अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सितारों की शादी का पसंदीदा ठिकाना राजस्थान!

Share

आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे अपनी शादी का पंजीकरण कराने के बाद अब पारंपरिक अंदाज में शादी रचा रहे हैं। पूरे रीति-रिवाजों के साथ आयरा और नूपुर की शादी उदयपुर में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के कार्यक्रम सात जनवरी से उदयपुर की अरावली पहाड़ियों के बीच ताज अरावली रिसोर्ट में होंगे। वैसे, काफी वक्त से राजस्थान बॉलीवुड सितारों के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का पसंदीदा ठिकाना बनकर उभर रहा है। आयरा और नूपुर से पहले और भी कई स्टार्स यहां शाही अंदाज में शादी रचा चुके हैं। आइए जानें…

Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare

रवीना टंडन और अनिल थडानी
रवीना टंडन और अनिल थडानी ने राजस्थान के उदयपुर शहर और झीलों की नगरी के शिव निवास पैलेस में 2004 में एक-दूजे से शादी रचाई। रवीना टंडन और अनिल थडानी की शादी बेहद भव्य तरीके से हुई थी। इनकी शादी पर काफी पैसा खर्च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना की मंडप में एंट्री 100 साल पुरानी मेवाड़ की रानी की डोली में हुई थी। उनकी यह डेस्टिनेशन वेडिंग दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी थी।

नील-रुक्मिणी
नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय के साथ 2017 में शादी रचाई थी। यह शादी भी शाही अंदाज में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। यहां के रैडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट एंड स्पा में उनकी शादी की सारी रस्में अदा की गई थीं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 

Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare

प्रियंका चोपड़ा और निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य अंदाज में शादी रचाई। इस शादी के चर्चे बॉलीवुड जगत से लेकर सोशल मीडिया पर खूब हुए थे। बता दें कि शादी के बाद प्रियंका पति निक के साथ विदेश में बस गई हैं और हॉलीवुड में करियर जमा लिया है। निक और प्रियंका एक बेटी मालती के माता-पिता हैं।

Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare

Bollywood Stars Favourite Wedding Destination in Rajasthan Priyanka chopra Nick Jonas Ira Khan Nupur Shikhare

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी शादी के लिए उदयपुर चुना। सिड-कियारा की शादी सात फरवरी 2023 को जैसलमेर के पॉश सूर्यगढ़ होटल में हुई।  फिर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी रचाई। दोनों की शादी बीते वर्ष हुई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें