अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*एक कदम गांधी के साथ: राजघाट बनारस से राजघाट दिल्ली*

Share

एक कदम गांधी के साथ राजघाट बनारस से राजघाट दिल्ली के बीच 2 अक्टूबर से प्रस्तावित पदयात्रा के संबंध में तैयारीयों पर चर्चा हेतु एक बैठक का आयोजन क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम एस डी फील्ड ,इटावा में किया गया।

सोमवार को इटावा में क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम एस डी फील्ड मैं एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ गांधीवादी एवं सर्वोदयी ध्रुवराज उरकुडे बड़वानी ( ध्रुव भाई )ने वरिष्ठ गांधीवादी एवं सर्वोदय नेता नीरज कुमार अध्यक्ष सर्वोदय जागरण मंच के साथ गांधीवादी एवं सर्वोदय कार्यकर्ताओं एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर राजघाट बनारस से राजघाट दिल्ली तक प्रस्तावित पदयात्रा के संदर्भ में तैयारीयों पर चर्चा की एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस यात्रा मैं सम्मिलित कर आज के दौर में गांधी की प्रासंगिकता एवं गांधी के रास्ते राष्ट्र निर्माण की संकल्पना को पूरा करने के विचार पर प्रकाश डाला।

बैठक में वरिष्ठ गांधीवादी एवं सर्वोदय नेता नीरज कुमार ने कहा कि आज हम वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न समस्याओं का हल गांधी के विचार से निकाल सकते हैं गांधी विचार हमारे लोकतंत्र की मूल आत्मा है उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश में हिंसा और नफरत के माहौल में प्रेम और सद्भाव का एक सार्थक संदेश देगी बैठक में उमेश शर्मा , अवधेश, संजय कुमार , चरण सिंह , कमलेश कुमार , मोहम्मद शाहिद , संजीव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें