अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

केरल में राहुल ने कहा- उत्तर और दक्षिण भारत की राजनीति अलग, मुझे 15 साल का अनुभव

Share


केरल में विधानसभा से पहले अपनी पार्टी को मजबूती देने गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वयनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर भारत में उन्हें अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी और केरल आना उनके लिए नए तरह का अनुभव है क्योंकि यहां के लोग मुद्दों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। उनके इस बयान जमकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे उत्तर भारत खासकर अमेठी का अपमान बताया है। 

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला के नेतृत्व में आयोजित ‘ऐश्वर्य यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने केरल के लोगों से काफी कुछ सीखा है और यहां के लोगों की बुद्धिमतता को थोड़ा समझा है। उन्होंने कहा, ”पहले 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद रहा। इसलिए मुझे अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना नया अनुभव था। क्योंकि अचानक मैंने देखा कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि गहनता से उस पर विचार करते हैं।”

राहुल गांधी ने लोगों को बताया कि हाल ही में अमेरिका में छात्रों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि ‘केरल के लोग जैसी राजनीति करते हैं’ इसलिए उन्हें वहां जाना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैं अमेरिका में कुछ छात्रों से बातचीत कर रहा था और मैंने उन्हें बताया कि मुझे केरल जाना, वायनाड जाना बहुत पसंद है। यह सिर्फ लगाव नहीं है। निश्चित तौर पर लगाव तो है ही, लेकिन आप जिस तरह से राजनीति करते हैं (उसके कारण) नया अनुभव महसूस करता हूं। कांग्रेस नेता ने कहा, ”अगर मैं कहूं तो, आप जिस बुद्धिमानी के साथ राजनीति करते हैं। मेरे लिए यह सीखने वाला अनुभव और मजेदा है।”

विपक्ष ने बोला हमला 
अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे अमेठी की जनता का अपमान बताया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बंटवारे की राजनीति करार दिया।उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र का 2004 से प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी ने 2019 में अमेठी और केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। वायनाड सीट से उन्हें जीत मिली लेकिन अमेठी पर उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें