जयपुर
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का अपनी ही सरकार के खिलाफ एक दिन का अनशन 5 घंटे में खत्म हो गया है। करीब पौने 4 बजे पायलट के समर्थकों ने मिठाई खिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन के बाद पायलट ने कहा कि मैंने सिर्फ करप्शन पर कार्रवाई के उद्देश्य के लिए अनशन रखा था। यदि कोई बात संगठन की होती तो मैं संगठन से बात करता। साल भर से मैं मुख्यमंत्री से मांग कर रहा था।
पायलट ने कहा कि करप्शन के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी रही है तो कार्रवाई भी होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि कार्रवाई जरूर होगी। करप्शन के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम चाहते हैं कि देश और प्रदेश में स्वच्छ राजनीति हो।
पायलट बोले- पुराने प्रभारी को लेटर मार्क किए थे
सचिन पायलट ने बीजेपी राज के करप्शन पर प्रभारी रंधावा से बात नहीं करने के सवाल पर कहा कि रंधावा अभी नए प्रभारी बने हैं। इनसे पहले जो प्रभारी थे, उन्हें लेटर की कॉपी मार्क की थी। चर्चा करते रहते हैं। रंधावा ने कहा था कि बीजेपी राज के करप्शन की जांच को लेकर सचिन पायलट ने उनसे बात नहीं की।
पायलट भाजपा की सीएम वसुंधरा राजे के शासन में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर सीएम गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे थे। वे सुबह अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे। ऐसा कहा जा रहा था कि वे कोई अलग पॉलिटिकल लाइन ले सकते हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
इधर, पायलट के अनशन शुरू होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो मैसेज जारी कर एक बार फिर मिशन 2030 की बात दोहराई। उन्होंने कहा- मैंने तय किया है कि 2030 तक राजस्थान को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। पायलट के अनशन के बीच मिशन 2030 की बात दोहराने के भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
सचिन पायलट के अनशन को लेकर दिल्ली में पवन खेड़ा ने कहा कि इस मुद्दे पर महासचिव जयराम रमेश शाम को बयान जारी करेंगे।
कांग्रेस, राहुल-सोनिया पोस्टर से गायब
धरनास्थल पर लगे पोस्टरों में न राहुल-सोनिया का फोटो लगाया गया, ना ही कांग्रेस का सिंबल। केवल महात्मा गांधी की फोटो लगाई गई। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जयपुर दौरा रद्द कर दिया। वे पायलट से बातचीत करने के लिए आज दोपहर बाद जयपुर पहुंचने वाले थे। अब वह बुधवार को जयपुर आ सकते हैं। उन्होंने कल पायलट की कार्रवाई को पार्टी विरोधी बताया था।

पायलट मंगलवार सुबह 10.30 बजे शहीद स्मारक पहुंचे थे।

जयपुर में शहीद स्मारक पर पायलट के अनशन में पहुंचे समर्थक।
पायलट ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनशन की घोषणा की थी। आज के धरना में प्रदेश भर से उनके समर्थक जयपुर पहुंचे। इससे पहले पायलट गुट के नेताओं और विधायकों ने चुनिंदा समर्थकों को जयपुर पहुंचने का मैसेज भेजा था। कांग्रेस राज में अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन का हाल के दो दशक में यह पहला मौका था।
गाैरतलब है कि 9 अप्रैल को पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हमने वसुंधरा सरकार पर करीब 45 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और वादा किया था कि सरकार में आने पर इनकी जांच कर कार्रवाई करेंगे, लेकिन सवा चार साल बीतने के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। मैंने दो बार मुख्यमंत्री गहलोत को इस संबंध में चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए कार्रवाई की मांग को लेकर मैं अनशन पर बैठ रहा हूं।

शहीद स्मारक पर सुबह ही पायलट के समर्थक पहुंच गए थे।
अनशन से जुड़े अपडेट्स
- पायलट जब अनशन स्थल पर पहुंचे तब हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए…. गीत बज रहा था। पूरा पंडाल भीड़ से भरा था। उन्होंने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने के बाद में शहीद स्मारक पर अपना अनशन शुरू किया था।
- कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पायलट को राजस्थान के हित में क्या है और आगे का सही रास्ता क्या है, लिखित में बता दिया है। अब जरूरी हो जाता है कि एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी की बातों का सम्मान करें और पार्टी के भीतर रखें।
- अनशन की तस्वीरें…
- पायलट के सामने अपनी बात रखता एक समर्थक।
- पायलट के अनशन में महिला समर्थक भी थीं।
- राजस्थान के दस से ज्यादा जिलों से पायलट का असर है। आयोजकों का दावा है कि करीब 25 हजार समर्थक पहुंचेंगे।
- भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी सचिन पायलट के अनशन में शामिल हुए।
- पायलट के अनशन में पहुंचे समर्थकों ने उनके समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी की।
- अनशन स्थल पर लगाए गए पोस्टर से सोनिया-राहुल गांधी गायब रहे, सिर्फ गांधीजी फोटो लगाई गई थी।
- आम आदमी पार्टी का पायलट को समर्थन
- आम आदमी पार्टी ने पायलट के अनशन का समर्थन किया। आप प्रभारी विनय मिश्रा ने ट्वीट कि आज अगर राजस्थान को किसी ने लूटा है तो वो वसुंधरा जी और अशोक गहलोत जी का अटूट गठबंधन है।
- जिसके कारण राजस्थान पर देश में सबसे ज्यादा 5 लाख करोड़ का कर्ज है। मैं इस बात को हमेशा से कहता आ रहा हूं की कांग्रेस और भाजपा का अटूट गठबंधन है। अब तो खुद इनके नेता कह रहे हैं की गहलोत जी,और वसुंधरा जी मिलकर सरकार बना रहे हैं। ये बेहद गंभीर मामला है।
- रविवार को पायलट ने मीडिया के सामने गहलोत के वादों का वीडियो दिखाया था।
अनशन की तस्वीरें…
पायलट के सामने अपनी बात रखता एक समर्थक।

पायलट के अनशन में महिला समर्थक भी थीं।

राजस्थान के दस से ज्यादा जिलों से पायलट का असर है। आयोजकों का दावा है कि करीब 25 हजार समर्थक पहुंचेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी सचिन पायलट के अनशन में शामिल हुए।

पायलट के अनशन में पहुंचे समर्थकों ने उनके समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी की।

अनशन स्थल पर लगाए गए पोस्टर से सोनिया-राहुल गांधी गायब रहे, सिर्फ गांधीजी फोटो लगाई गई थी।
आम आदमी पार्टी का पायलट को समर्थन
आम आदमी पार्टी ने पायलट के अनशन का समर्थन किया। आप प्रभारी विनय मिश्रा ने ट्वीट कि आज अगर राजस्थान को किसी ने लूटा है तो वो वसुंधरा जी और अशोक गहलोत जी का अटूट गठबंधन है।
जिसके कारण राजस्थान पर देश में सबसे ज्यादा 5 लाख करोड़ का कर्ज है। मैं इस बात को हमेशा से कहता आ रहा हूं की कांग्रेस और भाजपा का अटूट गठबंधन है। अब तो खुद इनके नेता कह रहे हैं की गहलोत जी,और वसुंधरा जी मिलकर सरकार बना रहे हैं। ये बेहद गंभीर मामला है।

रविवार को पायलट ने मीडिया के सामने गहलोत के वादों का वीडियो दिखाया था।





