देपालपुर । शासन के आदेशानुसार नगर परिषद् देपालपुर द्वारा आनंद उत्सव के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेज का आयोजन संपन्न हुआ। नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देपालपुर में महोत्सव के तहत स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेज के तहत खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के बच्चों एवं नागरिकों नें हिस्सा लेकर बच्चो एवं नागरिकों को स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेज अंतर्गत स्वच्छता का संदेश दिया गया कि अपने घर एवं नगर को साफ एवं स्वच्छ रखे एवं आपस मे सभी को स्वच्छता के लिये जागरूक करें उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद् देपालपुर के स्वच्छ्ता नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक सुरेशचन्द्र त्रिवेदी, प्राचार्य योगेन्द्र गीते, खेल एंव युवा कल्याण विभाग के ब्लाक समन्वयक जयपुरी गोस्वामी, स्वच्छता उपनिरीक्षक शैलेष कुराडिया, सहायक राजस्व निरीक्षक जागेश्वर पटेल, योगेश सोलंकी, कार्यालय अधीक्षक मनोहर पंवार, सचिन सोलंकी,विनोद साण्डे,राजेश यादव, उमेश परमार, देवीलाल खत्री, कुणाल सोलंकी, सगीर मोहम्मद, सतीष यादव, सचिन चौधरी, संदीप यादव, गुलाब गुर्जर एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा पूर्व पार्षद रवि चौरसिया एवं नागरिक मौजुद रहे ।
पेट्रोल डीजल पंप का उद्घाटन 23 को
देपालपुर। नगर के इंदौर रोड पर नेवेद्य फिलिंग सेन्टर (इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि.) पेट्रोल डीजल पंप का उद्घाटन 23 जनवरी को सुबह 10 बजे होने जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नेताओं, महामंडलेश्वर स्तर के संत व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। पेट्रोल पंप के ओनर राजेंद्र राजू शर्मा ने बताया कि नेवेद्य फिलिंग सेन्टर (इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि.) पेट्रोल डीजल पंप उद्घाटन में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भोलादास जी महाराज (ओमकारेश्वर), श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भगवानदास जी महाराज (कटकोदा), श्री श्री 108 मंहत रघुनंदनदास जी महाराज (चटवाड़ा) के कर कमलों से संपन्न होगा।
स्वच्छ टेक्नोसलॉजी चैलेज का आयोजन संपन्न





