अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सक्रिय हुए सत्यनारायण पटेल: राम नवमी पर अभय प्रशाल में कराएंगे हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या

Share

इंदौर

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के अवसर पर एक बड़ा आयोजन अभय खेल प्रशाल में किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी द्वारा राम भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन में विधानसभा-5 के 15 हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे।

पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने बताया कि 30 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए विधानसभा क्षेत्र 5 के सभी वार्डों के लोगों को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में नागरिकों की बैठक लेकर यह संदेश उन लोगों तक पहुंचा दिया गया है कि राम नवमी के पर्व पर भगवान राम का जन्म उत्सव हम सभी एक साथ मिलकर मनाएंगे।

पटेल ने बताया कि अभय खेल प्रशाल में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था ]प्रथम आओ प्रथम पाओ’ के आधार पर रखी गई है। जो भी जल्दी आएगा वह आगे के स्थानों पर बैठेगा। इस मौके पर पूरे अभय प्रशाल को भगवान राम की भक्ति के आवरण से सजाया जाएगा। आयोजन स्थल पर नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं आयोजन में ‘मेरा भोला है भंडारी’ फिल्म के प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी भाग लेंगे। यह पहला मौका है जब रघुवंशी द्वारा इंदौर में इतने भव्य परिणाम पैमाने पर राम भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

4 मेगा स्क्रीन लगाई जाएगी

पटेल ने बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए शहर के नागरिकों में जोरदार उत्साह है। ज्यादा लोगों के आने की संभावना के चलते अभय प्रशाल के बाहर चार बड़ी मेगा स्क्रीन लगाई जा रही है। इस स्क्रीन के माध्यम से भी नागरिक अभय प्रशाल के अंदर चल रहे कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें