दिल्ली के ‘YR Herbal Cure Dawakhana’ दिल्ली के डॉक्टर फैसल रहमान खान ने हाल ही में एक खास तरह का शहद लॉन्च किया है, जो आम शहद से काफी अलग है. उन्होंने बताया कि यह शहद नीम के फूलों (Azadirachta indica) से तैयार किया जाता है और इसे नीम हनी कहा जाता है. यह पूरी तरह प्राकृतिक और औषधीय गुणों से भरपूर है.
डॉ. फैसल ने बताया कि यह शहद केवल अगस्त से फरवरी के बीच ही तैयार किया जा सकता है, क्योंकि इसी समय नीम के पेड़ों में फूल आते हैं. मधुमक्खियां इन फूलों से रस चूसकर इस खास शहद को तैयार करती हैं. यह प्रक्रिया बिल्कुल प्राकृतिक होती है और किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल इसमें नहीं किया जाता है. इसलिए इसका स्वाद और रंग दोनों ही सामान्य शहद से अलग होते हैं.
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
यह नीम हनी खासतौर पर डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए उपयोगी बताया गया है. डॉ. फैसल ने कहा कि इस शहद में natural मिठास होती है लेकिन यह ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता है. यह शरीर में ऊर्जा लाता है, हार्मोन को संतुलित करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाता है.
गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित
डॉ. फैसल ने बताया कि इस शहद का सेवन गर्भवती महिलाएं भी कर सकती हैं. यह पूरी तरह शुद्ध और प्राकृतिक है, इसलिए किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है. इसका रंग हल्का लाल होता है और यह स्वाद में थोड़ा अलग लेकिन बेहद लाभदायक होता है.
बाजार में नहीं, सिर्फ कंपनी से मिलेगा
डॉक्टर यह शहद आम बाजार में नहीं मिलता. इसे केवल उनकी कंपनी YR herbal cure Dawakhana से ही खरीदा जा सकता है. ग्राहक कंपनी के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं. 500 ग्राम नीम हनी की कीमत ₹700 रखी गई है.





