अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कॉरपोरेट 99 फीसदी समय स्वार्थ में लगाते हैं: रामदेव

Share

पणजी। योग गुरु रामदेव ने कहा कि कॉरपोरेट अपना 99 प्रतिशत समय स्वार्थ में लगाते हैं, जबकि साधु का समय सभी की भलाई के लिए होता है। उन्होंने कहा कि वे जो तीन दिन यहां थे, वह अंबानी और अदाणी जैसे अरबपति उद्योगपतियों के समय से भी अधिक उपयोगी और मूल्यवान था। रामदेव अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि मैं हरिद्वार से तीन दिनों के लिए यहां आया हूं। मेरे समय का मूल्य अदाणी, अंबानी, टाटा, बिड़ला से अधिक है। कॉर्पोरेट अपना 99 प्रतिशत समय स्वार्थ में खर्च करते हैं, जबकि साधु का समय सामान्य भलाई के लिए होता है। उन्होंने अपने पेशेवर शासन, पारदर्शी प्रबंधन और जवाबदेही के कारण इस वित्तीय वर्ष में पतंजलि को एक घाटे की कंपनी से 40,000 करोड़ रुपये के कारोबार वाली फर्म में पुनर्जीवित करने के लिए बालकृष्ण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पतंजलि जैसे साम्राज्य को बनाकर और आगे बढ़ाकर भारत को ‘परम वैभवशाली’ बनाने का सपना साकार किया जा सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें