अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पूणे के जुन्नार में शिवाजी जयंती कार्यक्रम में भगदड़

Share

पुणे,। पुणे जिले के जुन्नार में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर समारोह में भारी भीड़ के चलते रेलिंग टूट गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। एसपी ने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना शिवनेरी किला परिसर में हुई, जो शिवाजी महाराज का जन्मस्थान माना जाता है।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 3:30 बजे हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा की ओर जाने वाले हिस्से में भीड़ अचानक बढ़ गई। पीछे से धक्का लगने पर आगे खड़े लोगों का संतुलन बिगड़ गया और कुछ लोग नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत भीड़ को कंट्रोल किया। प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। रिपोर्ट के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार रात से ही बड़ी संख्या में लोग किले पर पहुंचने लगे थे।

संकरे प्रवेश और निकास मार्गों पर दबाव बढ़ता गया। एम्बरखाना के नीचे वाले हिस्से में एक साथ कई समूह आगे बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गुरुवार तड़के सुबह भीड़ अचानक एक जगह जमा हो गई। किले के संकरे रास्ते और दरवाजों पर दबाव बढ़ गया। पीछे से धक्का लगने के कारण आगे खड़े लोग गिर पड़े।

इसी दौरान रेलिंग टूट गई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और स्थिति को कंट्रोल किया। प्रशासन ने संकेत दिया है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए भीड़ प्रबंधन की और मजबूत योजना बनाई जाएगी। प्रवेश और निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग बढ़ाई जाएगी। मेडिकल और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती भी पहले से ज्यादा की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें