अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पॉल स्टर्लिंग ने रचा इतिहास, सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर 

Share

पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान स्टर्लिंग ने इस दौरान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया. स्टर्लिंग सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि यूएई के खिलाफ हासिल की.

आयरलैंड के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर पॉल स्टर्लिंग ने भारती क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए मेंस क्रिकेट में सबसे अधिक टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपना 160वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 से डेब्यू के बाद से स्टर्लिंग आयरलैंड के टॉप ऑर्डर में एक अहम खिलाड़ी रहे हैं. पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर स्टर्लिंग ने आयरलैंड के कई यादगार टी20 मैचों में अहम भूमिका निभाई है.

35 वर्षीय पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उनके नाम 3,874 रन हैं, जिनमें एक शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. उनसे आगे पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम, रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. स्टर्लिंग आयरलैंड टीम के साथी जॉर्ज डॉकरेल 153 मैचों के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उनके बाद अफगानिस्तान के दिग्गज मोहम्मद नबी (148) और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (144) शीर्ष पांच में शामिल हैं. आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ-साथ मजबूत कद-काठी वाले स्टर्लिंग कम मेहनत में जबरदस्त ताकत पैदा करते हैं और मजबूत बल्लेबाज हैं, जो गेंद को सीधे ड्राइव करते हैं या मिडविकेट के ऊपर से पुल शॉट लगाते हैं.

Paul Stirling, Paul Stirling 160th t20 international, Paul Stirling creats history, Paul Stirling t20i records, Paul Stirling t20 records, Paul Stirling overtooks Rohit sharma, पॉल स्टर्लिंग, रोहित शर्मा, पॉल स्टर्लिंग के नाम विश्व कीर्तिमान
पॉल स्टर्लिंग सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने.

स्टर्लिंग की पावर-हिटिंग ने उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जगह दिलाई
स्टर्लिंग ने 2012 और 2013 में वर्ल्ड टी20 क्वालीफायर के फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ दो तूफानी पारियों के साथ बड़े मैचों में अपनी क्षमता का परिचय दिया. पीठ की चोट ने उनकी गेंदबाजी को सीमित कर दिया है, हालांकि उन्होंने इससे पहले पूरे स्पेल डाले हैं, जिसमें आयरलैंड की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक 2011 विश्व कप जीत भी शामिल है. स्टर्लिंग की पावर-हिटिंग ने उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जगह दिलाई, जिसमें पाकिस्तान सुपर लीग, बीपीएल, आईएलटी20, एसए20 और द हंड्रेड शामिल हैं.

आयरलैंड ने 6 विकेट पर 178 रन बनाए
यूएई के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए आयरलैंड ने अपने 20 ओवरों में 178 रन बनाकर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. नौवें ओवर में आयरलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन था, जिसके बाद विकेटकीपर लोरकन टकर और कर्टिस कैम्फर ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े. 18वें ओवर में आयरलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 145 रन हो गया, जिसके बाद बेंजामिन कैलिट्ज़ और जॉर्ज डॉकरेल ने सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी करके कुल स्कोर को 178 तक पहुंचाया.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें