अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

स्वयं

Share

हर जगह
मैं ही सही हूँ
खुदा थोड़ी हूँ ।
हर जगह
मैं ही गलत हूँ
इतना बुरा थोड़ी हूँ।
हर जगह
झुक जाऊं
इतना गिरा हुआ थोड़ी हूँ।
हर जगह
मैं जीत जाऊं
इतना बड़ा सिकंदर थोड़ी हूँ।
हर जगह
मैं हार जाऊं
इतना बुज़दिल थोड़ी हूँ।
हर जगह
मैं सहम जाऊं
इतना डरा हुआ थोड़ी हूँ।
हर किसी का हक
मैं खा जाऊं
इतना खुदगर्ज थोड़ी हूँ ।

डाँ.राजीव डोगरा
(युवा कवि व लेखक)
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें