अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भोपाल आ रही शूटर मनु भाकर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर बदसलूकी, फ्लाइट में बैठने से रोका

Share

भोपाल

भारतीय शूटर मनु भाकर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। मनु के अनुसार सभी जरूरी पेपर होने के बावजूद उन्हें भोपाल जाने वाली फ्लाइट में बैठने से रोका गया। हथियार साथ रखने की वजह से पैसे मांगे गए।

खेल मंत्री किरण रिजिजू के दखल के बाद उन्हें फ्लाइट में बैठने की अनुमति मिली। ओलिंपिक कोटा जीत चुकीं मनु मप्र शूटिंग एकेडमी में ट्रेनिंग के भोपाल के लिए आ रही थीं। वे रात 10 बजे भोपाल पहुंचीं। मनु ने बताया कि हमारे साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया गया। सारे कागजात बताने के बावजूद हमें वहां बैठाए रखा। मेरे साथ पहली बार ऐसा बर्ताव हुआ है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें