अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अखि‍लेश को झटका,पल्लवी सपा को नहीं देंगी वोट

Share

लखनऊ। अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल ने साफ कर ‎‎दिया है ‎कि वह राज्यसभा चुनाव में सपा को वोट नहीं करेंगी। ‎मिली जानकारी के अनुसार पल्लवी ने सपा की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशियों को पीडीए (पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक) की उपेक्षा बताया है।

उन्होंने कहा है कि वह राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट नहीं देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन के बारे में सपा ने उनसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया। मंगलवार को मी‎डिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए पीडीए की झंडाबरदार बनी सपा द्वारा जया बच्चन और सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाकर पीडीए का एक तरह से हक मारा है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन के बारे में सपा ने उनसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए की भावना के विपरीत यह उम्मीदवार तय किए हैं। ऐसे में वह सपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट नहीं डालेंगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें