अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भोपाल सहित कई जिलों में आंधी-बारिश; CM की सभा का टेंट फटा, बच्चे का शव कूलर में मिला

Share

भोपाल इवनिंग न्यूज बुलेटिन में देखिए मध्यप्रदेश में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें। एमपी में तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम बदल गया। सिवनी में CM शिवराज की सभा के दौरान तेज हवाएं चलने से पंडाल के पर्दे फट गए। सीएम ने अपना भाषण 15 मिनट में ही खत्म कर दिया। भिंड में 5 साल के बच्चे का शव कूलर के अंदर मिला।

ध्यप्रदेश में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला सा रहा। भोपाल समेत 7 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जबलपुर में दोपहर 3 बजे के बाद धूल भरी आंधी चली, इसके कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण लाडली बहना कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। कार्यक्रम 3.30 बजे से था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसमें शामिल होना था।

ध्यप्रदेश में अचानक बदले मौसम ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में भी खलल डाल दिया। सीएम शिवराज गुरुवार को सिवनी के केवलारी में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। उनका भाषण चल ही रहा था, तभी तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। मौसम खराब होने के कारण सीएम को अपना भाषण 15 मिनट में ही खत्म करना पड़ा।

भाषण के दौरान ही उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से व्यवस्थाएं बिगड़ने नहीं देने की अपील की। उन्होंने मंच से ही कलेक्टर और एसपी से कहा कि सभी बहनों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए।

तेज हवाओं से पंडाल में लगे टेंट के पर्दे भी फट गए। टेंट के पिलर हवा में उछलने लगे। जिसके बाद लोग वहां से निकले। इधर, बारिश होती देख लोगों ने खेतों और खुले में खड़े अपने वाहनों को सड़क पर पार्क कर दिया। जिससे वहां करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा

मौसम बिगड़ने के बाद सीएम शिवराज ने 15 मिनट में ही अपनी स्पीच खत्म कर दी। इसके बाद बाहर सड़क पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

CM ने कहा- हमने बेटा-बेटी का भेद मिटाया
सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना सम्मेलन में हजारों बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि बहनों और बेटियों के चेहरों पर मुस्कान आए, इसलिए भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने तरक्की की, तो लोग कोख में ही पता करने लगे कि बेटा है कि बेटी। बेटा है तो बधाई गीत गाए जाते थे। बेटी है तो कोख में ही मार दी जाती थी। बेटा और बेटी के बीच के इसी भेदभाव को मिटाने के लिए हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। लाडली लक्ष्मी योजना में हमने तय किया कि अगर बेटी पैदा होगी तो बेटी के नाम से 30 हजार रुपए के बचत पत्र खरीदकर मम्मी-पापा को दिए जाएं। वह जब बड़ी होगी तब सीधे एक लाख रुपए मिल जाएं।

सीएम ने लाडली बहनों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उनपर फूल भी बरसाए।

हनों के लिए चुनाव में की 50 फीसदी सीटें रिजर्व
सीएम शिवराज ने कहा कि पहले बहनें चुनाव नहीं लड़ती थीं। चुनाव भैया लोग लड़ते थे। मैंने सोचा कि अगर बहनें चुनाव लड़ेंगी तो उनको आगे बढ़ाया जा सकता है। सरपंच, जिला पंचायत, नगर पालिका की अध्यक्ष बन जाएं, तो तेजी से आगे बढ़ सकती हैं। मैंने बहनों के लिए चुनाव में 50 फीसदी सीटें रिजर्व कर दीं। इसका असर यह हुआ कि बहनें चुनाव जीतकर आने लगीं। बहनें अच्छी सरकार चला रही हैं।

लाडली बहना सम्मेलन में भाग लेने दूर-दूर से हजारों महिलाएं यहां पहुंची थी।

बहनें पति की भी कर सकती हैं मदद
उन्होंने कहा कि निम्न और मध्यवर्गी बहनों को कभी-कभी हजार रुपए के लिए भी परेशानी हो जाती थी। उनको ससुराल से मायके जाना पड़े, तो उन्हें किसी के आगे हाथ ना फैलाने पड़े। मैंने सोचा कि शिवराज बहनों के लिए कोई योजना बनाओ। इसलिए मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई। अब मेरी बहने रुपए बचा सकती हैं, अपने रुपयों से कुछ खरीद सकती हैं। जरूरत पड़ने अपने पति को भी रुपए दे सकती हैं।

जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। भोपाल में बुधवार रात से बारिश का दौर शुरू हो गया था। गुरुवार दिनभर बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली के चमकने का दौर जारी रहा। बारिश भी हुई। सिवनी, बालाघाट, उज्जैन, इंदौर, आगर, सीहोर, धार, राजगढ़, बैतूल, देवास, रायसेन आदि जिलों में भी मौसम बदला सा रहा। शाजापुर, सागर में 54 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। अशोकनगर, गुना, इंदौर, भोपाल, सागर, शहडोल, अनूपपुर, छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी हवा की रफ्तार तेज रही।गुरुवार रात नर्मदापुरम और सागर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

एक से 4.7 डिग्री तक गिरा पारा
तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से पारा 1 से 4.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। भोपाल में तापमान 2.3 डिग्री लुढ़का। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, इंदौर में 37.6, ग्वालियर में 39.5 और जबलपुर में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में गर्मी का असर देखने को मिला। यहां तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, पचमढ़ी में पारे में 4.7 डिग्री की गिरावट हुई। गुरुवार को यहां तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया।

नर्मदापुरम के पिपरिया में 10 मिनट बारिश

छिंदवाड़ा में भी दोपहर में आंधी के साथ बारिश हुई। जिले के तामिया विकास खंड के छिंदी गांव के माता मोहल्ले में कच्चे मकान का टीन शेड उड़ गया। मकान शमीम खान और सादिक खान का है। घटना में घर में मौजूद बच्चे मोहसिन को मामूली चोट आई है। नर्मदापुरम के पिपरिया में भी 10 मिनट तेज पानी गिरा, इसके बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही।

छिंदवाड़ा में दोपहर बाद आंधी चली। जिले के तामिया विकास खंड के छिंदी गांव में मकान का टीनशेड उड़ गया।

दो सिस्टम एक्टिव होने से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 23 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। यानी तीन दिन तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी नहीं पड़ेगी, इसके बाद गर्मी का असर बढ़ जाएगा। अभी बघेलखंड-बुंदेलखंड में तेज गर्मी पड़ रही है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। साउथ राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को भोपाल, बड़वानी, सीहोर, इंदौर, झाबुआ, रायसेन, बैतूल, अलीराजपुर, धार, विदिशा, खरगोन में मौसम बदला सा रहा। यहां बूंदाबांदी हुई।

जबलपुर में दोपहर बाद मौसम बदला। धूल भरी आंधी चलने के बाद पानी गिरा।

भोपाल में आज सुबह से आसमान में बादल हैं। हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

भोपाल में दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
भोपाल में 21 और 22 अप्रैल को मौसम बदला रहेगा। दोपहर बाद बादल छाएंगे। 22 अप्रैल को भी हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

नर्मदापुरम के पिपरिया में भी आज सुबह बूंदाबांदी हुई। इस बीच 10 मिनट तेज पानी गिरा।

इन जिलों में बारिश और आंधी के आसार

  • 20 अप्रैल : भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट।
  • 21 अप्रैल : राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला।

दोपहर में छिंदवाड़ा में भी मौसम बदल गया। बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।

टीकमगढ़ की रात सबसे गर्म
मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ की रात सबसे गर्म रही। यहां बुधवार रात का पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। दमोह में 26.8, ग्वालियर में 26.1, नर्मदापुरम और सीधी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। धार में सबसे कम 19.5 और मलाजखंड में 19.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बाकी सभी जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री या इससे ऊपर रहा।

5 साल के बच्चे का मर्डर:पड़ोसी के कूलर में रस्सी से बंधा मिला शव

भिंड में पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। उसका शव पड़ोसी के कूलर में मिला। उसके हाथ-पैर और गले में रस्सी बंधी थी। मासूम बुधवार दोपहर को 3.30 बजे अपनी चचेरी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके दोस्तों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि उसे पड़ोसी के घर जाते देखा था। परिजन जब वहां पहुंचे तो कूलर में उसका शव पड़ा मिला। हत्या के बाद पड़ोसी परिवार समेत फरार है।

वारदात मछंड कस्बे की है। यहां सुशील त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। वे मेडिकल फील्ड में काम करते हैं। उनका 5 साल का बेटा था आकाश त्रिपाठी। वह पहली कक्षा में पढ़ता था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था। उसके घर से 50 फीट दूर चचेरी बहन रहती है। दोनों साथ में कोचिंग गए थे। साढ़े चार बजे बहन तो वापस आ गई, लेकिन वह नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि कहीं खेलने रह गया होगा। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

बच्चे ने बताया-एक घर में जाते देखा
परिवारवालों ने आकाश के साथी बच्चों से पूछताछ की। इसी दौरान, एक बच्चे ने बताया कि ट्यूशन से लौटते समय उसे मोहल्ले में रहने वाले संतोष चौरसिया के घर के अंदर जाते हुए देखा था। इस पर सुशील व उसकी पत्नी संतोष के परिवार के लोगों से पूछताछ करने पहुंचे। यहां संतोष की पत्नी अनीता चौरसिया मिली। उसने आकाश के घर पर नहीं होने की बात कही।

बच्चे को परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे को परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर लगाया हत्या का आरोप
इस पर सुशील की पत्नी दूसरी मंजिल पर पहुंची। यहां एक कमरे का ताला लगा देखा। कमरे का ताला खोलने के लिए कहा, तो अनीता ना-नुकुर करने लगी। काफी कहने के बाद ताला खोला गया। इसके बाद वह कूलर के सामने खड़ी हो गई। शक होने पर कूलर खोलकर देखा, तो उसमें आकाश का शव पड़ा था। परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई। सुशील ने संतोष चौरसिया, उसके बेटे उदित, पत्नी व बेटी पर हत्या का आरोप लगाया है।

मिन्नतों के बाद पैदा हुआ था आकाश
स्थानीय लोगों के मुताबिक आकाश अपने परिवार का अकेला वारिस था। सुशील त्रिपाठी के बड़े भाई छिद्दन तिवारी ने शादी नहीं की। वह साधु-संतों की तरह जीवन यापन करते हैं। दूसरे नंबर पर सुशील हैं। सबसे छोटा नवीन है। नवीन को एक बेटी है। सुशील की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। सुशील को पहले बेटी हुई। इसके बाद कोई संतान नहीं हुई। बेटे के जन्म के लिए सुशील और उनकी पत्नी ने कई मंदिरों पर मत्था टेका। उन्होंने कई मन्नतें भी मांगी। आखिरकार करीब 13 साल बाद आकाश का जन्म हुआ। यही कारण है कि आकाश सभी का लाडला था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें