इंदौर
प्रदेश में फिलहाल पूरे मई कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। ऐसे संकेत शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए। वेबकास्टिंग के जरिए दिए संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा- जिन जिलों में संक्रमण दर 5% से नीचे है, वहां कोरोना कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी।
ढील देने के लिए सरकार क्राइसिस मैनेजमेंट के साथ फॉर्मूला बनाएगी। वहीं, प्रदेश में शुक्रवार को 8087 नए संक्रमित मिले, जबकि 11671 लोग स्वस्थ हुए। इसी के साथ स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6 लाख के पार (605423) हो गया। रिकवरी रेट भी 84.47% हो गया है।
2400 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती होगी
मप्र में 2400 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती होगी। इसमें 800 डॉक्टर होंगे। प्रदेश में पांच हजार ऑक्सीजन बेड, एक हजार आईसीयू बेड और बच्चों के लिए 500 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। सीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बीमारी न छिपाएं।
इंदौर में पॉजिटिव दर 16 प्रतिशत
इंदौर. शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि अभी स्थिति पहले से बेहतर हुई है। इसमें और सुधार लाने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है, इसलिए कर्फ्यू और बढ़ाया जाएगा। 18% चल रही पॉजिटिव दर अब 16 फीसदी पर आ गई है।





