अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रियल एस्टेट मार्केट में एक बार फिर करोड़ों की चमक…दिल्ली-NCR की सबसे महंगी हाउसिंग डील!380 करोड़ के फ्लैट्स…

Share

दिल्ली-NCR के रियल एस्टेट मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी और चर्चित डील सामने आई है। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित डीएलएफ की सुपर-लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘The Dahlias’ में एक बिजनेसमैन ने 380 करोड़ रुपये में चार लग्जरी अपार्टमेंट्स खरीद लिए हैं। यह न केवल उत्तर भारत की अब तक की सबसे महंगी रेसिडेंशियल डील मानी जा रही है, बल्कि एनसीआर के लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क भी सेट कर गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह डील अक्टूबर के पहले हफ्ते में पूरी हुई और इसे रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म रिजिन एडवाइजरी ने फेसीलिटेट किया। फर्म के फाउंडर क्षितिज जैन ने पुष्टि की है कि उनकी कंपनी ने इस लेन-देन में सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि खरीदे गए ये चारों अपार्टमेंट्स कंबाइंड 38,400 वर्ग फुट में फैले हैं, जिनमें हर अपार्टमेंट का आकार करीब 9,600 वर्ग फुट है। इस डील की कीमत लगभग 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट रही, जो इसे उत्तर भारत का अब तक का सबसे महंगा रियल एस्टेट डील बनाती है।

DLF का अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट
बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, खरीदार पहले से ही DLF की एक और सुपर-लग्जरी परियोजना The Camellias में रहते हैं और अब उन्होंने The Dahlias में यह प्रॉपर्टी अपग्रेड के रूप में खरीदी है। बताया जा रहा है कि यह कारोबारी परिवार प्लास्टिक, केमिकल और फर्टिलाइज़र सहित कई इंडस्ट्रीज में एक्टिव है। DLF The Dahlias की लेटेस्ट सुपर-लग्जरी पेशकश है, जो गोल्फ कोर्स रोड स्थित DLF5 गोल्फ लिंक में बन रही है। यह वही इलाका है जहां पहले से ही The Camellias, The Aralias और The Magnolias जैसी हाई-एंड रेजिडेंशियल टावर्स मौजूद हैं।

DLF The Dahlias
लगभग 7.5 मिलियन वर्ग फुट में फैली यह प्रोजेक्ट 8 टावरों और 29 फ्लोर्स में कुल 420 अल्ट्रा-लग्जरी रेसिडेंसेज पेश करेगी, जिनमें 15 डुप्लेक्स पेंटहाउस और एक हाई-एंड क्लबहाउस शामिल है। इस साल की शुरुआत में ही DLF ने The Dahlias की प्री-लॉन्च सेल्स से 11,816 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल की थी, जो प्रोजेक्ट की डिमांड का अंदाजा देती है।

गुरुग्राम बना लग्जरी प्रॉपर्टीज का हॉटस्पॉट
गुरुग्राम हाल के वर्षों में लग्जरी प्रॉपर्टी डील्स का हॉटस्पॉट बन गया है। क्रिकेटर शिखर धवन ने भी इसी प्रोजेक्ट में 69 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा था। इससे पहले Rishi Parti (CEO, Info-X Software) ने ‘The Camellias’ में 190 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदा था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें