राजेश वर्मा
राजगढ़ — विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र राष्ट्र भारत मे समस्या अनंत है परन्तु समाधान की कोशिश नही की जा रही है ? प्रजा ओर तंत्र ने समस्याओं को जन्म दिया है परन्तु समाधान निकालने में पीछे क्यो है ? यह समझ से परे है । वर्षो से रहवासी धूल और दयनीय मार्ग से परेशान थे,जिसका कायापलट किया जा रहा है परन्तु इस कायापलट में तंत्र की उदासीनता स्पष्ट नजर आ रही है ।

राजगढ़ नगर के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है , रहवासी काफी परेशान थे , तंत्र सजग हुआ और इस मार्ग का कायापलट हो रहा है फिर भी तंत्र की नाकामी को आज में उजागर करना चाहता हु।में पूर्व में भी अनेक बार लिख चुका हूं और आज फिर लिख रहा हु की समस्या का स्थाई हल निकालने में तंत्र की लापरवाही हमेशा उजागर होती है । राष्ट्रीय राजमार्ग की दयनीय हालत को ठीक किया जा रहा है लेकिन मध्यप्रदेश विधुत मंडल ओर नगर परिषद द्वारा कुछ कमियों को दूर नही कर पा रहे है । मेने पूर्व में भी लिखा था कि नगर में फैले तारो के जाल से हो सकता है हादसा ? स्थिति ज्यो की त्यों ? राष्ट्रीय राजमार्ग या चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर मध्यप्रदेश विधुत मंडल द्वारा नये खंबे लगाये गये, क्या वो नियमानुसार लगे है ? मार्ग चौड़ीकरण में जो रुकावटे आ रही थी क्या वो सभी रुकावटों का समाधान हो गया है?राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो विधुत मंडल द्वारा नई लाइन डाली गई , उसमे अनेक कमियां है जिस पर नगर परिषद भी जिम्मेदार है ? विधुत मंडल ने जिस ठेकेदार को नई लाइन डालने का कार्य दिया था क्या उसने नियमानुसार कार्य किया है ? यह एक जांच का विषय है । विधुत मंडल के ठेकेदार द्वारा जो नये खंबे (पोल)खड़े किये है , वो कोई भी एक लाइन में नही है । दूसरा महत्वपूर्ण पहलू यह है कि ठेकेदार द्वारा खंबे कही रहवासी के घर कर करीब तो कही दुर खड़े किये , साथ ही नये खम्बे खड़े कर दिये गये परन्तु पुराने हटाना जरूरी नही समझा क्यो?जबकि पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है तो इन पुराने खम्बो को पहले हटाया क्यो नही गया?लगता है लोकतंत्र में लोक और तंत्र दोनों ही समाधान नही चाहते ?
क्या कहते है जिम्मेदार —
— जब पोल खड़े किये जा रहे थे तो नागरिकों का विरोध हुआ , घरों के बाहर शेड बना रखे थे ,अब समस्या नही आयेगी नये पोल शिफ्ट किये जायेगे।
श्याम रायकवार
जे ई म प्र विधुत मंडल राजगढ़
— नये टेंडर हो चुके है ,एक दो दिन में कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
देवबाला पिपलोदिया
सी एम ओ नगर परिषद राजगढ़।





