अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नई दिल्ली में सुनील ठाकुर का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Share

नई दिल्ली। अमेरिका–भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार सम्मेलन 2026” का भव्य आयोजन 25 जनवरी 2026 को राजधानी नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस गरिमामय अंतरराष्ट्रीय समारोह में इंदौर निवासी युवा समाजसेवी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री सुनील ठाकुर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों एवं खेल क्षेत्र में योगदान के लिए “अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित आयोजन द इंटरनेशनल अवॉर्ड्स फोरम (टीआईएएफ) – अमेरिका एवं भारत द्वारा किया गया, जिसमें देश–विदेश से आए अनेक प्रतिष्ठित प्रतिनिधि, समाजसेवी, उद्यमी, खिलाड़ी एवं कला जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
समारोह में दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, मध्यप्रदेश–नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री श्री संजय कुमार यादव, अमेरिका एवं भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. पंकज कुमार अक्षय तथा दिल्ली विधानसभा सदस्य श्री संदीप सेहरावत विशेष रूप से मंचासीन रहे।
सुनील ठाकुर वर्षों से समाज के वंचित वर्ग, अनाथ बच्चों, वृद्धजनों, जरूरतमंदों एवं आपदा पीड़ितों की सेवा में निरंतर सक्रिय हैं। वे एक राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी हैं तथा वर्तमान में न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, इंदौर में स्विमिंग कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, इंदौर के साथ मिलकर युवाओं को खेल, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।
उनकी यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि न केवल इंदौर बल्कि मध्यप्रदेश और संपूर्ण भारत के लिए गौरव का विषय बनी है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री ठाकुर ने कहा—
“यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी जरूरतमंदों की जीत है जिनकी सेवा करने का मुझे सौभाग्य मिला। मैं इसे अपनी माँ, भारत और मानवता ओर सभी साथियों को समर्पित करता हूँ।”
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। सामाजिक, खेल एवं युवा संगठनों ने इस सम्मान को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें