अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवराज सिंह चौहान बने दादा,उनके घर नन्ही लाडली लक्ष्मी का जन्म

Share

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशखबरी आई है। शिवराज मामा दादा बन गए हैं। उनके घर नन्ही लाडली लक्ष्मी का जन्म हुआ है। इस खुशी की जानकारी स्वयं शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश में करने वाले शिवराज मामा के घर में भी लाड़ली आई है. उनके बड़े बेटे कार्तिकेय पिता बना गए हैं. बहू अमानत ने बेटी को जन्म दिया है. शिवराज सिंह ने खुद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि ‘हमारे घर लाड़ली लक्ष्मी आई है. कार्तिकेय पिता बन गए हैं. बेटी का नामकरण भी हो गया.’

मामा ने दादा बनने की खुशी इस तरह से बांटी

शिवराज मामा ने अपने बड़े बेटे कार्तिकेय के पिता बनने की खुशी खुद सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद वो वीडियो साझा किया. जिसमें पूरा परिवार लाड़ली लक्षमी की प्रतीक्षा में खड़ा दिखाई देता है. इस वीडियो में जैसे ही डॉक्टर्स नन्ही सी बिटिया को लिए आते हैं, तो सबसे पहले उन्हें पिता कार्तिकेय देखते हैं और उनके कान में कुछ बुदबुदाते हैं. इनके बाद दादा शिवराज सिंह चौहान अपने पोती को दुलार देते हैं.

साथ खड़ी शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान की खुशी उनके चेहरे से छलक रही थी और वे वहां खड़े परिजनों को बधाई दे रही थीं. दादा बन जाने की खुशी साझा करते हुए दादा शिवराज सिंह चौहान ने लिखा “हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है. कार्तिकेय पिता बन गए, अमानत मां, कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा. कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची. अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा. शिवराज सिंह चौहान लिखते हैं 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई अमानत और ऋद्धि, 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ. स्वागतम लक्ष्मी.”

बेटी का नामकरण भी…अमानत की इला

शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और उनकी पत्नी अमानत के यहां हुई बिटिया का नामकरण भी कर दिया. ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि बेटी इला का शुभ आगमान हो गया.

दस महीने पहले उम्मेद भवन में हुई थी धूमधाम से शादी

दस महीने पहले बीते साल 6 मार्च को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और लिबर्टी शूज के मालिक अनुपम बंसल की बीटे अमानत बंसल का धूमधाम से ब्याह हुआ था. तीन दिन तक चली इस भव्य शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लंबे समय तक वायरल होती रही थी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें