अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बोले प्रदीप मिश्रा- किसी होटल में मत जाओ, कुबेरेश्वर धाम आओ

Share

सीहोर के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम के बाहर बने एक होटल में कपल ठहरा था. उन्हें पता नहीं चला कि उनके प्राइवेट मोमेंट का वीडियो कोई अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहा था. आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया. होटल वाले ने वीडियो बनाने वाले को पकड़वाया. इस मुद्दे पर बोलते हुए प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि बाबा कुबेर भंडारी का आंगन बेटी का मायका है. किसी होटल में मत जाओ, आप सीधे कुबेरेश्वर धाम की पवित्र धरा पर आओ. कमरा मिल जाए तो ठीक, नहीं मिले, तो कंबल लो, गद्दा लो, सब फ्री मिलता है. कुबेरेश्वर धाम में पार्किंग भी फ्री है, धाम में भोजन भी फ्री है. क्यों टेंशन लेनी है

सिद्ध कुबरेश्वर धाम के पास बने एक होटल में वायरल हुए डर्टी वीडियो मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस घटना पर अब कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कथा के दौरान उन्होंने कहा – 

“कुबरेश्वर धाम आए हैं, तो किसी होटल में मत जाइए। बाबा कांबेश्वर भंडारी का द्वार खुला है। यहां पार्किंग फ्री, सोने की जगह फ्री, ओढ़ने-बिछाने को सब मिलेगा, खाना भी फ्री मिलेगा। जैसे बेटियां मायके जाती हैं, वैसे ही धाम आएं—बस होटल में न रुकें।

राजस्थान से आए कपल का वीडियो बनाकर वायरल किया गया

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से आए एक कपल ने कुबरेश्वर धाम क्षेत्र के होटल डमरू वाला के कमरे में ठहराव किया था। तभी पास के होटल उपासना पैलेस के एक कर्मचारी ने सामने की खिड़की से कपल का अश्लील वीडियो बना लिया।

बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के बाद उसने इसे अपने दोस्तों को भेज दिया, जिसके बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

मैनेजर की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

जब होटल डमरू वाला के मैनेजर को यह वीडियो मिला तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने:

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

आरोपी कर्मचारी वीडियो बनाने वाला बताया जा रहा है

पुलिस अब पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है

स्थानीय स्तर पर बढ़ी सुरक्षा चर्चा

इस घटना के बाद कुबरेश्वर धाम क्षेत्र में होटल सुरक्षा, प्राइवेसी और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं में भी इस मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें