर को मैं पिछले 12 साल से जानता हूँ वो मेरे डोमेन में बहुत सीनियर है वो एक बहुत ही हार्डकोर प्रोफ़ेशनल आदमी है मैंने उनसे अच्छा रणनीतिकार औऱ विश्लेषक नही देखा है कांग्रेस को उसकी जड़ो तक पहुचाने के लिए आमूलचूल परिवर्तन की बात कर रहे थे उसमें व्यापक सुधारो की बात कर रहे थे क्योंकि उसके बिना कांग्रेस का उद्धार संभव नही था पर कांग्रेस के नाम से अपनी दुकान चलाने वाले को यह मंजूर नही था
कांग्रेस का मतलब गाँधी परिवार ऐसा तो बापू और नेहरू का भी मानना नही था महात्मा गाँधी के लिए कांग्रेस एक विचार था परिवार नही,नेहरू जी  के लिए कांग्रेस परिवार नही भारत का विचार था स्वतंत्रता आंदोलन से जन्मी पार्टी जो भारत की जनता की आवाज बनी थी आज सत्ता के साहूकारों के हाथों गिरवी रख दी गई है औऱ एक समय ऐसा भी आएगा कि कोई इसे खरीदने वाला भी नही मिलेगा मैं कम लिखा हूँ आप ज्यादा समझना #डाटावाणी #घोरकलजुग 
अपूर्व भारद्वाज

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें