*दिल्ली में समाजवादी समागम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न*
इंदौर । देश भर के समाजवादियों को एकजुट करने के लिए बने समाजवादी समागम की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक और शिविर दिल्ली के हिंद मजदूर सभा भवन में हुआ। चार सत्रों में अलग-अलग पदाधिकारियों ने अध्यक्षता की, ओर विभिन्न मुद्दों पर लंबा मंथन किया। अंतिम सत्र में जो प्रोफेसर राजकुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ, उसमें समाजवादी समागम की एक साल के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें वरिष्ठ समाजवादी चिंतक प्रोफेसर आनंद कुमार को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मध्य प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल को और हैदराबाद के वरिष्ठ समाजवादी एवं पूर्व न्यायाधीश गोपाल सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया ।
दिल्ली के अनिल ठाकुर महासचिव बने रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश से रामस्वरूप मंत्री का नाम रखा गया । इस दो दिवसीय चिंतन शिविर में समाजवादी आंदोलन की दशा और दिशा, देश में चल रहे विभिन्न मजदूर, किसान, युवाओं और महिलाओं के आंदोलन पर लंबी बहस और साथ ही संगठन को लेकर भी विचार विमर्श हुआ । बैठक में हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू, हरियाणा से राजवीर सिंह ,बिहार से रणधीर गौतम, प्रोफेसर विनय भारद्वाज, शशि शेखर सिंह, मंजू मोहन, हरीश खन्ना, प्रोफेसर राजकुमार जैन, राकेश सिंह, महेंद्र शर्मा सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने भागीदारी की ।






Add comment