अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दलों ने लिखे जातिगत समीकरण, 25 अनारक्षित वार्डों में कांग्रेस के 10; तो भाजपा के 4 OBC चेहरे

Share

इंदौर

नगरीय निकाय चुनाव के लिए शहर के 85 में से 25 वार्ड अनारक्षित मुक्त हैं। इनमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ने आरक्षित या महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने 10 तो भाजपा ने 4 वार्ड में सामान्य वर्ग का उम्मीदवार नहीं उतारा है। इन वार्डों से ओबीसी चेहरे को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने मजबूत दावेदारों की कमी पूरी करने के लिए तो भाजपा ने गुटीय समीकरण बनाने के लिए यह फैसला लिया। भाजपा ने जिन चार लोगों को टिकट दिया है, उनमें दो विधायक रमेश मेंदोला, जबकि एक महेंद्र हार्डिया समर्थक है।

कांग्रेस – ओबीसी चेहरों में 5 बार के पार्षद, पूर्व पार्षद और नेता पुत्र शामिल

  • वार्ड 5 – योगेंद्र मौर्य। कार्यकर्ता को मौका।
  • वार्ड 10 – विनीतिका दीपू यादव। दो बार की पार्षद।
  • वार्ड 21 – चिंटू चौकसे। पिछली परिषद में पत्नी पार्षद थीं।
  • वार्ड 27 – विनोद बब्बू यादव। कार्यकर्ता को मौका।
  • वार्ड 33 – विनोद चौकसे। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष रह चुके।
  • वार्ड 51 – छोटे यादव। पांच बार पार्षद रह चुके।
  • वार्ड 56 – धनराज रमेश घाटे। पिता पूर्व पार्षद रहे।
  • वार्ड 64 – दिनेश कुशवाह। कार्यकर्ता को मौका।
  • वार्ड 68 – आयाज बेग। पिछली परिषद में पत्नी पार्षद थीं।
  • वार्ड 70 – अभिषेक करोसिया। कांग्रेस नेता लीलाधर करोसिया के बेटे। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा समर्थक।

ऐसा भी हुआ

वार्ड 1 और 53

अनारक्षित मुक्त, लेकिन पार्षद रही महिलाओं को दोबारा मौका। वार्ड 1 से दो बार पार्षद रहीं प्रीति अग्निहोत्री और वार्ड 53 से नेता प्रतिपक्ष रहीं फौजिया शेख अलीम को टिकट दिया।

यहां ओबीसी या एससी नेताओं की पत्नियों को टिकट

  • वार्ड 48 – रेखा सचिन सिलावट (एससी)
  • वार्ड 55 – राधिका नीलेश सेन (ओबीसी)
  • वार्ड 28 – राधा मुकेश यादव (ओबीसी)

भाजपा- कार्यकर्ता से लेकर चार व तीन बार के पार्षद भी मैदान में उतारे

  • वार्ड 22 – चंदूराव शिंदे। ये चार बार के पार्षद रहे।
  • वार्ड 27 – मुन्नालाल यादव। ये तीन बार के पार्षद रह चुके। क्षेत्र में अच्छा संपर्क।
  • वार्ड 49 – राजेश उदावत। इनकी माताजी पार्षद रहीं। कार्यकर्ताओं, लोगों से जुड़ाव भी।
  • वार्ड 68 – सूरज सिरवैया। कार्यकर्ता।

ये वार्ड अनारक्षित महिला, यहां से ओबीसी या एससी नेताओं की पत्नियों को मौका

  • वार्ड 2 – बबली नरवरे (एससी)।
  • वार्ड 15 – सावित्री चौकसे (ओबीसी)।
  • वार्ड 44 – निशा रूपेश देवलिया (ओबीसी)।
  • वार्ड 48 – विजयलक्ष्मी गौहर (एससी)।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें