अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पंजाब पुलिस के पंजाब पुलिस के X अकाउंट पर जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का संदर्भ,आलोचना के बाद इसे हटा दिया*

Share

पंजाब पुलिस के X अकाउंट (@PunjabPoliceInd) पर कथित तौर पर शेयर की गई एक विवादास्पद पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई. दरअसल पोस्ट में पांच साल पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में हिरासत में हुई एक मौत की भयानक घटना का संदर्भ दिया गया था.

ये पोस्ट कथित तौर पर 18 जुलाई, 2025 को की गई थी. इसमें एक गोरी चमड़ी वाले पुलिसकर्मी की एनिमेटेड तस्वीर थी जिसके चेहरे पर भारतीय तिरंगा था और एक सांवले रंग के व्यक्ति को पाकिस्तानी झंडे के साथ दिखाया गया था. ज़मीन पर पड़े इस शख्स की गर्दन पर पुलिस अधिकारी का घुटना दिख रहा है. कैप्शन में लिखा है, “अगर आप इस झंडे के साथ पकड़े गए तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.” सोशल मीडिया यूज़र्स ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट को शेयर कर आलोचना करने लगे जिसके बाद पंजाब पुलिस ने इसे हटा दिया.

इसी तरह का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, कई X यूज़र्स ने गुस्सा व्यक्त किया कि एक भारतीय कानून प्रवर्तन प्राधिकरण इतनी विवादास्पद और क्रूर चीज़ का समर्थन कर रहा था. ये तस्वीर, पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से काफी हद तक मिलती जुलती है.

25 मई, 2020 को, 46 साल के अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड (निहत्थे और हथकड़ी लगाए हुए) को मिनियापोलिस के एक सुविधा स्टोर में सिगरेट खरीदने के लिए नकली 20 डॉलर के बिल का इस्तेमाल करने के बाद तीन अधिकारियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया था. अधिकारियों में से एक, डेरेक चाउविन जो कि एक व्हाइट व्यक्ति है, ने फ़्लॉइड की गर्दन को 9 मिनट से ज़्यादा समय तक अपने घुटने से दबाया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. फ्लॉयड की हत्या ने संयुक्त राज्य अमेरिका में काले लोगों के खिलाफ नस्लीय अन्याय और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ये विरोध प्रदर्शन ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन में बदल गया. घटना के बाद, मिनियापोलिस के चार पूर्व पुलिस अधिकारियों को हत्या और दूसरे दर्जे की हत्या में सहायता करने सहित आरोपों का दोषी पाया गया.

18 जुलाई को X यूज़र जॉय (@Joydas) ने ये स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा: “ये पंजाब पुलिस इंडिया का एक असली ट्वीट है. उन्होंने एक तस्वीर चुनी जो अमेरिका में सबसे ख़राब नस्लवाद और पुलिस की क्रूरता को दिखाती है…” (आर्काइव)

इस बीच, कुछ यूज़र्स (जिनके X पोस्ट में राईटविंग के साथ साफ तौर पर जुड़ाव दिखता है) ने इसे हल्के में लिया और पंजाब पुलिस की तारीफ़ की.

X यूज़र @BeingPolitical1 ने इसी तरह का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें कैप्शन दिया गया कि पंजाब पुलिस ने लोगों और वामपंथियों को “जागृत” करने के लिए कुछ दिया है. (आर्काइव)

इस यूज़र द्वारा पहले भी कई बार ग़लत सूचना शेयर की गई है और ऑल्ट न्यूज़ ने उसकी पड़ताल की है.

हमें X अकाउंट जियाना फ्लॉयड (@GFloydd12) की एक पोस्ट भी मिली जो जॉर्ज फ्लॉयड की बेटी के नाम से है. इस अकाउंट ने वायरल स्क्रीनशॉट को इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया था, “भारतीय पुलिस के ऑफ़िलशियल हैंडल से इस घटिया पोस्ट को देखकर हैरान हूं. ये मेरे दिवंगत पिता, उनके परिवार और उनके साथ एकजुटता में खड़े लाखों अमेरिकियों का बेहद अपमान है. फ्लॉयड परिवार के पास शब्द नहीं हैं.”

हालांकि, ऑल्ट न्यूज़ को इस बात का समर्थन करने के लिए बहुत कम सबूत मिले कि ये अकाउंट असल में जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार से संबंधित है. अकाउंट, दिसंबर 2024 में बनाया गया था और इसमें केवल तीन पोस्ट हैं – सभी 18 जुलाई को किए गए हैं. उपरोक्त X पोस्ट के अलावा, दूसरा अब 17 साल के कीडॉन ब्रायंट द्वारा जॉर्ज फ्लॉयड को श्रद्धांजलि थी और सबसे हालिया पोस्ट में “उसके पिता” के समर्थन के लिए पाकिस्तानी हैंडल को धन्यवाद दिया गया था. हमने ये भी देखा कि यूज़र ‘@GFloydd12’ किसी को भी फ़ॉलो नहीं करता है, लेकिन 183 लोग उसे फ़ॉलो करते हैं, इनमें से कई फ़ॉलोवर्स पाकिस्तान-आधारित एकाउंट्स लगते हैं.

कई X यूज़र्स ने भी विवादास्पद पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि पंजाब पुलिस ने बाद में इसे हटा दिया.

तो क्या पंजाब पुलिस ने ऐसा कोई पोस्ट किया था?

‘पोस्ट हटा दिया गया’

क्या X हैन्डल ‘@PunjabPoliceInd’ ने असल में ये पोस्ट किया था? इसकी जांच करने के लिए हमने पहले 16 से 18 जुलाई के बीच अकाउंट द्वारा किए गए सभी पोस्ट की जांच की. वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, पोस्ट 18 जुलाई, 2025 को 1 बजकर 36 मिनट पर किया गया था. इस रिपोर्ट को लिखते वक्त, उस समय सीमा के भीतर पेज द्वारा 12 पोस्ट शेयर किए गए थे, लेकिन उनमें से किसी में भी वायरल ग्राफ़िक शामिल नहीं था.

इसका मतलब ये हुआ कि या तो ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया गया या फिर किया गया और बाद में हटा दिया गया.

ये जांचने के लिए कि क्या ऐसी कोई पोस्ट हटाई गई थी? हमने 18 जुलाई को सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजे के बीच @PunjabPoliceInd पोस्ट के सभी रिप्लाई को देखा, क्योंकि कथित पोस्ट को रीशेयर करने या रिस्पोंड करने वाले ज़्यादातर एकाउंट्स ने इस समय सीमा में ऐसा किया था.

गौरतलब है कि भले ही कोई X पोस्ट हटा दिया गया हो, उसके रिप्लाई तब तक दिखाई देते हैं जब तक कि यूज़र्स इसे को खुद नहीं हटा देते.

हमने देखा कि इस विंडो के भीतर, कई यूज़र्स ने पंजाब पुलिस द्वारा हटाए गए कथित पोस्ट पर कमेंट्स की थी. ज़्यादातर कमेंट्स में पाकिस्तान का ज़िक्र किया गया, जबकि कुछ ने जॉर्ज फ्लॉयड का ज़िक्र किया. कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने पोस्ट के कंटेंट पर नाराजगी जताई थी. इससे हम हटाए गए X पोस्ट का URL ढूंढ पाए, लेकिन चूंकि इसे हटाने से पहले इसे आर्काइव नहीं किया गया था, इसलिए हम ये जांच नहीं कर सके कि क्या ये विवादास्पद पोस्ट ही था.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें